-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Karnataka Swimmers Great Start In Kiyg 2025 Win Four Out Of Seven Gold Medals
कर्नाटक के तैराकों ने KIYG 2025 में की शानदार शुरुआत, जीते सात में से चार स्वर्ण पदक
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
कर्नाटक ने सात में से चार स्वर्ण पदक जीतकर तरणताल में दबदबा कायम करते हुए तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।

खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2025 (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: महाराष्ट्र की अदिति सतीश हेगड़े ने सोमवार को यहां खेलो इंडिया युवा खेलों में लड़कियों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। जबकि कर्नाटक ने सात में से चार स्वर्ण पदक जीतकर तरणताल में दबदबा कायम करते हुए तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। लद्दाख में जन्मी और एनसीओई गांधीनगर में प्रशिक्षित जूडोका स्टैनजिन दीचन (63 किग्रा वर्ग) और गार्गी टोकस (40 किग्रा) ने यहां ज्ञान भवन में स्वर्ण पदक जीतकर दिल्ली की पदक तालिका में जगह पक्की की। निशानेबाजी में प्राची और मयंक चौधरी की राजस्थान की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में उत्तर प्रदेश को हराकर केआईवाईजी का पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इस दौरान दोनों टीमें 15-15 से बराबरी पर थी तभी अपने दूसरे केआईवाईजी में भाग ले रही प्राची ने 10.6 के निशाने के साथ उत्तर प्रदेश की देव प्रताप और उर्वा चौधरी की जोड़ी के खिलाफ राजस्थान की जीत पक्की कर दी। प्राची ने पिछले आयोजन में इस स्पर्धा का रजत पदक जीता था।
उत्तर प्रदेश के 14 साल के देव प्रताप ने इस दौरान अपने खेल से प्रभावित किया। उन्हें 17 साल की उर्वा का अच्छा साथ मिला जो तीसरी बार केआईवाईजी में भाग ले रही है। दिल्ली के हार्दिक बंसल और नियमिका राणा की जोड़ी ने कांस्य पदक के मैच में प्रतिक शेओकांड और कनक की हरियाणा की जोड़ी को 16-14 से हराया। राजस्थान को जूडोका अश्विन भारद्वाज (81 किग्रा) ने दिन का दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया।
सम्बंधित ख़बरें
फीफा वर्ल्ड कप में मिकेल मेरिनो ने रचा ऐसा इतिहास, दुनिया का कोई खिलाड़ी आज तक नहीं कर पाया ये कारनामा
Animesh Kujur: अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, विदेश में 100 मीटर में सबसे तेज दौड़ने वाले पहले भारतीय बने
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
IND vs ENG 5th T20: सिर्फ जीत नहीं, नंबर-1 की बादशाहत भी दांव पर; जानिए पिच और मौसम का पूरा हाल
कृष सुकुमार ने लड़कों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा को 1:06.39 सेकंड में जीतने के साथ ही कर्नाटक का पहला स्वर्ण अपने नाम किय। लड़कियों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा राज्य की मानवी वर्मा 1:18.30 सेकंड के समय के साथ शीर्ष पर रही। उन्होंने 50 मीटर बटरफ्लाई फाइनल में 28.87 सेकेंड में जीत दर्ज कर दिन में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। कर्नाटक के लिए चौथा स्वर्ण श्री चरणी तुमू ने जीता। उन्होंने अपनी टीम की साथी अदिति मुले और महाराष्ट्र की हेगड़े को पछाड़ते हुए लड़कियों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा 9:22.29 सेकंड में जीती।
तैराकी में दिन के दो अन्य स्वर्ण पदक केरल के एस अभिनव (लड़कों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 1:55.32 सेकंड) और असम के जनंजय ज्योति हजारिका (लड़कों की 50 मीटर बटरफ्लाई, 24.98 सेकंड) ने जीते। सोनीपत स्थित ‘साइ’ केंद्र के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में प्रशिक्षण लेने वाले तमिलनाडु के स्मरण सर्वेश ने सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश के विशु को 6-2 से हराकर लड़कों की रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया।
विशु ने अंतिम चार चरण तक पहुंचने के दौरान उच्च रैंक वाले दक्ष मलिक (हरियाणा) और शीर्ष रैंकिंग वाले कोडंडापानी थारुनीश जाथ्या (आंध्र प्रदेश) को हराया था। स्मरण का मुकाबला महाराष्ट्र के उज्ज्वल भारत ओलेकर से होगा, जिन्होंने सेमीफाइनल में दूसरे रैंकिंग पर काबिज देवराज महापात्रा (मेघालय) को 6-2 से मात दी। कंपाउंड वर्ग में मानव गणेशराव जाधव (महाराष्ट्र) के सामने खिताबी मुकाबले में दिवांशु सिंह (झारखंड) की चुनौती होगी।
एजेंसी इनपुट के साथ
Karnataka swimmers great start in kiyg 2025 win four out of seven gold medals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
Jul 11, 2026 | 04:05 PMरेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की हरकत कैमरे में कैद, प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 04:03 PMमुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Jul 11, 2026 | 04:02 PMवियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 11, 2026 | 03:59 PM‘यह सामान्य बदलाव नहीं…’, दतिया में BJP के फैसले से सियासी भूचाल; सीनियर पत्रकार ने डिकोड की पूरी रणनीति
Jul 11, 2026 | 03:59 PMGadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
Jul 11, 2026 | 03:57 PMLock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 03:56 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














