- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Angelo Matthews Statement After His Last Test Match
अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने के बाद भावुक हुए एंजेलो मैथ्यूज, बोले- संन्यास घोषणा करना था इमोशनल मोमेंट
टेस्ट करियर के अपने आखिरी मुकाबले के बाद एंजेलो मैथ्यूज ने कहा है कि जब उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा की, तब से उन्हें लोगों का बहुत ज्यादा प्यार और स्पोर्ट मिल रहा है। वो उनके साथ खड़े लोगों के आभारी हैं।
- Written By: संजय बिष्ट

एंजेलो मैथ्यूज (फोटो- सोशल मीडिया)
भारत-इंग्लैंड के अलावा इस वक्त श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच भी टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला दोनों के बीच ड्रॉ रहा। मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खूब रन बनाए। बांग्लादेशी टीम के लिए बल्लेबाज नजमुल हसन शान्तों दोनों पारियों में शतक लगाया। दूसरी तरफ श्रीलंका के लिए पथुम निसंका ने भी शानदार सौ बनाया।
कुल मिलाकर मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने विरोधी टीम के गेंदबाजों पर रन बनाए। हालांकि फिर भी मैच का नतीजा नहीं निकल पाया, जिस कारण मुकाबला ड्रॉ हो गया। इसके साथ श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज के शानदार टेस्ट करियर पर भी विराम लग गया। गौरतलब है कि वो पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं।
क्या बोले एंजेलो मैथ्यूज?
टेस्ट करियर के अपने आखिरी मुकाबले के बाद एंजेलो मैथ्यूज ने कहा है कि जब उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा की, तब से उन्हें लोगों का बहुत ज्यादा प्यार और स्पोर्ट मिल रहा है। वो उनके साथ खड़े लोगों के आभारी हैं। उनके लिए क्रिकेट का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। अपने करियर के दौरान उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। इसके बाद भी वो सब करने में सफल नहीं हुए।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट
वैभव सूर्यवंशी की अगले महीने टीम इंडिया में एंट्री पक्की? पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान, कहा- उसे जल्द भारत..
संन्यास का फैसला भावुक कर देने वाला था- एंजेलो मैथ्यूज
इसके आगे उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट खेलना मुझको बहुत ज्याद पंसद है। टेस्ट फॉर्मेट में संन्यास की घोषणा करना मेरे लिए काफी भावुक पल था। अब वो वक्त आ चुका है, जब श्रीलंका के यंग खिलाड़ी देश के जीत दिलाएं। इस वक्त हमारे ड्रेसिंग रूम में कई हौनहार खिलाड़ी हैं। पथुम निसंका शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
IND vs ENG: अगर न होती ये गलतियां तो दूसरे दिन तीन की जगह टीम इंडिया को मिलते पांच विकेट
इसके आगे श्रीलंका के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी ने अपनी टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारी टीम के लिए सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक इंग्लैंड में टेस्ट मैच जीतना और ऑस्ट्रेलिया को घर में 3-0 से शिकस्त देना है। मेरे साथी खिलाड़ियों और कोच ने जो प्यार मुझे दिया है उसके लिए तहे दिल से शुक्रिया।
मैथ्यूज का क्रिकेट करियर
श्रीलंका के हरफनमौला खिलाड़ी एंजलो मैथ्यूज ने साल 2009 में टेस्ट डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने अपने देश के लिए कुल 119 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 8214 रन बनाए, जिसमें 16 शतक और 45 अर्धशतक मौजूद हैं। वहीं, टेस्ट में उनके नाम 33 विकेट भी हैं। उन्होंने श्रीलंकाई टीम के लिए 34 टेस्ट मुकाबलों में कप्तानी भी की है।
Angelo matthews statement after his last test match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMजब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













