Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ashes 2025: 21 नवंबर से होगी एशेज की शुरुआत, 1882 से अब तक…किस टीम का रहा है दबदबा

Ashes Series Winner Lists: एशेज 2025 की शुरुआत 21 नवंबर से होगी, जहां इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा। अब तक 73 एशेज सीरीज खेली गई हैं। जानें कौन सी टीम कितनी बार इस ट्रॉफी को जीती है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Nov 18, 2025 | 11:51 AM

एशेज ट्रॉफी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ashes Series Winner Lists: एशेज सीरीज 2025 की शुरुआत 21 नवंबर से होने जा रही है। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। एशेज 2025 के लिए दोनों टीमें आपस में भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछली बार इस सीरीज में दोनों टीमों ने 2-2 से बराबरी पर इस सीरीज को खत्म किया था। अब दोनों टीमों की नजरें इस सीरीज को जीतने पर होगी।

इस खबर में आपको बताएंगे कि अब तक दोनों देशों के बीच कुल कितनी बार एशेज का सीरीज खेला गया। इस सीरीज की शुरुआत कब से हुई थी और कौन इस सीरीज को सबसे ज्यादा बार अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 73 एशेज सीरीज खेले जा चुके हैं। जिसमें दोनों टीमों के बीच बेहतरीन मुकाबला देखने को मिला है।

73 बार खेली जा चुकी है एशेज सीरीज

एशेज सीरीज की शुरुआत 1882 से हुई थी। अब तक 73 बार इस सीरीज का आयोजन हो चुका है। अब 74वीं बार इसका आयोजन होने जा रहा है। अब तक खेले गए 73 एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा इस ट्रॉफी पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कब्जा जमाया है। ऑस्ट्रेलिया ने 34 बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। वहीं इंग्लैंड भी इस मामले में ज्यादा पीछे नहीं है। इंग्लैंड की टीम ने इस ट्रॉफी को 32 बार अपने नाम किया है। जबकि 7 बार दोनों देशों के बीच यह सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

7 दिन में वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया का बंध गया बोरिया-बिस्तर? ग्रुप स्टेज से बाहर होना तय! देखें प्वाइंट्स टेबल

इसे कहते हैं गजब की फील्डिंग…पथुम निसंका ने बाउंड्री पर चीते जैसी फुर्ती से लपका जबरदस्त कैच, देखें वीडियो

T20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड

AUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री

2015 के बाद इंग्लैंड नहीं जीत सकी एशेज सीरीज

इंग्लैंड ने आखिरी बार एशेज सीरीज को 2015 में जीता था।  उसके बाद से दो बार सीरीज ड्रॉ रही है और वहीं दो बार हार का भी सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने पहली बार इस सीरीज को अपने नाम किया था। उसके बाद से इंग्लैंड लगातार 8 बार इस सीरीज को अपने नाम किया था। इस सीरीज के शुरू होने से लेकर 1890 तक इंग्लैंड की टीम अजेय रही थी।

यह भी पढ़ें: Ashes 2025: अखबार की एक खबर ने डाल दी थी एशेज की नींव, टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी की कहानी

ऑस्ट्रेलिया ने बनाया एशेज सीरीज में दबदबा

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अब एशेज सीरीज में अपना दबदबा बना लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार इस सीरीज को 1891/92 में जीता था। वहां से ऑस्ट्रेलिया ने धीरे-धीरे अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड पर हावी होने लगी। 1989 से लेकर 2003 तक ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को कभी जीतने का मौका ही नहीं दिया। उस समय ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की तूती पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में गूंज रही थी। पिछली बार ड्रॉ होने से पहले भी ऑस्ट्रेलिया ने ही इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

एशेज सीरीज की विजेता टीम

सीरीज/टूर्नामेंट सत्र विजेता अंतर/मार्जिन
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1882/83 इंग्लैंड 2-1 (3)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1884 इंग्लैंड 1-0 (3)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1884/85 इंग्लैंड 3-2 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1886 इंग्लैंड 3-0 (3)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1886/87 इंग्लैंड 2-0 (2)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1887/88 इंग्लैंड 1-0 (1)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1888 इंग्लैंड 2-1 (3)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1890 इंग्लैंड 2-0 (2)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1891/92 ऑस्ट्रेलिया 2-1 (3)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1893 इंग्लैंड 1-0 (3)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1894/95 इंग्लैंड 3-2 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1896 इंग्लैंड 2-1 (3)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1897/98 ऑस्ट्रेलिया 4-1 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1899 ऑस्ट्रेलिया 1-0 (5)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1901/02 ऑस्ट्रेलिया 4-1 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1902 ऑस्ट्रेलिया 2-1 (5)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1903/04 इंग्लैंड 3-2 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1905 इंग्लैंड 2-0 (5)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1907/08 ऑस्ट्रेलिया 4-1 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1909 ऑस्ट्रेलिया 2-1 (5)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1911/12 इंग्लैंड 4-1 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1912 इंग्लैंड 1-0 (3)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1920/21 ऑस्ट्रेलिया 5-0 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1921 ऑस्ट्रेलिया 3-0 (5)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1924/25 ऑस्ट्रेलिया 4-1 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1926 इंग्लैंड 1-0 (5)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1928/29 इंग्लैंड 4-1 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1930 ऑस्ट्रेलिया 2-1 (5)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1932/33 इंग्लैंड 4-1 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1934 ऑस्ट्रेलिया 2-1 (5)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1936/37 ऑस्ट्रेलिया 3-2 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1938 ड्रॉ 1-1 (4)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1946/47 ऑस्ट्रेलिया 3-0 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1948 ऑस्ट्रेलिया 4-0 (5)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1950/51 ऑस्ट्रेलिया 4-1 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1953 इंग्लैंड 1-0 (5)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1954/55 इंग्लैंड 3-1 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1956 इंग्लैंड 2-1 (5)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1958/59 ऑस्ट्रेलिया 4-0 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1961 ऑस्ट्रेलिया 2-1 (5)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1962/63 ड्रॉ 1-1 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1964 ऑस्ट्रेलिया 1-0 (5)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1965/66 ड्रॉ 1-1 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1968 ड्रॉ 1-1 (5)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1970/71 इंग्लैंड 2-0 (7)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1972 ड्रॉ 2-2 (5)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1974/75 ऑस्ट्रेलिया 4-1 (6)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1975 ऑस्ट्रेलिया 1-0 (4)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1977 इंग्लैंड 3-0 (5)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1978/79 इंग्लैंड 5-1 (6)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1981 इंग्लैंड 3-1 (6)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1982/83 ऑस्ट्रेलिया 2-1 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1985 इंग्लैंड 3-1 (6)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1986/87 इंग्लैंड 2-1 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1989 ऑस्ट्रेलिया 4-0 (6)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1990/91 ऑस्ट्रेलिया 3-0 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1993 ऑस्ट्रेलिया 4-1 (6)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1994/95 ऑस्ट्रेलिया 3-1 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 1997 ऑस्ट्रेलिया 3-2 (6)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 1998/99 ऑस्ट्रेलिया 3-1 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 2001 ऑस्ट्रेलिया 4-1 (5)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 2002/03 ऑस्ट्रेलिया 4-1 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 2005 इंग्लैंड 2-1 (5)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 2006/07 ऑस्ट्रेलिया 5-0 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 2009 इंग्लैंड 2-1 (5)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 2010/11 इंग्लैंड 3-1 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 2013 इंग्लैंड 3-0 (5)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 2013/14 ऑस्ट्रेलिया 5-0 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 2015 इंग्लैंड 3-2 (5)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 2017/18 ऑस्ट्रेलिया 4-0 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 2019 ड्रॉ 2-2 (5)
द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) 2021/22 ऑस्ट्रेलिया 4-0 (5)
द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) 2023 ड्रॉ 2-2 (5)

7 बार एशेज सीरीज रहा है ड्रा

पहली बार 1938 में यह सीरीज ड्रॉ रही थी। उससे पहले कभी ऑस्ट्रेलिया तो कभी इंग्लैंड ने सीरीज अपने नाम किया था। 73 बार में दोनों टीमों के बीच में कुल 7 बार सीरीज ड्रॉ रही है। 1938 के बाद दूसरी बार 1962/63 में सीरीज बराबरी पर खत्म हुआ। उसके बाद तीसरी बार 1965/66 में, चौथी बार 1968 में भी सीरीज ड्रॉ रही थी। वहीं 1972 में भी दोनों टीमों ने बराबरी पर इस सीरीज खत्म किया था। उसके बाद 2019 और 2023 में यह सीरीज ड्रॉ रही थी।

Ashes series winner list full list of ashes winner team

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 18, 2025 | 11:45 AM

Topics:  

  • Ashes Series
  • Australia Cricket Team
  • Cricket
  • England Cricket Team
  • The Ashes

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.