Asia Cup 2025: राशिद खान संभालेंगे अफगानिस्तान की कमान, 17 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान

Afghanistan cricket team Squad Announce: एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान टीम के 17 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट में अफगान टीम की कमान राशिद खान संभालेंगे।
एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान टीम का हुआ ऐलान
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने भी एशिया कप 2025 के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस बार एशिया कप में अफगान टीम के लिए दिग्गज स्पिन गेंदबाज राशिद खान कप्तानी करेंगे। अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट के लिए 17 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान किया है। इस टीम ने एक बार फिर से स्पिन गेंदबाजों को तवज्जो दी है।

6 स्पिनर्स को मिली जगह

अफगानिस्तान ने एशिया कप 2025 के लिए अपने स्पिनर्स पर ज्यादा भरोसा जताया है। यही कारण है कि उसके 17 सदस्यीय स्क्वॉड में कुल 6 स्पिनर्स को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि दुबई में स्पिन गेंदबाजों को तेज गेंदबाजों की तुलना में ज्यादा मदद मिलती है। वहीं, अफगानिस्तान टीम की ताकत भी उसके स्पिन गेंदबाज ही हैं। आईपीएल की कई टीमों में अफगान स्पिन गेंदबाज अपना जौहर दिखा चुके हैं। दूसरी तरफ टीम के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी भी स्पिन गेंदबाज राशिद खान ही संभाल रहे हैं।

राशिद खान को करेंगे कप्तानी

एशिया कप 2025 में अफगानिस्तान टीम मैनेजमेंट ने दिग्गज स्पिन गेंदबाज राशिद खान को बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस टूर्नामेंट में वो टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। वहीं, के लिए मीडिल ऑर्डर में रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई जैसे बल्लेबाजी दिखेंगे। टीम में मोहम्मद नबी जैसे अनुभवी खिलाड़ी को भी शामिल किया गया है। स्पिन गेंदबाजी में कप्तान समेत नूर अहमद, मुजीब उर रहमान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान टीम का स्क्वॉड

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाहक अटल, अजमतुल्लाह, उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फरीद अहमद मलिक, नवीन उल हक और फजलहक फारूकी।

रिजर्व खिलाड़ी: वफीउल्लाह तारिखल, नांग्याल खरोटे, अब्दुल्लाह अमहदजई।

हांग-कांग से होगा पहला मुकाबला

एशिया कप 2025 की शुरुआत अगले महीने की तारीख 9 सितंबर से होने वाला है। इस दिन अफगान टीम अपना पहला मुकाबला हांग-कांग के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद राशिद खान की उगुवाई में टीम 16 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ दो-दो हाथ करेगी। वहीं, 18 सितंबर को अफगानिस्तान का मुकाबला श्रीलंका के साथ होगा। बता दें कि एशिया कप में अफगानिस्तान की टीम ग्रुप बी में शामिल है।

Navbharat Live
navbharatlive.com