- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sophie Devine Gets Emotional In Her Last Odi Ending A 19 Year Long Career
अपने आखिरी वनडे में भावुक हुई सोफी डिवाइन, खत्म हुआ 19 साल का लंबा करियर
ICC Womens ODI World Cup: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को आखिरी लीग मैच में हार मिली। कप्तान सोफी डिवाइन ने यह आखिरी मैच खेला और मैदान से बाहर जाते समय इमोशनल नजर आई।
- Written By: संजय बिष्ट

सोफी डिवाइन (फोटो- सोशल मीडिया)
Sophie Devine Gets Emotional in her Last ODI: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में न्यूजीलैंड महिला टीम का प्रदर्शन पूरी तरह उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। लीग स्टेज में कुल 7 मुकाबले खेलने के बाद कीवी टीम केवल 1 जीत दर्ज कर पाई और प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर रही। न्यूजीलैंड के लिए लीग स्टेज का अंतिम मुकाबला 26 अक्टूबर को इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ खेला गया, जिसमें उन्हें 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में न्यूजीलैंड की कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सोफी डिवाइन ने अपने वनडे करियर का आखिरी मैच खेला, जिसे लेकर उनके भावनाएं उभरीं।
जीत के साथ विदाई का था सपना
मैच के बाद सोफी डिवाइन ने खुलासा किया कि वह अपने करियर को जीत के साथ समाप्त करना चाहती थीं, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। उन्होंने कहा, “मैंने जितना सोचा था, उतना रोई नहीं। रिटायरमेंट की घोषणा करने का सबसे अच्छा पहलू यही था कि मैंने अपनी भावनाओं को समझा और मैच का आनंद लिया। आज मुझे 19 साल पहले की शुरुआत को याद करने और उस सफर पर गर्व महसूस करने का मौका मिला।” सोफी डिवाइन न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सबसे लंबे समय तक खेलने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी हैं, उनसे आगे केवल सूजी बेट्स हैं।
इंग्लैंड ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 168 रन बनाए, जिसे इंग्लैंड ने 29.2 ओवर्स में आसानी से चेज कर लिया। मैच के अंत में इंग्लैंड की प्लेयरों ने सोफी डिवाइन को उनके शानदार वनडे करियर के लिए गार्ड ऑफ ऑनर और शुभकामनाएं दीं।
सम्बंधित ख़बरें
ICC Women’s T20I Ranking में शेफाली वर्मा ने मारी छलांग, हरमनप्रीत कौर भी हुआ फायदा
Women’s T20I Challenge Trophy का शेड्यूल किया, ICC पहली बार 5 टीमों के साथ कराएगा ये टूर्नामेंट
ICC ने Amelia Kerr को दिया बड़ा सम्मान, मार्च में बल्ले और गेंद से धमाल मचाने के लिए मिला ये इनाम
NZ W vs SA W: ग्रीन का धमाकेदार शतक, मैयर का पंजा; न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर 2-1 से जीती सीरीज
A special guard of honour for Sophie Devine as she retires from the 50-over format after 19 years 🥹🖤#ENGvNZ | #CWC25 pic.twitter.com/zSUyaJu2oG — ICC (@ICC) October 26, 2025
सोफी डिवाइन का वनडे करियर
सोफी डिवाइन ने अपने वनडे करियर में कुल 159 मैच खेले। उन्होंने 32.66 की औसत से 4279 रन बनाए, जिसमें 9 शतक और 18 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। इसके अलावा वह गेंदबाजी में भी प्रभावशाली रहीं और 36.28 की औसत से कुल 111 विकेट अपने नाम किए। उनका प्रदर्शन दोनों ही क्षेत्रों में शानदार रहा और उन्होंने न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट को कई यादगार पल दिए।
ये भी पढ़ें: ‘मेरे जैसे अनुभवी खिलाड़ी को ज्यादा मौके मिलने चाहिए…’, अजिंक्य रहाणे ने चयनकर्तओं से लगाई गुहार
सोफी की विदाई ना केवल न्यूजीलैंड टीम बल्कि महिला क्रिकेट जगत के लिए भी भावुक क्षण था। उनका करियर अनुभव, कौशल और नेतृत्व का शानदार उदाहरण रहा। उनके योगदान के चलते कई युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। हालांकि, टीम का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में निराशाजनक रहा, लेकिन सोफी की व्यक्तिगत उपलब्धियों ने हमेशा उनके खेल को यादगार बना दिया।
Sophie devine gets emotional in her last odi ending a 19 year long career
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nashik Crime News: स्वामी नारायण मंदिर पार्किंग में चोरी, 22 वर्षीय युवक पर कोयता और डंडे से हमला
May 03, 2026 | 09:24 AMTMC कार्यकर्ताओं में झगड़ों की ये है वजह! बंगाल BJP अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, पॉलिटिकल मर्डर का बताया जिम्मेदार
May 03, 2026 | 09:24 AMनागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख
May 03, 2026 | 09:22 AMMumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
May 03, 2026 | 09:13 AMMumbai HSC Result 2026: 90.08% छात्र-छात्राएं पास, लड़कियों ने फिर एक बार मारी छलांग
May 03, 2026 | 08:59 AMJyeshtha Month : ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को कर लें ये काम, सूर्यदेव छप्पर फाड़ कर देंगे यश-वैभव!
May 03, 2026 | 08:57 AMनागपुर में सनसनी: नशे में धुत प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका की हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी
May 03, 2026 | 08:52 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














