ICC Rankings: शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, नंबर-2 पर पहुंचे; ईशान किशन को भी बड़ा फायदा
Shubman Gill Latest News: ताजा ICC वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया है। वहीं, ईशान किशन की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। जानिए भारतीय खिलाड़ियों का लेटेस्ट प्रदर्शन।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
शुभमन गिल ( सोर्स-सोशल मीडिया)
Shubman Gill No. 2 In ICC Rankings: भारत और अफगानिस्तान के बीच हाल ही में संपन्न हुई वनडे सीरीज के बाद आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान शुभमन गिल ने बल्लेबाजी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाते हुए नंबर-2 स्थान पर कब्जा कर लिया है और अब वह शीर्ष स्थान से सिर्फ एक कदम दूर हैं। वहीं, लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी करने वाले ईशान किशन को भी अपने दमदार प्रदर्शन का बड़ा फायदा मिला है।
दूसरी ओर, टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने भारत के जसप्रीत बुमराह के साथ टॅाप रैंक स्थान हासिल कर लिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का असर अब आईसीसी रैंकिंग में भी साफ दिखाई दे रहा है।
दूसरे नंबर पर पहुंचे गिल
दरअसल शानदार फॅाम में चल रहें शुभमन गिल अब न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल से मात्र 24 रेटिंग पॅाइंट से पिछे रह गएं हैं। हाल में ही उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार 3 मैचों की ODI में सीरीज में बेहतरीन स्कोर बनाया। हांलाकि शुभमन ने ODI में बल्लेबाजी नहीं की, जिसके बाद भी भारत ने 9 विकेट जीता। जबकि पहले दो मैचों में गिल ने 84 और 154 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
T20 वर्ल्ड कप के बीच ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर! इस भारतीय खिलाड़ी ने हासिल किया नंबर-1 का ताज
शुभमन गिल ने रचा इतिहास: शिखर धवन और विराट कोहली को पछाड़कर निकले आगे, इस चक्कर में चूके दोहरा शतक
इकाना में महाधमाका: एक ही ओवर में गिल और ईशान किशन ने जड़ा शतक, बिलाल सामी के ओवर में रचा इतिहास
तीन गेंजबा3जों ने रैकिंग में बड़ी छलांग मारी
आपको बता दें कि भारत के तीन गेंजबाजों ने आईसीसी रैंकिंग में तेजी से बड़ी छलांग मारी है। तो वहीं प्रसिद्ध कृष्णा 34 स्थान से ऊपर जाकर 58 वें नंबर पर पहुंचे, ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर 17 स्थान से उपर जाकर संयुक्त 71 वें नंबर पर पंहुचे और अशर्दीप सिंह 16 से उपर जाकर 22 नंबर पर पहुंचे। बता दें कि इससे पहले 1990 में रिचर्ड हैडली टेस्ट के टॉप गेंदबाज थे।
ये भी पढ़ें- ‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
वनडे रैकिंग में गिल और ईशान
वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय गेंदबाजों को भी रैंकिंग में फायदा मिला है। शुभमन गिल अपने हालिया बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर तीन पायदान की छलांग लगाकर अब वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वे अब शीर्ष पर मौजूद डेरिल मिचेल से केवल 24 रेटिंग अंक पीछे हैं। तो वहीं ईशान किशन ने भी रैंकिंग में बड़ी प्रगति की है। उन्होंने 21 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है और अब वे संयुक्त रूप से 43वें स्थान पर आ गए हैं।
