PSL 2026 में आपा खो बैठा बल्लेबाज, मोहम्मद आमिर की कुटाई के लिए उठा लिया बल्ला; देखें VIDEO
Pakistan Super League: पाकिस्तान सुपर लीग में रावलपिंडी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के मैच में मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ के बीच तीखी बहस हुई, जिसमें फहीम गुस्से में बैट लेकर आमिर की ओर बढ़ते नजर आए।
- Written By: संजय बिष्ट
फहीम अशरफ और मोहम्मद आमिर (फोटो- सोशल मीडिया)
Faheem Ashraf And Mohammad Amir Fight Video: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 11वां सीजन जारी है, लेकिन इस बार खिलाड़ियों के प्रदर्शन से ज्यादा मैदान पर हुई विवादित घटनाएं सुर्खियां बटोर रही हैं। सीजन की शुरुआत में फखर जमां पर बॉल टेम्परिंग के आरोप लगे, जिसके चलते उन्हें कुछ मैचों के लिए प्रतिबंध झेलना पड़ा। अब 23 अप्रैल को रावलपिंडी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला गया मुकाबला भी विवादों के कारण चर्चा में आ गया, जहां मैदान पर माहौल काफी गर्म नजर आया।
PSL 2026 में आमिर और फहीम के बीच तीखी झड़प
कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड पहले बल्लेबाजी कर रही थी। टीम ने 79 रन तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद क्रीज पर आए फहीम अशरफ ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन 11 रन के निजी स्कोर पर वह मोहम्मद आमिर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को कैच दे बैठे। विकेट मिलने के बाद आमिर ने जश्न मनाते हुए फहीम को पवेलियन जाने का इशारा किया, जिससे वह भड़क गए। गुस्से में फहीम बल्ला लेकर आमिर की ओर बढ़ते दिखे, जिससे मैदान पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
🚨 HUGE FIGHT BETWEEN MOHAMMAD AMIR AND FAHEEM ASHRAF IN PSL..!!! 🤯 – Faheem Ashraf who is a cool minded guy lost his control after Amir gave him a send off. – Amir is retired and his team is already out of PSL. Was this action necessary? pic.twitter.com/vRIEmijM4D — Abdullah. (@Abdullahh_56) April 23, 2026
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में Mumbai Indians के खिलाफ काली पट्टी पहनकर उतरे CSK के खिलाड़ी, जानिए क्या है कारण?
वानखेड़े में ‘थाला’ का इंतजार रह गया अधूरा! ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस पर बताया- क्यों नहीं खेल रहे एमएस धोनी?
MI vs CSK: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
MI vs CSK Live Score: मुंबई इंडियंस को मिली चौथी सफलता, संजू सैमसन ने पूरा किया अर्धशतक
साथी खिलाड़ियों ने संभाला मामला
स्थिति को बिगड़ता देख रावलपिंडी के खिलाड़ियों ने तुरंत बीच-बचाव किया और फहीम अशरफ को रोकने की कोशिश की। एक खिलाड़ी ने उन्हें पकड़कर पीछे खींचा, जिससे मामला शांत हो सका। इस दौरान मोहम्मद आमिर भी फहीम को कुछ कहते हुए नजर आए, जिससे माहौल और गरम हो गया था। हालांकि समय रहते अन्य खिलाड़ियों ने हस्तक्षेप कर विवाद को बढ़ने से रोक लिया।
ये भी पढ़ें: मुंबई में Mumbai Indians के खिलाफ काली पट्टी पहनकर उतरे CSK के खिलाड़ी, जानिए क्या है कारण?
इस मुकाबले में रावलपिंडी की टीम ने आखिरकार 6 विकेट से जीत हासिल की। हालांकि, टीम के लिए यह सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। उन्होंने कुल 9 मैच खेले हैं, जिसमें शुरुआती 8 मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। यह उनकी इस सीजन की पहली जीत है, जिसने टीम को थोड़ी राहत जरूर दी है। बावजूद इसके, टीम का प्रदर्शन और मैदान पर हुए विवाद दोनों ही इस सीजन में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।
