विराट कोहली पर एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान, कहा- 2027 विश्वकप उनके करियर का आखिरी पड़ाव
Virat Kohli: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स का मानना है कि विराट कोहली में काफी क्रिकेट बाकी है, लेकिन वनडे विश्व कप 2027 उनके करियर का आखिरी पड़ाव हो सकता है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
एबी डिविलियर्स और एबी डिविलियर्स (फोटो- सोशल मीडिया)
AB de Villiers on Virat Kohli Retirement: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो मुकाबलों में फ्लॉफ होने के बाद विराट कोहली ने तीसरे वनडे में 73 रन की नाबाद पारी खेली। इसी बीच विराट के दोस्त एबी डिलिलियर्स का का बड़ा बयान सामने आया है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स का मानना है कि विराट कोहली में काफी क्रिकेट बाकी है, लेकिन वनडे विश्व कप 2027 उनके करियर का आखिरी पड़ाव हो सकता है। डिविलियर्स ने कहा कि कोहली अपने करियर के आखिरी दौर में संपूर्ण समर्थन के हकदार हैं।
विराट कोहली धन्यवाद के हकदार- एबी डिविलियर्स
डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि “मैं आप लोगों को याद दिलाना चाहता हूं कि आप इसी तरह के खिलाड़ी का जश्न मनाना चाहते हैं। उन्हें अपने करियर के अंतिम चरण में जीवन में संतुलन बनाने दें। बस उनका जश्न मनाएं। उन्होंने खेल को हमेशा के लिए बदल दिया है। वे थोड़े ‘धन्यवाद’ के हकदार हैं, और उम्मीद है कि विराट अगले पांच साल और खेलेंगे।”
डिविलियर्स ने कहा कि कोहली में अभी भी शीर्ष स्तर का क्रिकेट खेलने के लिए पांच साल और बाकी हैं, लेकिन 2027 विश्व कप अंतरराष्ट्रीय मंच से उनकी विदाई का यादगार मौका हो सकता है। आईपीएल एक अलग कहानी है। हम उन्हें तीन, चार या शायद पांच साल तक खेलते हुए देख सकते हैं, भले ही यह एक बहुत ही कठिन टूर्नामेंट हो। इसकी तैयारी आप दो-तीन महीनों में कर सकते हैं। विश्व कप चार साल का चक्र है। यह वास्तव में बड़ी तैयारी की मांग करता है।”
सम्बंधित ख़बरें
कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
SL vs IND: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर कैसा रहा खिलाड़ियों का अंदाज? देखें वीडियो
आजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान लाला अमरनाथ, जिन्होंने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, दर्ज है कई रिकॉर्ड
अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
360 डिग्री के नाम से मशहूर पूर्व खिलाड़ी ने कहा, “विराट टीम के लिए बेहद अहम हैं। उनकी मौजूदगी से युवाओं को जो आत्मविश्वास मिलता है, उसकी तुलना नहीं की जा सकती। यह अपूरणीय है। अपने आसपास के खिलाड़ियों पर उनका जो प्रभाव पड़ता है और दूसरे खिलाड़ी उनसे जो आत्मविश्वास लेते हैं, वह बहुत बड़ा है। यह कभी न भूलें कि भले ही वे कभी-कभी अच्छा प्रदर्शन न करें, लेकिन उनका प्रभाव बहुत बड़ा होता है।”
ये भी पढ़ें: अपने आखिरी वनडे में भावुक हुई सोफी डिवाइन, खत्म हुआ 19 साल का लंबा करियर
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले दो वनडे में शून्य पर आउट हुए विराट कोहली ने सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे में 81 गेंद पर 74 रन की पारी खेल यह साबित कर दिया था कि उनमें काफी क्रिकेट बाकी है। विराट कोहली और रोहित शर्मा अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में दिखेंगे।
IANS इनपुट के साथ
