द हंड्रेड के इतिहास में राशिद खान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने

Rashid Khan Makes Unwanted Record: राशिद खान ने द हंड्रेड में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।
द हंड्रेड के इतिहास में राशिद खान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने
राशिद खान (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rashid Khan Makes Unwanted Record: अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने द हंड्रेड में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट में राशिद खान का यह सबसे खराब प्रदर्शन रहा। उन्होंने 20 गेंद में 59 रन खर्च किए। जो द हंड्रेड के इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन है।

इंग्लैंड और बर्मिंघम फीनिक्स के मध्यक्रम के बल्लेबाज़ लियाम लिविंगस्टोन ने मंगलवार को द हंड्रेड में ओवल इनविंसिबल्स के राशिद खान को आड़े हाथों लिया। राशिद खान के पांच गेंद पर लिविंगस्टोन ने लगातार तीन छक्के लगाए उसके बाद दो चौका लगाया। राशिद खान ओवल इनविंसिबल्स के 76वीं से 80 वीं गेंद पर 26 रन बटोर लिए।

राशिद खान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

राशिद ने 20 गेंदों में 59 रन देकर 0 विकेट लिए। ये हंड्रेड के इतिहास में 20 गेंदों में सबसे खराब प्रदर्शन था और साथ ही राशिद का सबसे महंगा टी20 स्पेल (आंकड़ों के लिहाज से हंड्रेड को टी20 ही माना जाता है) भी था। राशिद खान की गेंद पर लिविंगस्टोन को अपना पसंदीदा स्लॉग खेलने का मौका मिला और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले को जीत लिया। लिविंगस्टोन 27 गेंदों पर 69 रन बनाकर नाबाद रहे और फीनिक्स ने 98 गेंदों में चार विकेट से मैच जीत लिया। राशिद खान के खिलाफ लिविंगस्टोन ने टी20 क्रिकेट में 200 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। लिविंगस्टोन को इस फॉर्मेट का बेस्ट खिलाड़ी भी माना जाता है। वहीं राशिद खान के खिलाफ कोई अन्य खिलाड़ी 150 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया है।

राशिद खान के खराब फॉर्म का कारण

राशिद के लिए यह कोई नई बात नहीं है। 2023 विश्व कप के बाद हुई पीठ की सर्जरी के बाद से उनकी फॉर्म और निरंतरता में गिरावट आई है। वह भी इस बात को जानते हैं और हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने बुलावायो में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 55 ओवर गेंदबाजी करते हुए वापसी की।

उन्होंने कहा, "टी20 मैचों में तो सब ठीक रहता है क्योंकि वो कम ओवर के होते हैं और आप खुद को संभाल सकते हैं। लेकिन टेस्ट क्रिकेट जैसे लंबे फॉर्मेट के लिए मुझे सलाह दी गई थी कि अभी थोड़ा रुक जाओ, क्योंकि मैं पूरी तरह से तैयार नहीं था। मैंने पहले भी ऐसा ही फैसला जल्दबाज़ी में लिया था क्योंकि टीम को मेरी जरूरत थी। हम उस समय टेस्ट मैच हार रहे थे, तो मैं जल्दी मैदान में लौट आया। बाद में मुझे लगा कि मैंने गलती की, क्योंकि मेरा शरीर पूरी तरह तैयार नहीं था और मुझे चोट से परेशानी होने लगी। जब आपकी पीठ में अकड़न हो, तो आप अपनी पूरी ताकत और लय से खेल नहीं पाते।"

Navbharat Live
navbharatlive.com