Ashes सीरीज के लिए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, इंग्लैंड का होगा सूपड़ा साफ

Glenn McGrath Prediction For 2025 Ashes: एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इंग्लैंड को 5-0 से शिकस्त देंगे।
Ashes सीरीज के लिए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, इंग्लैंड का होगा सूपड़ा साफ
ग्लेन मैकग्रा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Glenn McGrath Prediction For 2025 Ashes: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच कुछ महीनों के बाद एशेज सीरीज खेला जाएगा। इस सीरीज को अभी तीन महीने से ज्यादा समय बाकी है। लेकिन माहौल अभी से गरमाने लगा है। इस सीरीज को लेकर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने एशेज सीरीज को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इस सीरीज को ऑस्ट्रेलिया 5-0 से अपने नाम करेगा। इसका मलतब साफ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड का एशेज सीरीज में क्लीन स्वीप करेगा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह प्रतिष्ठित सीरीज 21 नवंबर को पर्थ में शुरू होगी। मैकग्रा ने कहा कि उनकी भविष्यवाणी भारत के खिलाफ हाल में समाप्त हुई सीरीज में इंग्लैंड के प्रदर्शन पर आधारित है।

भारत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए खेली गई इस सीरीज में इंग्लैंड को 2-2 से बराबरी पर रोका था। इस सीरीज में प्रदर्शन को देखते हुए मैकग्रा ने यह भविष्यवाणी की है।

ऑस्ट्रेलिया 5-0 से जीतेगा एशेज सीरीज

मैकग्रा ने 'बीबीसी रेडियो' पर कहा कि मैं अमूमन भविष्यवाणी नहीं करता हूं लेकिन एशेज के लिए मेरी भविष्यवाणी है कि ऑस्ट्रेलिया इसमें 5-0 जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा है। जब पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन अपने घरेलू हालात में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हों, तो इंग्लैंड के लिए यह काफ़ी मुश्किल होने वाला है। इसके अलावा इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं है।

इंग्लैंड को करना है ऑस्ट्रेलिया के दौरा

इंग्लैंड इस वर्ष के अंत में पांच मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा। उसने 2015 के बाद से एशेज नहीं जीती है। इसके अलावा इंग्लैंड को 2002-03 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में एक सीरीज को छोड़कर बाकी सभी श्रृंखलाओं में 0-5 या 0-4 से हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में आखिरी टेस्ट मैच 2010-11 में जीता था। इंग्लैंड ने तब श्रृंखला 3-1 से अपने नाम की थी।

ऑस्ट्रेलिया ने 2021-22 में जब इंग्लैंड का आखिरी दौरा किया था, तब 4-0 से जीत हासिल की थी। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी धरती पर जो पिछले 15 टेस्ट मैच खेले हैं उनमें से 11 में उसने जीत दर्ज की है। उसने इस बीच केवल दो मैच हारे जबकि दो अन्य मैच ड्रॉ समाप्त हुए थे। (भाषा इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com