अभिषेक शर्मा ने बनाया एक और शर्मनाक रिकॉर्ड, साल 2026 में ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए एक कैलेंडर साल में सबसे ज़्यादा डक पर आउट होने का संयुक्त रिकॉर्ड बनाया, अब वो 5 बार बिना खाता खोले आउट हुए।
Openers with most ducks in a calendar year in T20Is
अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Abhishek Sharma Unforgetable Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा तीन मुकाबले के बाद भी खाता खोलने में सफल नहीं रहे। वर्ल्ड कप का 36वां मुकाबला भारत और नीदरलैंड्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भी अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले ओपनरों की सूची में शामिल हो गए हैं। वहीं साल 2026 में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। अभिषेक शर्मा ने साल 2026 में महज दो महीने में ही 5 बार आउट होकर यह अनचाहा कीर्तिमान हासिल किया।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक वर्ष में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले ओपनर का रिकॉर्ड पाकिस्तान के सईम अयूब के नाम है। सईम अयूब ने 2025 में 6 बार बिना खाता खोले ही आउट हो गए। वहीं अब 5 बार जीरो पर आउट होने के बाद अभिषेक भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

T20I में एक कैलेंडर साल में सबसे ज़्यादा डक पर आउट होने वाले ओपनर

  • 6 - सईम अयूब (पाकिस्तान, 2025)
  • 5 - चालोमवोंग चटफैसन (थाईलैंड, 2024)
  • 5 - कुशल भुर्टेल (नेपाल, 2024)
  • 5 - धर्मा केसुमा (इंडोनेशिया, 2025)
  • 5 - परवेज हुसैन इमोन (बांग्लादेश, 2025)
  • 5 - अभिषेक शर्मा (भारत, 2026)

अभिषेक शर्मा अब T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए एक कैलेंडर साल में सबसे ज़्यादा डक पर आउट होने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 2024 में संजू सैमसन भी 5 बार जीरो पर आउट हुए थे। अब दोनों 5-5 बार आउट होने वाले ओपनर खिलाड़ी बन गए हैं।अब अभिषेक शर्मा की नजरें अगले मुकाबले में खाता खोलने पर होगी।

पिछली 7 पारियों में अभिषेक शर्मा ने 98 रन बनाए है। लेकिन इस दौरान 4 बार बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए हैं। अब सबकी नजरें अभिषेक शर्मा पर टिकी है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

नीदरलैंड की प्लेइंग इलेवन

माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर), ज़ैक लायन-कैशेट, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रोस।

Navbharat Live
navbharatlive.com