- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Iran Withdraws From Fifa World Cup 2026 Amid Middle East Tensions Fifa Replacement Question
ईरान ने FIFA World Cup से वापस लिया नाम, अमेरिका के साथ जारी युद्ध के बीच लिया बड़ा फैसला
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान फुटबॉल टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ईरान ने ऐलान किया है कि उसकी राष्ट्रीय टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं लेगी।
- Written By: संजय बिष्ट

ईरान फुटबॉल टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
FIFA World Cup 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच खेल जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ईरान ने घोषणा की है कि उसकी नेशनल फुटबॉल टीम 2026 फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगी। यह टूर्नामेंट अगले साल अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में आयोजित होना है।
ईरान के खेल मंत्री अहमद दोनजामाली ने राष्ट्रीय टीवी पर इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में ईरान की टीम के लिए अमेरिका जाकर टूर्नामेंट खेलना संभव नहीं है। मंत्री के अनुसार देश की सरकार ने परिस्थितियों को देखते हुए वर्ल्ड कप में हिस्सा न लेने का निर्णय लिया है।
सर्वोच्च नेता की हत्या के बाद कड़ा रुख
खेल मंत्री ने अपने बयान में कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या के बाद सरकार ने यह सख्त रुख अपनाया है। उनके मुताबिक मौजूदा हालात में वर्ल्ड कप में भाग लेना संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों में ईरान के खिलाफ बड़े हमले किए गए हैं। मंत्री का कहना है कि बीते आठ से नौ महीनों के दौरान देश पर दो युद्ध जैसे हालात थोपे गए, जिनमें हजारों नागरिकों की जान चली गई। ऐसे माहौल में अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेना देश के लिए उचित नहीं माना गया है।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट
थाईलैंड ओपन में सिल्वर जीतने के बाद सात्विक-चिराग ‘मलेशिया मास्टर्स’ से हटे, जानिए क्या है कारण?
रनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
फीफा और ट्रम्प की प्रतिक्रिया
ईरान के इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संस्था फीफा के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। कुछ समय पहले फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी। उस मुलाकात के बाद इन्फेंटिनो ने सोशल मीडिया पर कहा था कि अमेरिकी नेतृत्व ने भरोसा दिलाया है कि ईरान की टीम का वर्ल्ड कप में स्वागत किया जाएगा। हालांकि ईरान के ताजा फैसले के बाद अब स्थिति पूरी तरह अनिश्चित हो गई है।
ये भी पढ़ें: क्या धोनी खेलेंगे पूरा सीजन? सस्पेंस खत्म, CSK के CEO ने ‘थाला’ की उपलब्धता पर दिया बड़ा बयान
ईरान की जगह किसे मिलेगा मौका?
ईरान के हटने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि उसकी जगह वर्ल्ड कप में किस टीम को मौका मिलेगा। फीफा के नियमों के अनुसार यदि कोई देश टूर्नामेंट से हटता है या बाहर किया जाता है, तो अंतिम फैसला फीफा के पास होता है। यानी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ अपने विवेक से किसी अन्य टीम को टूर्नामेंट में शामिल कर सकता है। 2026 फीफा वर्ल्ड कप पहले से ही कई कारणों से ऐतिहासिक माना जा रहा है। यह पहला मौका होगा जब टूर्नामेंट तीन देशों अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में आयोजित होगा और इसमें रिकॉर्ड 48 टीमें हिस्सा लेंगी।
Iran withdraws from fifa world cup 2026 amid middle east tensions fifa replacement question
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
May 17, 2026 | 08:39 PMकप्तानी के चक्कर में बर्बाद हो रहा श्रेयस अय्यर का करियर? PBKS के ‘सरपंच साहब’ पर क्यों भड़के क्रिकेट फैंस!
May 17, 2026 | 08:35 PMमॉस्को ड्रोन हमले में एक भारतीय की मौत, दूतावास ने कहा- घायलों दी जा रही है हर संभव मदद
May 17, 2026 | 08:25 PMलाखों की फीस वसूलने वाले कोचिंग संस्थान डकैत; नेताओं और माफियाओं की सांठगांठ पर भड़के राधाकृष्ण विखे पाटिल
May 17, 2026 | 08:25 PMकेरल में 2 हफ्तों का सस्पेंस खत्म, कल सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन; राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट
May 17, 2026 | 08:21 PMराकांपा का अंदरूनी लेटर वॉर बना जीशान सिद्दीकी के लिए काल, क्या सुनेत्रा पवार की एक गलती से छिन जाएगी विधायकी?
May 17, 2026 | 08:11 PMउपमुख्यमंत्री पद के इस्तेमाल को वकील ने बताया असंवैधानिक, राज्यपाल को भेजा दूसरा शिकायती पत्र
May 17, 2026 | 07:56 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














