Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब सुलझेगा Asia Cup ट्रॉफी का मामला! BCCI सचिव ने दिया संकेत, दिया बड़ा बयान

BCCI to Asia Cup Trophy: एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को लेकर फैंस का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। दुबई में हुई आईसीसी मीटिंग के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने ट्रॉफी विवाद पर बड़ा अपडेट दिया है।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: Nov 08, 2025 | 05:11 PM

एशिया कप ट्रॉफी 2025: (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Asia Cup Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था, लेकिन ट्रॉफी से जुड़ा विवाद अब तक खत्म नहीं हुआ था। टीम इंडिया ने फाइनल जीतने के बावजूद ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, क्योंकि वह पीसीबी और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों से उसे नहीं लेना चाहती थी। अब इस विवाद को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

दुबई में बीसीसीआई सचिव और पीसीबी चीफ की मुलाकात

दुबई में चल रही आईसीसी बोर्ड मीटिंग के दौरान बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में दोनों बोर्ड के बीच लंबे समय से जारी ट्रॉफी विवाद पर सकारात्मक बातचीत हुई।

सैकिया ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि “मैं आईसीसी की औपचारिक और अनौपचारिक दोनों बैठकों का हिस्सा था, जिसमें पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी शामिल थे। औपचारिक बैठक में ट्रॉफी विवाद एजेंडे में नहीं था, लेकिन बाद में एक अलग मुलाकात हुई जिसमें बातचीत काफी अच्छी रही।” उन्होंने बताया कि अब जल्द ही इस मामले का उचित समाधान निकाल लिया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

ICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट

IND vs IRE T20: वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया पर मंडराया सीरीज हार का खतरा, आज आयरलैंड से ‘करो या मरो’ का मुकाबला

51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव

एसीसी मुख्यालय में रखी है एशिया कप 2025 ट्रॉफी

मोहसिन नकवी की अनुमति के बाद एशिया कप 2025 की ट्रॉफी अभी भी दुबई स्थित एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के मुख्यालय में रखी हुई है। नकवी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि उनकी इजाजत के बिना कोई भी व्यक्ति या बोर्ड उस ट्रॉफी को वहां से नहीं ले जा सकता।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि दोनों बोर्ड अब इस मामले को जल्द खत्म करने के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा, “गतिरोध अब खत्म हो चुका है। हम इस मुद्दे को सुलझाने के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और इसे सकारात्मक तरीके से हल करने की कोशिश करेंगे।”

कैसे शुरू हुआ ट्रॉफी विवाद

दरअसल, एशिया कप 2025 का फाइनल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था। लेकिन मैच के बाद भारतीय टीम ने पीसीबी और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। टीम इंडिया बिना ट्रॉफी के ही भारत लौट आई, जिसके बाद यह विवाद बढ़ गया।
जल्द मिलेगा समाधान का रास्ता

ये भी पढ़ें: इसलिए चाहिए थे 10 लाख…मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट के बाद दिया ये बड़ा बयान

अब बीसीसीआई और पीसीबी के बीच हुई यह ताजा बैठक ट्रॉफी विवाद को सुलझाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। दोनों बोर्ड इस बात पर सहमत हुए हैं कि इस मुद्दे को बातचीत से सुलझाया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि टीम इंडिया को एशिया कप 2025 की ट्रॉफी जल्द ही सौंप दी जाएगी, जिससे महीनों से जारी यह विवाद आखिरकार खत्म हो जाएगा।

Asia cup 2025 trophy dispute bcci pcb meeting update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 08, 2025 | 05:11 PM

Topics:  

  • Asia Cup
  • BCCI
  • Cricket News
  • ICC
  • PCB

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.