भारतीय टीम ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

Indian Team: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांच मैचों की सीरीज के पांचवें मुकाबले में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। भारतीय टीम सबसे अधिक 250 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई है।
Indian Team Create History
भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Indian Team Create History: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला भारतीय टीम ने 46 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में 4-1 से कब्जा जमाया। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 271 रन बनाए। वहीं न्यूजीलैंड की टीम 225 रनों पर ऑलआउट हो गई।

भारत की इस जीत ने न केवल उन्हें सीरीज में अंतिम मैच में जीत दिलाई, बल्कि एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बनाया। भारत अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा 250 से अधिक रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले, जिम्बाब्वे ने T20I में तीन बार 250+ रन बनाए थे, लेकिन भारत ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मैच के बाद, भारत ने T20I में कुल चार बार 250+ रन बनाए हैं, और इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने भारत को खेल के इस तेज फॉर्मेट में दुनिया की सबसे धमाकेदार टीम बना दिया है।

टी20I में सबसे ज़्यादा 250+ रन बनाने वाली टीमें

टीम 250+ स्कोर की कुल संख्या स्कोर
भारत 4 297/6, 283/1, 271/5, 260/5
जिम्बाब्वे 3 344/4, 286/5, 259/5
इंग्लैंड 2 304/2, 267/3
चेक गणराज्य 2 278/4, 258/2
वेस्ट इंडीज 2 258/5, 256/5
जापान 2 258/0, 253/4
नेपाल 1 314/3
स्पेन 1 290/3
अफगानिस्तान 1 278/3
नाइजीरिया 1 271/4
मलेशिया 1 268/4
ऑस्ट्रेलिया 1 263/3
श्रीलंका 1 260/6
दक्षिण अफ्रीका 1 259/4
डेनमार्क 1 256/5
न्यूजीलैंड 1 254/5
स्कॉटलैंड 1 252/3

टीम इंडिया 12 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के विरुद्ध हैदराबाद में 297/6 का स्कोर बना चुकी थी। वहीं, 15 नवंबर 2024 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1 विकेट खोकर 283 रन बनाए थे। वहीं आज के मुकाबले में भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए। फुल मेंबर टीमों में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 304 रन बनाया था।

भारत के T20I मैचों में सबसे ज़्यादा स्कोर

विरुद्ध स्कोर ओवर स्थान तारीख परिणाम
बांग्लादेश 297/6 20 हैदराबाद 12 अक्टूबर, 2024 जीते
साउथ अफ्रीका 283/1 20 जोहान्सबर्ग 15 नवम्बर, 2024 जीते
न्यूजीलैंड 271/5 20 तिरुवनंतपुरम 31 जनवरी, 2026 जीते
श्रीलंका 260/5 20 इंदौर 22 दिसम्बर, 2017 जीते
इंग्लैंड 247/9 20 मुंबई (WS) 2 फरवरी, 2025 जीते
वेस्ट इंडीज 244/4 20 लौडरहिल 27 अगस्त, 2026 हारे
वेस्ट इंडीज 240/3 20 मुंबई (WS) 11 दिसम्बर, 2019 जीते
न्यूजीलैंड 238/7 20 नागपुर 21 जनवरी, 2026 जीते
साउथ अफ्रीका 237/3 20 गुवाहाटी 2 अक्टूबर, 2022 जीते
ऑस्ट्रेलिया 235/4 20 तिरुवनंतपुरम 26 नवम्बर, 2023 जीते

मुकाबले का हाल

भारत के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 103 रन बनाये, वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी महज 30 गेंदों में 61 रन की तेज़ पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 271/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड के लिए, फिन एलन ने 38 गेंदों में 80 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे। हालांकि, उनका संघर्ष अंत में नाकाम रहा और पूरी टीम 225 रन पर आउट हो गई, जिससे भारत को 46 रनों से जीत मिली।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com