54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…
Sourav Ganguly's Special Birthday Gift: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को 54वें जन्मदिन पर सबसे खास तोहफा मिला राजकुमार राव स्टारर बायोपिक 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हुआ।
- Written By: सृष्टि मौर्य
सौरव गांगुली बायोपिक पोस्टर (सोर्स- सोशल मीडिया)
‘Dada: The Sourav Ganguly Story’ Poster Released: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपने 54वें जन्मदिन पर अपनी बायोपिक ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ के फर्स्ट लुक पोस्टर को अब तक का सबसे खास बर्थडे गिफ्ट बताया। नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता राजकुमार राव इस फिल्म में गांगुली का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
क्रिकेट के खास पल हुए ताजा
पोस्टर रिलीज होने के बाद गांगुली ने कहा कि इसने उनके जन्मदिन को और भी यादगार बना दिया है। उन्होंने कहा कि ये पोस्टर उन्हें उनके क्रिकेट करियर के सबसे खास पलों की याद दिलाता है। गांगुली ने राजकुमार राव की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस किरदार को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाया है। उन्हें भरोसा है कि राजकुमार उनकी जिंदगी की कहानी को दर्शकों तक बेहतरीन तरीके से पहुंचाएंगे।
फिल्म की टीम को दी शुभकामनाएं
सौरव गांगुली ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि जब ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तब फैंस इसे बड़े पर्दे पर जरूर पसंद करेंगे। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में राजकुमार राव को 2002 नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल के उस ऐतिहासिक पल में दिखाया गया है, जब सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में शर्ट लहराकर भारत की जीत का जश्न मनाया था। पोस्टर में पीछे लहराता तिरंगा इस पल को और भी खास बनाता है।
सम्बंधित ख़बरें
एमबाप्पे से माफी की मांग, नहीं माने तो कानूनी कार्रवाई की चेतावनी; पैराग्वे की सीनेटर का बड़ा बयान
FIFA World Cup 2026: पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराकर 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा स्विट्जरलैंड
Dada- The Sourav Ganguly Story: सौरव गांगुली के अवतार में छाए राजकुमार राव, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
Sourav Ganguly Birthday: 54 साल के सौरव गांगुली की पूरी जीवन यात्रा, जन्मदिन पर जानें ‘दादा’ के अनसुने किस्से
यह भी पढ़ें- Sourav Ganguly Birthday: 54 साल के सौरव गांगुली की पूरी जीवन यात्रा, जन्मदिन पर जानें ‘दादा’ के अनसुने किस्से
भारत के बेहतरीन कप्तानों में से एक
सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में भारत ने विदेशों में कई बड़ी जीत हासिल कीं। साल 2001 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में हराकर उसकी लगातार 15 टेस्ट जीत का सिलसिला तोड़ा। इसके अलावा 2002 में भारत ने श्रीलंका के साथ आईसीसी (ICC) चैंपियंस ट्रॉफी का संयुक्त खिताब जीता, 2003 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई और 2002 की नेटवेस्ट ट्रॉफी भी अपने नाम की। लॉर्ड्स की बालकनी में शर्ट लहराकर मनाया गया उनका जश्न आज भी भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार पलों में गिना जाता है।
