Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

FIH महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सलीमा टेटे को सौंपी गई कप्तानी

FIH Women's Hockey World Cup: महिला हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के 20 खिलाड़ियों के नाम घोषित कर दिए गए है। सलीमा टेटे संभालेंगी कमान और ग्रुप स्टेज में भारत का पहला मैच चीन से होगा।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 17, 2026 | 01:14 PM

'अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ' टीम (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

FIH Women’s Hockey World Cup 2026 India Squad: हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले ‘अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ’ (FIH) महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। 20 सदस्यीय टीम की कमान एक बार फिर सलीमा टेटे को सौंपी गई है। मुख्य कोच स्जोर्ड मारिन ने इस टीम को अनुभव और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण बताया है।

कब और कहां होगा ये मैच?

15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम फिलहाल बेंगलुरु में राष्ट्रीय शिविर में तैयारी कर रही है। हाल ही में न्यूजीलैंड में खेले गए FIH नेशंस कप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता था और पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहा था। उसी प्रदर्शन को देखते हुए कई युवा खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है।

किस खिलाड़ी की क्या भूमिका रहेगी?

गोलकीपर के रूप में सविता और बिचू देवी खरिबाम को चुना गया है। डिफेंस में ईशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरंबम, लालथंतलुआंगी, ज्योति और शिल्पी डबास शामिल हैं। मिडफील्ड की जिम्मेदारी कप्तान सलीमा टेटे के साथ निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, नेहा और दीपिका सोरेंग संभालेंगी।

सम्बंधित ख़बरें

इंग्लैंड में नाकामी के बाद वैभव सूर्यवंशी पहुंचे नागपुर, तलेगांव में विक्रम राठौड़ से सीख रहे बैटिंग के गुर

यह खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का नया हिटमैन? रोहित शर्मा की जगह वर्ल्ड कप 2027 में गिल के साथ मचाएगा धमाल

रोहित शर्मा पर दबाव की खबरों को कोटक ने किया खारिज, बोले- इतने बड़े खिलाड़ी को…

ENG vs IND: रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास, गांगुली-द्रविड़ के बड़े रिकॉर्ड को किया पीछे

फॉरवर्ड लाइन में लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसाल, नवनीत कौर, दीपिका, ईशिका, बलजीत कौर और ब्यूटी डुंगडुंग को जगह मिली है।

स्जोर्ड मारिन ने क्या कहा?

मुख्य कोच स्जोर्ड मारिन ने टीम चयन पर कहा कि खिलाड़ियों ने पिछले कुछ महीनों में कड़ी मेहनत की है और उन्हें विश्वास है कि यह टीम विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ चुनौती पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

वर्ल्ड कप में भारत को पूल-डी में चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने सभी ग्रुप मुकाबले नीदरलैंड के वैगेनर हॉकी स्टेडियम एम्स्टलवीन में खेलेगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत 16 अगस्त को चीन के खिलाफ करेगा। इसके बाद 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका और 20 अगस्त को इंग्लैंड से भिड़ेने वाले है।

यह भी पढ़ें- ENG vs IND: रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास, गांगुली-द्रविड़ के बड़े रिकॉर्ड को किया पीछे

भारत की 20 सदस्यीय टीम:

गोलकीपर: सविता, बिचू देवी खरिबाम

डिफेंडर: ईशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरंबम, लालथंतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास

मिडफील्डर: सलीमा टेटे (कप्तान), निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, दीपिका सोरेंग

फॉरवर्ड: लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसाल, नवनीत कौर, दीपिका, ईशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग।

India squad fih womens hockey world cup 2026 salima tete captain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 01:14 PM

Topics:  

  • Hockey News
  • Indian Hockey
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.