-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Suryakumar Yadav Becomes Only Third Batter To Complete 3000 Eun In T20i For India
IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा कारनामा करने वाले भारत पहले खिलाड़ी बने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया। वह इस मुकाम तक सबसे तेज़ पहुंचने वाले बल्लेबाज बने और तीसरे भारतीय खिलाड़ी भी।

सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Suryakumar Yadav Create History: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन पूरे किए और यह उपलब्धि अब तक के सबसे कम गेंदों में हासिल करने का रिकॉर्ड बना दिया।
सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें मुकाबले में 63 रन बनाकर 3000 रन पूरे किए। सूर्या टी20 इंटरनेशनल में 3000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने यह मील का पत्थर सिर्फ 1822 गेंदों में हासिल किया, जिससे वह इस फॉर्मेट में सबसे कम गेंदों में यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
इन बल्लेबाजों ने भी पूरे किए हैं 3000 रन
इस सूची में दूसरे नंबर पर यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम हैं, जिन्हें यह मुकाम हासिल करने के लिए 1947 गेंदों का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज जोस बटलर ने 2068 गेंदों में 3000 रन पूरे किए। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच और डेविड वॉर्नर ने क्रमशः 2077 और 2113 गेंदों में यह कारनामा किया। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली इस सूची में उनके बाद हैं। रोहित शर्मा को 3000 रन के लिए 2149 गेंदों की जरूरत पड़ी थी, जबकि विराट कोहली ने यह मुकाम 2169 गेंदों में हासिल किया।
सम्बंधित ख़बरें
टी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
फिटनेस टेस्ट पास करने की खबरें निकलीं झूठी! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर होंगे जसप्रीत बुमराह?
भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान कहा- भारत के लिए खेल चुका हूं, अब कुछ साबित नहीं करना…
SL vs IND: 11 साल से श्रीलंका में अजेय है टीम इंडिया, अब WTC में बड़ी छलांग लगाने का मौका
सूर्यकुमार यादव का करियर
सूर्यकुमार ने इस मैच से पहले 103 T20I मुकाबलों और 97 पारियों में 36.62 की औसत और 164.74 के स्ट्राइक रेट से 2,967 रन बनाए थे, जिसमें चार शतक और 23 अर्धशतक शामिल थे। उनका टॉप स्कोर 117 रन रहा। इस मुकाबले के बाद सूर्या ने 104 मुकाबले की 98 पारियों में 3030 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत ने टी20I में बनाया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर, न्यूजीलैंड के सामने रखा विशाल लक्ष्य
अब तक 11 बल्लेबाज ही पार कर पाए हैं 3000 का आंकड़ा
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक केवल 11 बल्लेबाज ही 3,000 रन के मील के पत्थर तक पहुंच पाए हैं। इस एलीट क्लब में रोहित शर्मा शीर्ष पर हैं और इस फॉर्मेट में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने हुए हैं। सूर्यकुमार यादव की यह उपलब्धि न केवल उनकी पारी की क्षमता को दर्शाती है, बल्कि उन्हें भारतीय क्रिकेट के टी20 इतिहास में एक स्थायी स्थान भी दिलाती है।
Suryakumar yadav becomes only third batter to complete 3000 eun in t20i for india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 12:47 PMमुंबई में SRA स्कीम के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, वर्षा गायकवाड़ के पूर्व PA समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज
Aug 04, 2026 | 12:42 PMबच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण मेनू, अब मिलेगा वेज पुलाव व मल्टीग्रेन पफ; नवंबर से लागू होगी व्यवस्था
Aug 04, 2026 | 12:38 PMपूर्व राज्यपाल और शिक्षाविद पद्मश्री डॉ. डीवाई पाटिल का निधन, कोल्हापुर में होगा अंतिम संस्कार
Aug 04, 2026 | 12:37 PMसागर में जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहीं छात्राएं, रहली की टूटी पुलिया का वीडियो वायरल
Aug 04, 2026 | 12:36 PMमेरी शक्ल का इस्तेमाल मत करो… डीपफेक विवाद पर मृणाल ठाकुर का कड़ा रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
Aug 04, 2026 | 12:30 PMसिद्धिविनायक मंदिर में दान चोरी के राज ठाकरे के आरोपों पर न्यास के अध्यक्ष सदा सरवणकर का बड़ा पलटवार
Aug 04, 2026 | 12:21 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














