कंगना रनौत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की मुरीद हुई Kangana Ranaut, तारीफ कर कहा- 'अब वर्ल्ड कप की बारी'

Kangana Praises Cricketer Vaibhav: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने भारतीय टी20 टीम में शामिल होकर इतिहास रचने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है।

यति सिंह

Kangana Praises Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट में जब कोई नया सितारा चमकता है, तो उसकी गूंज चारों तरफ सुनाई देती है। इंडियन क्रिकेट टीम में इन दिनों महज 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का नाम हर किसी की जुबान पर है, जिन्होंने राष्ट्रीय टी20 टीम में अपनी जगह पक्की करके एक नया इतिहास रच दिया है। इस बेमिसाल कामयाबी पर न सिर्फ खेल जगत बल्कि सिनेमा जगत और राजनीति से जुड़ी हस्तियां भी काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। वहीं इसी कड़ी में बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने भी इस होनहार खिलाड़ी को अपने बेहद अलग अंदाज में बधाई दी है।

गजल से बांधा तारीफों का पुलिंदा

अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू के दौरान वैभव की बल्लेबाज की कामयाबी पर गहरी खुशी जाहिर की। कंगना ने इस मौके पर जगजीत सिंह की एक बेहद मशहूर गजल की चंद खूबसूरत पंक्तियां गुनगुनाते हुए कहा कि ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का हो बंधन। इन लाइनों के जरिए कंगना ने यह संदेश देने की कोशिश की कि हुनर और काबिलियत कभी भी उम्र की मोहताज नहीं होती है। कंगना का मानना है कि इतनी कम उम्र में देश की मेन टीम का हिस्सा बनना पूरे हिंदुस्तान के लिए बेहद फख्र की बात है।

कंगना रनौत (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

सोशल मीडिया पर दुबारा एक्टिव होने की वजह

क्रिकेट के अलावा कंगना रनौत ने बातचीत के दौरान अपनी पर्सनल और डिजिटल लाइफ से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प खुलासा भी किया। कंगने ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने अपनी सोशल मीडिया टीम से अपने सभी अकाउंट्स वापस ले लिए। कंगना के अनुसार उनकी टीम जो पोस्ट और कैप्शन लिखती थी, वह बेहद औपचारिक और जरूरत से ज्यादा सफाई देने वाले होते थे। कंगना को ऐसा महसूस होता था मानो कोई शख्स सिर्फ जिंदा रहने के लिए दूसरों से माफी मांग रहा हो। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर कंगना को यह तरीका पसंद नहीं आया और उन्होंने जनता से सीधे बात करने के लिए सोशल मीडिया को पूरी तरह से खुद संभाल लिया।

‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रमोशन में जुटी कंगना

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई फोटोज शेयर की हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इन फोटोज में कंगना का रेट्रो अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। उनके इस नए लुक की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है और प्रशंसक उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

12 जून को सिनेमा घरों में रिलीज होगी फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी 26/11 की घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है। ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता बनी हुई है, वहीं कंगना का यह ग्लैमरस प्रमोशनल लुक भी लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी