-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mohammed Shami Wife Hasin Jahan Told The Supreme Court The Reason For Demanding Money
इसलिए चाहिए थे 10 लाख…मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट के बाद दिया ये बड़ा बयान
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Hasin Jahan: मोहम्मद शमी और उनकी एक्स पत्नी मोहम्मद शमी एक बार फिर से चर्चा में आ चुके हैं। अब हसीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट से गुजारा भत्ता बढ़ाने की अपील की है। इसके लिए उन्होंने बढ़ी वजह भी बताई है।

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट में पैसे मांगने की वजह बताई (फोटो- सोशल मीडिया)
Mohammed Shami Supreme Court Case: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों रणजी ट्रॉफी 2025-26 में बंगाल की ओर से खेल रहे हैं और जल्द टीम इंडिया में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, मैदान के बाहर उनकी निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है।
शमी इस वक्त अपनी पत्नी हसीन जहां को हर महीने 4 लाख रुपये गुजारा भत्ता के रूप में देते हैं, लेकिन हसीन जहां का कहना है कि यह रकम उनकी जरूरतों के मुकाबले काफी कम है। इस मामले को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद अब कोर्ट ने शमी और पश्चिम बंगाल सरकार दोनों से चार हफ्तों में जवाब मांगा है।
क्या है पूरा मामला?
मोहम्मद शमी और हसीन जहां की शादी साल 2014 में हुई थी। हालांकि, चार साल बाद यानी 2018 में दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वे अलग हो गए। इसके बाद कोलकाता हाईकोर्ट ने शमी को आदेश दिया था कि वह अपनी पत्नी हसीन जहां को हर महीने 4 लाख रुपये गुजारा भत्ता के रूप में दें। लेकिन हसीन ने इस रकम को “अपर्याप्त” बताते हुए इसे बढ़ाने की मांग की थी।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर दान विवाद: सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, अब इस दिन फिर होगी याचिका पर सुनवाई
ICC Rankings: शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, नंबर-2 पर पहुंचे; ईशान किशन को भी बड़ा फायदा
न्यायपालिका में जनता का भरोसा बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती, मॉस्को में ऐसा क्यों बोले CJI सूर्यकांत?
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
उनका कहना था कि शमी की कमाई और उनकी जीवनशैली को देखते हुए 4 लाख रुपये बहुत कम हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर गुजारा भत्ता को 10 लाख रुपये प्रति माह करने की मांग की थी।
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
हसीन जहां की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया कि “क्या 4 लाख रुपये प्रति माह पहले से ही बहुत ज्यादा पैसा नहीं है?” हालांकि, कोर्ट ने इस मामले में फिलहाल कोई अंतिम फैसला नहीं दिया है और शमी तथा पश्चिम बंगाल सरकार से चार हफ्तों के भीतर जवाब मांगा है।
हसीन जहां का बड़ा बयान
न्यायालय के ताजा आदेश के बाद हसीन जहां ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, “शमी जिस तरह की लग्जरी लाइफ जीते हैं, उसके हिसाब से 4 लाख रुपये बहुत कम हैं। हमने सात साल पहले ही 10 लाख रुपये प्रति माह की मांग की थी। अब तो महंगाई भी काफी बढ़ गई है।”
HASIN JAHAN : “Rs. 4 Lakh per month is LESS according to Shami’s Luxurious lifestyle. We had demanded Rs. 10 Lakh every month” pic.twitter.com/rP3X0foHHG https://t.co/KMewVVVbrf — News Algebra (@NewsAlgebraIND) November 7, 2025
उन्होंने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश उनके लिए एक बड़ी जीत है और वह कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करती हैं। उन्होंने न्यायालय और जज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि न्याय मिलेगा।
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने टी20 में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव को पछाड़ कर बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज
शमी का करियर और निजी जीवन दोनों चर्चा में
जहां एक ओर मोहम्मद शमी क्रिकेट मैदान पर शानदार प्रदर्शन के जरिए वापसी की तैयारी में हैं, वहीं उनकी निजी जिंदगी के इस विवाद ने एक बार फिर उन्हें मीडिया की सुर्खियों में ला दिया है। अब सबकी नजरें सुप्रीम कोर्ट के अगले आदेश पर टिकी हैं, जो आने वाले हफ्तों में इस मामले की दिशा तय करेगा।
Mohammed shami wife hasin jahan told the supreme court the reason for demanding money
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Khan Sir: बॉडीगार्ड के हथियार के परमिट पर पुलिस का बड़ा खुलासा, बढ़ सकती हैं फैजल खान की मुश्किलें
Jun 28, 2026 | 09:38 PMFAIMA; महाराष्ट्र में मरीजों का इलाज करते-करते खुद बीमार पड़ रहे डॉक्टर,16.5% के मन में आए आत्म-हानि के विचार
Jun 28, 2026 | 09:36 PMUP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PMविदेश में काम कर रहे भारतीय शोधकर्ताओं को भारत लौटने का मौका, मिलेगी 14 करोड़ रुपये तक की रिसर्च फंडिंग
Jun 28, 2026 | 09:29 PMमिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PMयूपी का नया हाईटेक हब बनेगा हाथरस, यीडा ने ‘मास्टर प्लान 2041’ पर शुरू किया काम; बदल जाएगी पूरी सूरत
Jun 28, 2026 | 09:21 PMPatna School Closed: भीषण गर्मी के चलते 8वीं तक के स्कूल 30 जून तक बंद, 9वीं से 12वीं कक्षाएं सुबह 11 बजे तक
Jun 28, 2026 | 09:14 PMवीडियो गैलरी

पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM














