-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan Beat South Africa By 93 Runs First Test Nauman Ali
PAK vs SA: नौमान अली का जादू चला, पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका को 93 रनों से रौंदा
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
PAK Beat SA: पाकिस्तान ने लाहौर में खेले गए पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 93 रनों से हराया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

शान मसूद और नौमान अली (फोटो- सोशल मीडिया)
Pakistan Vs South Africa: लाहौर में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 93 रनों से हराते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस जीत में स्पिनर नोमान अली का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने मैच में कुल 10 विकेट चटकाकर साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। यह उनके करियर का तीसरा मौका था जब उन्होंने किसी टेस्ट मैच में दस विकेट हासिल किए।
पहली पारी में पाकिस्तान ने बढ़त बनाने के बाद साउथ अफ्रीका को 277 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में 183 रन पर ढेर हो गई। नोमान अली ने गेंद से बेहतरीन लाइन-लेंथ के साथ विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। उनकी घातक स्पिन के आगे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और टीम को एक बार फिर एशियाई परिस्थितियों में हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी अपने अंक मजबूत किए और घरेलू सरजमीं पर अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा।
शाहीन अफरीदी की घातक गेंदबाजी
लाहौर टेस्ट के चौथे दिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। उनकी धारदार गेंदबाजी के सामने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज टिक नहीं सके और टीम 183 रन पर सिमट गई। वहीं, ऑफ स्पिनर साजिद खान ने 2 विकेट अपने नाम किए। पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली ने पूरे मैच में कुल 10 विकेट हासिल किए — पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 4 विकेट लेकर उन्होंने अफ्रीकी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया।
सम्बंधित ख़बरें
WI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
Tilak Varma: देश के लिए खेल रहा हूं, स्ट्राइक रेट के लिए नहीं; आलोचनाओं पर तिलक वर्मा का करारा जवाब
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
पाकिस्तान की मजबूत पकड़
पहली पारी में पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए 378 रन बनाए, जिसमें टीम के टॉप ऑर्डर ने शानदार योगदान दिया। जवाब में साउथ अफ्रीका 269 रन पर ऑलआउट हो गई और पाकिस्तान को 109 रनों की बढ़त मिली। इसके बाद पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 167 रन बनाए और अफ्रीकी टीम के सामने 277 रनों का लक्ष्य रखा। हालांकि, यह लक्ष्य साउथ अफ्रीका के लिए बहुत बड़ा साबित हुआ और टीम 93 रनों से मैच हार गई।
ये भी पढे: DSP सिराज को मिला ‘एनकाउंटर’ का इनाम, इम्पैक्ट प्लेयर बनते ही कहा-फाइव विकेट हॉल जैसा था हर एक विकेट
WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव
इस जीत के साथ पाकिस्तान ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में बड़ा उछाल मारा। पाकिस्तान अब 100 PCT अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, भारत एक पायदान नीचे खिसककर चौथे नंबर पर आ गया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया पहले और श्रीलंका तीसरे स्थान पर है।
Pakistan beat south africa by 93 runs first test nauman ali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रवि किशन के बयान से भड़के लोग, NEET पेपर लीक मामले में सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद
Jul 22, 2026 | 12:46 PMमहिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंचे मासूम बच्चे, कहा- पड़ोसन से है पापा का अफेयर, मम्मी को करते हैं प्रताड़ित
Jul 22, 2026 | 12:43 PMनागपुर में मेहरबान हुआ मानसून, दिनभर झमाझम बारिश से मौसम सुहाना; कई इलाकों में जलभराव
Jul 22, 2026 | 12:41 PM‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PMWI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
Jul 22, 2026 | 12:34 PMमनीला में जुटे क्वाड देशों के विदेश मंत्री, हिंद-प्रशांत की सुरक्षा के लिए आसियान की भूमिका पर लगी मुहर
Jul 22, 2026 | 12:33 PMWorld Brain Day: रोज सिर्फ 30 मिनट पढ़ने की आदत दिमाग को बना सकती है तेज, जानिए ब्रेन को हेल्दी रखने के 5 उपाय
Jul 22, 2026 | 12:33 PMवीडियो गैलरी

राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM
PM आवास के बाहर हंगामा, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी; वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
Jul 22, 2026 | 12:06 PM
एमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO
Jul 22, 2026 | 11:41 AM
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM













