Hockey Asia Cup: कप्तान हरमनप्रीत सिंह को टीम इंडिया से बड़ी उम्मीद, पाकिस्तान पर दिया बड़ा बयान
Statement of Indian Hockey Captain Harmanpreet Singh: हॉकी एशिया कप 2025 को लेकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि टीम का मनोबल ऊंचा है और खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
हरमनप्रीत सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Hockey Asia Cup 2025: बिहार का ऐतिहासिक शहर राजगीर एशिया कप 2025 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। सोमवार को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण किया, जिसके बाद खेल प्रेमियों में उत्साह और बढ़ गया। यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक खेला जाएगा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि टीम का मनोबल ऊंचा है और खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत इस बार ट्रॉफी अपने नाम करेगा। आयोजन को लेकर राजगीर में सुरक्षा और सुविधाओं की तैयारियां जोरों पर हैं।
हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे- हरमनप्रीत सिंह
हरमनप्रीत सिंह ने पत्रकारों से कहा, “हमारी तैयारी शानदार रही है। पिछले डेढ़ महीने से हम कैंप में भी थे। हमारा टूर भी था। उम्मीद है कि पहले मैच में उतकर अच्छा परफॉर्म करेंगे। हॉकी में दोनों ‘डी’ महत्वपूर्ण हैं। आपको जो भी चांस मिल रहे हैं, उस पर अच्छा खेलना होगा।”
इसके आगे कप्तान ने कहा कहा है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा “ऑस्ट्रेलियाई टूर पर हमने अच्छा प्रदर्शन किया। 24 खिलाड़ियों की टीम थी, सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया।”
सम्बंधित ख़बरें
FIH Youth Hockey5s Asia Championship: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर भारत बना चैंपियन, महिला टीम ने जीता रजत पदक
FIH: पाकिस्तान पर भारत का दबदबा, हॉकी5s एशिया चैंपियनशिप में 7-3 से दर्ज की बड़ी जीत
FIH महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सलीमा टेटे को सौंपी गई कप्तानी
IND vs ENG Hockey: आखिरी 2 सेकंड का ड्रामा, अंपायर का फैसला बदला और शूट-आउट में अंग्रेजों को चटाई धूल
भारत-पाक मैच में फैंस की भावनाओं का मुकाबला- हरमनप्रीत सिंह
12वां हॉकी एशिया कप पाकिस्तान के बिना खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान ने कहा, “अगर एशिया कप में पाकिस्तान की टीम खेलती, तो फैंस का मनोरंजन होता। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान फैंस की भावनाएं जुड़ी रहती हैं। किसी वजह से पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रही, लेकिन भविष्य में कभी न कभी तो हम उनके खिलाफ खेलेंगे ही।”
बिहार पहली बार पुरुष हॉकी एशिया कप की मेजबानी करने जा रहा है। हरमनप्रीत सिंह को उम्मीद है कि उनकी टीम को यहां फैंस से काफी प्यार मिलेगा। उन्होंने कहा, “महिलाएं भी बिहार में हॉकी मुकाबले खेलकर गई हैं। उनके खेल को काफी सराहा गया। भारी संख्या में लोग उनका मुकाबला देखने आए। उम्मीद करता हूं कि पुरुष एशिया कप में भी ऐसा ही प्यार देखने को मिलेगा।”
ये भी पढ़ें: हॉकी एशिया कप के मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है बिहार, खिलाड़ियों को मिलेगी विशेष सुविधा
एशिया कप में भारतीय टीम, चीन के खिलाफ 29 अगस्त से अपना अभियान शुरू करेगी। इसके बाद 31 अगस्त को जापान के खिलाफ मुकाबला होगा। एक सितंबर को भारतीय टीम कजाकिस्तान से भिड़ेगी। भारत को जापान, कजाकिस्तान और चीन के साथ पूल-ए में रखा गया है, जबकि साउथ कोरिया, बांग्लादेश, मलेशिया और चीनी ताइपे पूल-बी में हैं।
एजेंसी इनपुट के साथ
