-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Chewing Gum Is Not Just A Hobby For Players
च्युइंग चबाना खिलाड़ियों का सिर्फ शौक नहीं, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
- Written By: रंजन कुमार
Athletes Chewing Gum: अक्सर देखा होगा कि खिलाड़ी च्यूइंगम चबाते नजर आते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों है?

च्युइंग चबाते खिलाड़ी।
Why Athletes Chewing Gum: खेल मैदान में खिलाड़ियों को च्यूइंग गम चबाते देखना मामूली आदत लगती है। मगर, इसके पीछे दिमागी फोकस, तनाव नियंत्रण और बेहतर परफॉर्मेंस का विज्ञान छिपा है। हाल के शोध और विशेषज्ञ बताते हैं कि च्यूइंग गम न सिर्फ मूड स्थिर रखती है, बल्कि दिमाग को सजग भी बनाती है। यही कारण है कि अब यह केवल खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रही स्टूडेंट्स, ड्राइवर और कॉर्पोरेट प्रोफेशनल तक इसे फोकस टूल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।
कई रिसर्च में पता चला है कि रिदमिक ढंग से चबाने की क्रिया दिमाग में रिलैक्सेशन से जुड़े हिस्सों को सक्रिय करती है, जिससे तनाव हार्मोन कॉर्टिसोल का स्तर धीरे-धीरे गिरने लगता है। लगातार चबाने से दिमाग को सुरक्षा का संकेत मिलता है। व्यक्ति खुद को ज्यादा संतुलित महसूस करता है। मिंट वाली गम की हल्की सुगंध दिमाग पर ग्राउंडिंग इफेक्ट डालती है। इससे बेचैनी कम होती है। लंबे पढ़ाई सत्रों या केंद्रित कामों के दौरान यह दिमाग को शांत रखने में मदद करती है। वह भी चाय-कॉफी या किसी सप्लीमेंट के बिना।
फिटनेस कोच ने बताए फायदे
एक वायरल वीडियो में फिटनेस कोच गुरजीत कौर ने बता रही हैं कि मैच के दौरान खिलाड़ी गम क्यों चबाते हैं। उनकी बातें स्पोर्ट्स साइंस भी सही साबित करती है। गम चबाने से कॉर्टिसोल कम होता है। इससे खिलाड़ी दबाव में भी संयमित रहते हैं। दिमाग में बढ़ा ब्लड फ्लो रिएक्शन टाइम को तेज करता है। यह लंबे मैचों में मानसिक स्थिरता बनाए रखती है, जिससे फोकस कमजोर नहीं पड़े। नियंत्रित चबाने की लय खिलाड़ी की निर्णय क्षमता और मानसिक सहन शक्ति में सुधार लाती है। कई इसे रिदमिक एंकर मानते हैं। इससे दिमाग और रूटीन मैच के तनाव में संतुलित रहता है।
इस कारण फुटबॉल, क्रिकेट या बास्केटबॉल हर खेल में तनावपूर्ण पलों में खिलाड़ियों के जबड़े अक्सर एक लय में चलते दिख जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का अटूट किला ढहा! पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में रचा इतिहास, बाहर हुई दिग्गज टीम
डेली लाइफ में भी फायदे
च्यूइंग गम अब स्पोर्ट्स के बाहर एक छोटे, लेकिन प्रभावी मानसिक टूल की तरह जगह बना ली है। पढ़ाई करते समय छात्र अधिक समय तक फोकस बनाए रखते हैं। लंबी ड्राइव में अलर्टनेस बढ़ती है। नींद कम महसूस होती है। यह ऑफिस में रिपोर्ट, एडिटिंग या कंसंट्रेशन वाले कामों में दिमाग को भटकने से रोकती है। इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन जैसी तनावपूर्ण स्थितियों में मानसिक संतुलन देती है।
क्यों हो रही पॉपुलर?
च्यूइंग गम ऐसी चीज है, जिसे जेब में रखकर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह हल्का-सा मानसिक स्पष्टता का एहसास देती है। चबाने की लय थकान के समय दिमाग को स्थिर रखती है। तनाव में बेमतलब खाने की आदत भी कम करती है। ग्राउंडिंग टेक्नीक की तरह काम कर बेचैनी को कंट्रोल करती है।
यह भी पढ़ें: आज के युग में भी बेहद कारगर है हजारों साल पुराना आयुर्वेद, जानिए इसके खास फायदे
हर क्षेत्र के लोग कर रहे इस्तेमाल
भले आपको च्यूइंग गम चबाना एक साधारण-सी आदत लगे, लेकिन इसमें दिमाग और शरीर को फायदा पहुंचाने की क्षमता है। खिलाड़ी या छात्र, ड्राइवर हों या ऑफिस प्रोफेशनल हर कोई इसे शांत दिमाग, बेहतर फोकस के आसान उपाय के रूप में अपना रहा है। आप भी अपने दिन में थोड़ी-सी मानसिक स्पष्टता और स्थिरता जोड़ना चाहते हैं तो च्यूइंग गम सरल और असरदार साथी साबित हो सकती है।
Chewing gum is not just a hobby for players
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














