मैदान पर जलवा दिखाने के बाद दिवाली पर जलवा, अलीगढ़ में रिंकू सिंह के नाम से पटाखों की धूम
Rinku Singh Firecrackers: मार्केट में इस बार भी ग्रीन पटाखों की भरमार है, लेकिन सबसे ज्यादा मांग 'ऑपरेशन सिंदूर' नामक पटाखों की है। लोग इन खास पटाखों को खरीदने के लिए उत्साहित हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
अलीगढ़ में रिंकू सिंह का जलवा (फोटो- IANS)
Rinku Singh News: अलीगढ़ में इस बार नुमाइश मैदान पर अस्थायी पटाखा मार्केट में स्टार भारतीय क्रिकेटर ‘रिंकू सिंह’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तस्वीर वाले पटाखों की धूम देखने को मिल रही है। पटाखों की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले इजाफा जरूर हुआ है, लेकिन मार्केट में खरीदारी का सिलसिला जारी है। स्थानीय प्रशासन ने इस बार पटाखे बेचने के लिए 250 अस्थायी लाइसेंस जारी किए हैं। इसी वजह से बाजार में बड़ी भीड़ देखने को मिल रही है।
मार्केट में इस बार भी ग्रीन पटाखों की भरमार है, लेकिन सबसे ज्यादा मांग ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक पटाखों की है। लोग इन खास पटाखों को खरीदने के लिए उत्साहित हैं और बच्चों के साथ परिवार भी मार्केट में पहुंच रहे हैं। यह बाजार न केवल पटाखों की खरीदारी का केंद्र बना है, बल्कि यहां लोगों को नए डिज़ाइन और रंग-बिरंगे पटाखों का विकल्प भी मिल रहा है। इस तरह, अलीगढ़ में दिवाली की तैयारियों का अनुभव पूरा हो रहा है।
पटाका विक्रेताओं के बयान
पटाखा विक्रेता सचिन सागर ने कहा, “हमारी भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटाई थी। इसी के सम्मान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से पटाखा मार्केट में लाया गया है, जिसकी शानदार डिमांड देखने को मिली है। इस पटाखे की कीमत 3,200 रुपये है, जिसमें 240 शॉट्स हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
रिंकू सिंह के साथ AI फोटो वायरल होने पर भड़क उठीं सांसद प्रिया सरोज, 2 BJP नेताओं पर ठोंकी FIR
IPL 2026 के बीच मोहम्मद अजहरुद्दीन की नई पारी, पूर्व कप्तान अब संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी
KKR vs LSG: सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स की रोमांचक जीत, रिंकू सिंह के चौके ने खत्म किया लखनऊ का खेल
इकाना में रिंकू सिंह का गदर, आखिरी ओवर में जड़े लगातार 4 छक्के, लखनऊ में खेली अपने करियर की सबसे बड़ी पारी
पटाखा विक्रेता अंकुश ने कहा, “भारतीय सेना ने पाकिस्तान को युद्ध के मैदान पर धूल चटाई थी। इसी के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से पटाखा मार्केट में मौजूद है। रिंकू सिंह के नाम से भी पटाखे आए हैं। मेरे पास कई तरह के पटाखे हैं, जो इस बार लोगों का जमकर मनोरंजन करेंगे। इस बार कीमतों में मामूली-सा अंतर देखने को जरूर मिला है।”
पटाखे खरीदने पहुंचीं नव्या सक्सेना ने कहा, “मैंने अलग-अलग तरह के पटाखे लिए हैं। स्काई शॉट मुझे बेहद पसंद है। एहतियातन हमारी गाड़ियों को बहुत दूर खड़ा करवाया गया है। यहां के इंतजाम से हम काफी खुश हैं।”
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला, जीत से पक्की होगी सेमीफाइनल की राह, ऐसी होगी प्लेइंग XI?
खरीदारी के लिए पहुंचे संजू ने बताया, “मुझे स्काई शॉट पसंद है। इस बार मैंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘रिंकू सिंह’ नाम के पटाखे भी खरीदे हैं। इन पटाखों की गूंज पाकिस्तान तक सुनाई देगी। इस बार की दिवाली, पिछली बार की दिवाली से भी शानदार रहेगी।”
IANS इनपुट के साथ
