Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ind vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!

Ind vs SL: भारतीय टीम अगस्त 2026 में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस को मजबूत करने के इरादे से उतरेगी।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 03, 2026 | 09:38 AM

Shubhman Gill & Dhananjaya de Silva (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ind vs SL Test Series Update: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। टीम इंडिया इस साल अगस्त के महीने में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करने वाली है। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने गुरुवार को इस सीरीज के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-2027 के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए बहुत जरूरी होने वाली है।

इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त के बीच गाले के खूबसूरत इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके ठीक बाद, सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में आयोजित होगा। ये दोनों ही मुकाबले भारतीय और श्रीलंकाई समय के मुताबिक सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।

शुभमन गिल की कप्तानी में WTC फाइनल पर नजर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत और श्रीलंका, दोनों के लिए ही यह सीरीज जीतना बेहद जरूरी है। फिलहाल प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम 9 मैचों के बाद 48.15 के प्वाइंट्स प्रतिशत (PCT) के साथ पांचवें नंबर पर है। वहीं, श्रीलंका की टीम 44.44 पीसीटी के साथ छठे स्थान पर बनी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

इंजरी टाइम का हाईवोल्टेज ड्रामा, क्रोएशिया को हराकर अंतिम 16 में पहुंचा पुर्तगाल, रोनाल्डो ने किया कमाल

पाकिस्तान के प्रमुख कोच का बड़ा बयान: भारत सिर्फ सर्वश्रेष्ठ टीम ही नहीं, बल्कि…

रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल

गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

जो भी टीम इस सीरीज को जीतेगी, उसे प्वाइंट्स टेबल के टॉप-2 में जगह बनाने और फाइनल की रेस में आगे बढ़ने में बहुत बड़ी मदद मिलेगी। आपको बता दें कि भारत ने आखिरी बार साल 2017 में श्रीलंका की धरती पर टेस्ट सीरीज खेली थी। उस वक्त विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 3-0 से हराकर सूपड़ा साफ किया था।

यह भी पढ़ें –ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा

लंका प्रीमियर लीग के बाद शुरू होंगे मैच

श्रीलंका में इस टेस्ट सीरीज से पहले लंका प्रीमियर लीग (LPL) का रोमांच देखने को मिलेगा, जो 17 जुलाई से शुरू होकर 8 अगस्त तक चलेगी। इसके तुरंत बाद भारत और श्रीलंका की टीमें टेस्ट जर्सी में आमने-सामने होंगी। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट ने अपने नए कार्यक्रम में भारत के साथ होने वाली तीन मैचों की प्रस्तावित T20 सीरीज का कोई जिक्र नहीं किया है।

यह T20 सीरीज दरअसल श्रीलंका में आए ‘डिटवाह चक्रवात’ के बाद राहत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए फंड इकट्ठा करने के मकसद से आयोजित की जानी थी। फिलहाल, भारत और श्रीलंका के बीच इस सीरीज की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ध्रुव जुरेल की कप्तानी में भारत-ए की टीम पहले से ही श्रीलंका में रेड-बॉल मैचों का अभ्यास कर रही है, जहां उनका दूसरा चार दिवसीय मैच भी शुरू हो चुका है।

Ind vs sl test series 2026 schedule dates venues wtc points table

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 09:38 AM

Topics:  

  • Cricket
  • Ind vs SL 2nd Test Match
  • Sports News
  • Test Match Series

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.