-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Indian Team Expresses Confidence Of Winning The Asia Cup 2025 Title
हॉकी एशिया कप का आगाज 29 अगस्त से, भारतीय टीम ने खिताब जीतने का जताया भरोसा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Harmanpreet Singh on Asia Cup: हॉकी एशिया कप 2025 की मेजबानी के लिए बिहार तैयार है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई। भारत 29 अगस्त को चीन के खिलाफ अभियान शुरू करेगा।

हरमनप्रीत सिंह (फोटो-स्पेशल अरेंजमेंट)
Harmanpreet Singh on Hockey Asia Cup 2025: हॉकी एशिया कप की मेजबानी को बिहार पूरी तरह से तैयार है। हॉकी एशिया कप का आयोजन राजगीर, बिहार में होने वाला है। यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के ट्रॉफी का केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को अनावरण किया है। एशिया कप को लेकर कप्तान हरमनप्रीत सिंह काफी उत्सुक हैं।
हॉकी एशिया कप के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी शानदार रही है। पिछले डेढ़ महीने से हम कैंप में भी थे। हमारा टूर भी था। उम्मीद है कि पहले मैच में उतकर अच्छा परफॉर्म करेंगे। हॉकी में दोनों ‘डी’ महत्वपूर्ण हैं। आपको जो भी चांस मिल रहे हैं, उस पर अच्छा खेलना होगा।
पाकिस्तान की टीम को लेकर हरमनप्रीत ने क्या कहा?
हरमनप्रीत सिंह हाल में ही हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टूर पर हमने अच्छा प्रदर्शन किया। 24 खिलाड़ियों की टीम थी, सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया। उम्मीद है कि एशिया कप में हमारी टीम में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
खाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
कौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बड़ी कामयाबी, ऋषिकांत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल
12वां हॉकी एशिया कप पाकिस्तान के बिना खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान ने कहा कि अगर एशिया कप में पाकिस्तान की टीम खेलती, तो फैंस का मनोरंजन होता। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान फैंस की भावनाएं जुड़ी रहती हैं। किसी वजह से पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रही, लेकिन भविष्य में कभी न कभी तो हम उनके खिलाफ खेलेंगे ही।
यह भी पढ़ें: हॉकी एशिया कप के मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है बिहार, खिलाड़ियों को मिलेगी विशेष सुविधा
बिहार पहली बार पुरुष हॉकी एशिया कप की मेजबानी करने जा रहा है। हरमनप्रीत सिंह को उम्मीद है कि उनकी टीम को यहां फैंस से काफी प्यार मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं भी बिहार में हॉकी मुकाबले खेलकर गई हैं। उनके खेल को काफी सराहा गया। भारी संख्या में लोग उनका मुकाबला देखने आए। उम्मीद करता हूं कि पुरुष एशिया कप में भी ऐसा ही प्यार देखने को मिलेगा।
29 अगस्त से अभियान का शुरुआत करेगी भारतीय टीम
एशिया कप में भारतीय टीम, चीन के खिलाफ 29 अगस्त से अपना अभियान शुरू करेगी। इसके बाद 31 अगस्त को जापान के खिलाफ मुकाबला होगा। एक सितंबर को भारतीय टीम कजाकिस्तान से भिड़ेगी। भारत को जापान, कजाकिस्तान और चीन के साथ पूल-ए में रखा गया है, जबकि साउथ कोरिया, बांग्लादेश, मलेशिया और चीनी ताइपे पूल-बी में हैं।
Indian team expresses confidence of winning the asia cup 2025 title
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM












