T20 World Cup में एनरिक नॉर्खिया ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे तेज गेंदबाज बने
Anrich Nortje: एनरिक नॉर्खिया ने टी20 वर्ल्ड कप में 37 विकेट लेकर तेज गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर कब्जा किया। नॉर्खिया के प्रदर्शन के बदौलत साउथ अफ्रीका ने यूएई को 6 विकेट से हराया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
एनरिक नॉर्खिया (फोटो-सोशल मीडिया)
Most wickets by Pacers in T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने यूएई के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 34वें मुकाबले को 6 विकेट से जीता। इस मुकाबले में एनरिक नॉर्खिया ने 4 ओवरों में 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसी के साथ नॉर्खिया टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।
नॉर्खिया ने साल 2021 से अब तक 20 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में 37 विकेट हासिल किए हैं, जबकि पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी लसिथ मलिंगा 31 मुकाबलों में 38 विकेट लेकर शीर्ष पर मौजूद हैं। साउथ अफ्रीकी टीम सुपर-8 में तीन मैच खेलेगी, जिसमें नॉर्खिया के पास मलिंगा से आगे निकलने का मौका होगा।
तेज गेंदबाजों की इस लिस्ट में टिम साउदी तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 25 मुकाबलों में 36 विकेट निकाले, जबकि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल ने अपने करियर में 24 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले, जिसमें 35 विकेट निकाले। कीवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट 18 मुकाबलों में 34 विकेट के साथ इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
PBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
LSG vs PBKS: इकाना में पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीत के लिए बनाने होंगे 197 रन
क्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
T20 WC में पेसर्स द्वारा सबसे ज़्यादा विकेट
- 38 – लसिथ मलिंगा
- 37 – एनरिक नॉर्खिया*
- 36 – टिम साउदी
- 35 – उमर गुल
- 34 – ट्रेंट बोल्ट
- 32 – मिचेल स्टार्क
मुकाबले का हाल
बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी यूएई की टीम ने 6 विकेट खोकर 122 रन बनाए। आर्यांश शर्मा ने मुहम्मद वसीम के साथ 4.3 ओवरों में 38 रन जुटाए। वसीम 12 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जबकि आर्यांश ने 13 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने बनाया एक और शर्मनाक रिकॉर्ड, साल 2026 में ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अलीशान शरफू ने 38 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 45 रन की पारी खेली, जबकि मुहम्मद अरफान ने 11 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। विपक्षी खेमे से कॉर्बिन बॉश ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि एनरिक नॉर्खिया ने 2 शिकार किए। इनके अलावा, जॉर्ज लिंडे ने 1 विकेट निकाला।
13.2 ओवर में जीता साउथ अफ्रीका
इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम ने 13.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस पारी में डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंदों में 36 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान एडेन मार्करम ने 28 रन की पारी खेली। रयान रिकेल्टन ने 30 रन टीम के खाते में जोड़े। यूएई की तरफ से हैदर अली, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद अरफान और मुहम्मद फारूक ने 1-1 विकेट निकाला।
