-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Abhishek Sharma Became New No 1 Batter In Icc T20i Ranking
ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, कोहली-सूर्या के बाद ऐसा करने वाले…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Abhishek Sharma T20I ranking: भारतीय टी20 टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ है। अभिषेक शर्मा टी20आई रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
ICC T20I Ranking: आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारत के अभिषेक शर्मा ने इतिहास रचते हुए नंबर-1 रैंकिंग हासिल किया है। वो भारत के लिए नंबर-1 रैंकिंग हासिल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। अभिषेक शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविड हेड को पीछे छोड़ते हुए यह रैंकिंग हासिल की।
बुधवार 30 जुलाई को आईसीसी की टी20 आई रैंकिंग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला। ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ते हुए अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं भारत के तिलक वर्मा इस सूची में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। इस लिस्ट में सुर्यकुमार यादव टॉप-10 में शामिल है। वो टी20आई रैंकिंग में छठे नंबर पर मौजूद हैं।
अभिषेक शर्मा ने हाल के सीरीज में किया शानदार प्रदर्शन
पिछले साल ज़िम्बाब्वे के खिलाफ शानदार टी20I शतक जड़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छा गए थे लेकिन हाल ही में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर 24 वर्षीय अभिषेक शर्मा को रैंकिंग में काफी फायदा हुआ है। पिछले साल आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के दौरान सूर्यकुमार को पीछे छोड़ते हुए ट्रेविस हेड नंबर -1 पर पहुंचे थे। वो तब से नंबर-1 पर बने हुए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल में ही खेले गए टी20 सीरीज से बाहर रहने के फैसले ने उनको नुकसान करवा दिया। वो अब रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ICC की रडार पर लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम, पिचों को दिया डिमेरिट पॉइंट, रेफरी ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?
युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की मुरीद हुई Kangana Ranaut, तारीफ कर कहा- ‘अब वर्ल्ड कप की बारी’
पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी से हाथ मिलाते दिखे जय शाह, इंटरनेट पर तस्वीर वायरल होने के बाद मचा तहलका!
मौजूदा वक्त में BCCI की सबसे बड़ी परेशानी, Team India में किसकी जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी? टेंशन में ये प्लेयर!
हेड से पहले सूर्यकुमार यादव शीर्ष रैंकिंग पर मौजूद थे। भारतीय खिलाड़ी में विराट कोहली ने नंबर-1 की रैंकिंग पर सबसे ज्यादा दिन कब्जा जमाया रखा था। कोहली टी20I क्रिकेट में यह प्रतिष्ठित स्थान हासिल करने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी थे, जब उन्होंने 2014 और 2017 के बीच अधिकांश समय तक नंबर 1 स्थान बनाए रखा था।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को हुआ फायदा
वहीं हाल में हुए वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को फायदा हुआ है। इस सीरीज को ऑस्ट्रेलिया टीम ने 5-0 से जीता। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जोश इंग्लिस को इस सीरीज का काफी फायदा हुआ है। वह 6 स्थान ऊपर चढ़कर 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं टिम डेविड 12 स्थान ऊपर चढ़कर 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि पांच मैचों में 205 रन बनाने और ‘प्लेयर ऑफ़ द सीरीज’ बनने के बाद कैमरून ग्रीन 64 स्थान चढ़कर 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत-पाक मुकाबला रद्द तो क्या होगा, जानिए किसे होगा नुकसान?
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं सीन एबॉट टी20 आई रैंकिंग में 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उसके अलावा न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजी मैट हेनरी अब 19वें स्थान पर पहुंच गए है। मैट हैनरी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिम्बाब्वे में शानदार प्रदर्शन किया था।
Abhishek sharma became new no 1 batter in icc t20i ranking
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PMNagpur Crime Branch Action: अमरावती रोड पर पकड़ा गया संदिग्ध ट्रक; बोरियों में छिपा 35.5 किलो गांजा बरामद
Jun 21, 2026 | 02:38 PMकानपुर के ईएसआई अस्पताल में बवाल, तीन स्टाफ नर्सों पर सीएमएस से जूतों से मारपीट का आरोप; मुकदमा दर्ज
Jun 21, 2026 | 02:37 PMतेलंगाना में टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जली यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक बस; मची चीख-पुकार
Jun 21, 2026 | 02:30 PMYoga Economy: योग इकोनॉमी का कारोबार 12 लाख करोड़ के पार, दुनिया भर में योग का बिजनेस बढ़ा
Jun 21, 2026 | 02:29 PMईस्टर्न फ्रीवे विस्तार परियोजना में बड़ा बदलाव, MMRDA ने 949 पेड़ों को बचाने का लिया फैसला
Jun 21, 2026 | 02:28 PMभंडारा के साकोली थानेदार के खिलाफ विधायक विनोद अग्रवाल की शिकायत, एसपी से की जांच की मांग
Jun 21, 2026 | 02:28 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














