भारत-पाक मैच पर वायरल ऑडियो फर्जी, राजीव शुक्ला ने लगाया एआई से छेड़छाड़ का आरोप
Rajeev Shukla ने स्पष्ट किया कि भारत-पाकिस्तान मैच पर वायरल ऑडियो क्लिप एआई से बनाई गई फर्जी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि भ्रामक वीडियो पर विश्वास न करें और रिपोर्ट करें।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
राजीव शुक्ला (फोटो-सोशल मीडिया)
BCCI Vice President Rajeev Shukla: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने स्पष्ट किया है कि भारत-पाकिस्तान के आगामी टी20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर पाकिस्तानी टीवी शो में उनसे जोड़ा गया ऑडियो क्लिप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से बनाया गया है, वह उनके वास्तविक बयान नहीं हैं।
बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने अपील की है कि ऐसे भ्रामक और फर्जी कंटेंट पर भरोसा न करें और न ही उसे साझा करें, बल्कि जहां भी इस तरह का कंटेंट दिखाई दे, उसकी रिपोर्ट करें।
The video circulating with altered, AI-generated audio in my name is fake. @realshoaibmalik, @ARYNEWSOFFICIAL and @Salman_ARY, please stop circulating this misleading content. For reference, here is my original video. https://t.co/bi0ZA6tkTJ — Rajeev Shukla (@ShuklaRajiv) February 11, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: रियान पराग को मिली स्मोकिंग की सजा, आईपीएल ने लिया सख्त एक्शन; लगा भारी जुर्माना
क्या हो गया रियान पराग के क्रिकेट करियर का अंत? BCCI ने Smoking Controversy पर तोड़ी चुप्पी, जानें नियम
IPL के बीच न्यूजीलैंड का बड़ा ऐलान, WC 2026 के लिए चुनी टीम, इन 3 दिग्गजों का होगा आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट
PM मोदी और BCCI का नॉर्थ-ईस्ट को बड़ा तोहफा, हाई-टेक क्रिकेट एकेडमी का हुआ उद्घाटन, अब घर बैठे निखरेगा टैलेंट
राजीव शुक्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच पर मेरी बातों के एक वीडियो में एआई का इस्तेमाल करके ऑडियो बदला गया है। ये बातें मेरी नहीं हैं। मैं सभी से अपील करता हूं कि इस गुमराह करने वाले कंटेंट पर विश्वास न करें या उसे शेयर न करें और जहां भी ऐसे वीडियो दिखें, उसकी रिपोर्ट करें।”
सोशल मीडिया पर फैलाया एआई वर्जन
पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक के होस्ट किए गए एक पाकिस्तानी क्रिकेट शो ने ‘एआरवाई न्यूज’ पर शुक्ला की उस टिप्पणी के ऑडियो क्लिप का एआई से बनाया हुआ वर्जन दिखाया, जिसमें उन्होंने हाई-वोल्टेज मैच के बॉयकॉट के प्रस्ताव पर पाकिस्तान के यू-टर्न पर बात की थी।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की अब खैर नहीं, फिट हुआ भारत का धाकड़ खिलाड़ी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मलिक को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मैं आपको बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की एक क्लिप दिखाना चाहूंगा।” इससे पहले कि वह गलत ऑडियो चलाएं। क्लिप में, राजीव शुक्ला से मिलती-जुलती आवाज सुनी जा सकती है, “मैं बीसीसीआई के बार-बार कहने पर आईसीसी के प्रतिनिधि की ओर से शुरू की गई बातचीत का नतीजा देखकर बहुत खुश हूं कि पाकिस्तान को भारत के खिलाफ खेलने के लिए मनाया जाए। यह एक अच्छा समाधान है, आपसी सहमति से निकाला गया समाधान है जो खेल के लिए जरूरी क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए निकाला गया है। यही किया गया है।”
शुक्ला ने की थी ICC की तारीफ
हालांकि, शुक्ला की शुरुआती बातों का टोन अलग था। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की आपसी सहमति से समाधान निकालने के लिए तारीफ करते हुए कहा था, “मैं आईसीसी के प्रतिनिधि द्वारा शुरू की गई बातचीत का नतीजा देखकर बहुत खुश हूं, जिसका आईसीसी चेयरमैन ने निरीक्षण किया, और फिर वे प्रतिनिधि जो लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बात करने गए थे। यह एक अच्छा हल है, एक दोस्ताना समाधान जो खेल में क्रिकेट की महत्वता को प्राथमिकता देने के लिए निकाला गया है।”
