-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- 42nd Birthday And Achievements Of Indias Star Shooter Gagan Narang
Birthday Special: शूटिंग गन के लिए बेचा घर, 15 साल किराए का मकान, फिर दुनियाभर बढ़ा डाला देश का सम्मान, ये है गगन नारंग की कहानी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
साल 2008 में चीन में हुए निशानेबाजी विश्वकप में गोल्ड जीता। वहीं, बैंकाक में हुए ISSF वर्ल्ड कप में गगन नारंग ने गोल्ड मेडल जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। जिसके बाद वो इंटरनेशनल शूटिंग की लिस्ट में टॉप पर आ गए।

गगन नारंग (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: हिंदुस्तान के स्टार शूटर गगन नारंग 6 मई 2025 को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 6 मई 1983 को चेन्नई में हुआ था। जबकि पालन पोषण दूसरे शहर हैदराबाद में हुआ। गगन नारंग ने दुनियाभर में निशानेबाजी के जरिए भारत का मान बढ़ाया है। बता दें कि गगन नारंग भारत के पहले एकमात्र शूटर हैं जो लंदन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई हुए थे। उन्होंने साल 2012 में हुई लंदन ओलंपिक के दौरान 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में 701.1 प्वाइंट्स के साथ कांस्य पदक भी जीता था।
पिछले साल पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान गगन नारंग को शेफ-डी-मिशन के लिए नॉमीनेट किया था। भारतीय ओलंपिक संघ ने उन्हें पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान ध्वजवाहक के रूप में नातिम किया था। आज उनके जन्मिदन के अवसर पर हम आपको उनकी सफलता की कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं।
पिता ने बेटे के खातिर बेचा घर
गगन नारंग ने अपने शुरुआती जीवन में काफी संघर्ष किया है। उनके पिता एयर इंडिया में चीप मैनेजर के पद पर नियुक्त थे। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब गगन के पिता को उनका मकान बेचना पड़ा। इसके पीछे का कारण गगन को शूटिंग करने के लिए राइफल दिलावा था। इस दौरान गगन नारंग और उनका परिवार करीब 15 साल तक किराए के मकान में रहा।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup: रोनाल्डो ने पहना नंबर 21, क्रोएशिया से शानदार जीत के बाद दी डिओगो जोटा को भावुक श्रद्धांजली
Ind vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
इंजरी टाइम का हाईवोल्टेज ड्रामा, क्रोएशिया को हराकर अंतिम 16 में पहुंचा पुर्तगाल, रोनाल्डो ने किया कमाल
Bharti Singh Birthday: गरीबी में बीता बचपन, फिर बदली किस्मत और बन गईं ‘लाफ्टर क्वीन’
गगन नारंग ने साल 1997 से अपने शूटिंग करियर की शुरुआत की। इस दौरान उनके पिता ने उन्हें खेल के लिए पूरी छूट दे कर रखी थी। गगन ने भी मेहनत और लगन के साथ शूटिंग का अभ्यास किया। गगन हमेशा ही अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को देते रहे हैं।
पायटल बनना था सपना
गगन नारंग का बचपन में एयरफोर्स में पाइलट बनने का सपना था। लेकिन बाद किसी कारण से वो यहां पर नहीं जा पाए। गगन के पिता भीमसेन नारंग बताते हैं कि जब वो दो साल के थे तब से वो पिस्टल से निशाना लगाया करते थे। जिसके बाद ही उन्हें अहसास हुआ कि उनका बेटा इस क्षेत्र में देश व परिवार का नाम रोशन कर सकता है।
दनिया भर में भारत का बढ़ाया मान
गगन नारंग ने शूटिंग के जरिए देश का नाम रोशन किया है। जिसके लिए उन्हें कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। साल 2003 रमें एफ्रो एशियन गेम्म में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। उस वक्त वो मजह 20 साल के थे। इसके बाद साल 2006 में मेलबर्न मे हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में चार स्वर्ण पदक जीतकर हिंदुस्तान का नाम रोशन किया।
गगन ने साल 2008 में बनाया विश्व रिकॉर्ड
साल 2008 में चीन में हुए निशानेबाजी विश्वकप में गोल्ड जीता। वहीं, बैंकाक में हुए ISSF वर्ल्ड कप में गगन नारंग ने गोल्ड मेडल जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। जिसके बाद वो इंटरनेशनल शूटिंग में 18वें पायदान से उपर आकर टॉप निशानेबाजों की लिस्ट में शुमार हो गए।
कर्नाटक के तैराकों ने KIYG 2025 में की शानदार शुरुआत, जीते सात में से चार स्वर्ण पदक
साल 2010 में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स में गगन नारंग ने चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। जिसके बाद गगन ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय भी बने। गगन नारंग के द्वारा निशानेबाजी में दिए गए योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें सम्मानित किया। 29 अगस्त 2011 को उन्हें भारत सरकार की तरफ से राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया है। इसी साल उन्हें पद्म श्री अवार्ड भी दिया गया।
42nd birthday and achievements of indias star shooter gagan narang
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के मुरीद हैं PM मोदी, सिर्फ ब्याज से ही कमा डालते हैं लाखों रुपये; जानें क्या है योजना
Jul 03, 2026 | 02:34 PMअहेरी महिला एवं बाल अस्पताल को मिले 10 डॉक्टर, आश्वासन के बाद अनशन समाप्त
Jul 03, 2026 | 02:30 PMAadhaar Mobile Update: आधार में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान, घर बैठे नए ऐप से ऐसे करें अपडेट
Jul 03, 2026 | 02:29 PMचंद्रपुर जिला परिषद स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों का महा-संकट: ग्रुप-ए और बी के 181 में से 118 पद खाली
Jul 03, 2026 | 02:28 PMपाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की दर्दनाक मौत
Jul 03, 2026 | 02:26 PMनया नागपुर प्रोजेक्ट: किसान धनराज आष्टनकर को मिला 12 करोड़ का मुआवजा, सही निवेश कर खरीदी 8 गुना ज्यादा जमीन
Jul 03, 2026 | 02:25 PMये कंटेंट नहीं चलेगा… ध्रुव राठी के ‘बीफ’ वाले वीडियो पर दिल्ली हाई कोर्ट भड़का! 15 दिन का दिया समय
Jul 03, 2026 | 02:22 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














