FIH: पाकिस्तान पर भारत का दबदबा, हॉकी5s एशिया चैंपियनशिप में 7-3 से दर्ज की बड़ी जीत
IND vs PAK Hockey5s: FIH यूथ हॉकी5s एशिया चैंपियनशिप 2026 में भारतीय सब-जूनियर पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 7-3 और मेजबान ओमान को 10-1 से करारी हार दी।
- Written By: सृष्टि मौर्य
भारत बनाम पाकिस्तान यूथ हॉकी5s (सोर्स- सोशल मीडिया)
India Beat Pakistan 7-3 FIH Hockey5s: मस्कट में खेले जा रहे FIH यूथ हॉकी5s एशिया चैंपियनशिप 2026 में भारतीय सब-जूनियर पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को लगातार दो मुकाबले जीत लिए। भारत ने पहले मेज़बान ओमान को 10-1 से करारी शिकस्त दी और फिर चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-3 से हराकर अपने अभियान को और मजबूत कर दिया।
भारत का शुरुआती दबदबा
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। पहले हाफ में रोमित पाल (8′), करण गौतम (10′) और कप्तान केतन कुशवाहा (10′) के गोलों की बदौलत टीम ने 3-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में प्रह्लाद राजभर (12)’, शाहरुख अली (16′), राहुल यादव (18′) और केतन कुशवाहा (20′) ने गोल दागकर भारत की जीत पक्की कर दी। पाकिस्तान की ओर से मुहम्मद उस्मान (12′, 15′) और कप्तान अदील (17′) ने गोल किए, लेकिन भारतीय टीम की आक्रामकता के सामने उनकी वापसी नाकाम रही।
पहले मुकाबले में दी ओमान को मात
इससे पहले दिन के पहले मुकाबले में भारत ने मेजबान ओमान को 10-1 से हराया। पहले हाफ में ही भारत ने 6-0 की बढ़त बना ली थी। केतन कुशवाहा और शाहरुख अली ने दो-दो गोल किए, जबकि करण गौतम और प्रह्लाद राजभर ने भी शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे हाफ में भी भारत का दबदबा जारी रहा और टीम ने कुल 10 गोल दागकर एकतरफा जीत दर्ज की।
सम्बंधित ख़बरें
CWG 2025 Day 4: मीराबाई से लेकर जदुमणि तक, आज भारत के लिए हर मुकाबला होगा खास, जानिए पूरा शेड्यूल
World Junior Squash Championship: 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला जूनियर विश्व खिताब
पहली T20 सीरीज जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर, ईशान-तिलक की बल्लेबाजी को बताया जीत की कुंजी बोले- निडर खेल और…
भारत की जीत के बीच आई चिंता की खबर, तीसरे T20 से पहले बदलेगी प्लेइंग XI? श्रेयस अय्यर ने दिए बदलाव के संकेत
भारतीय महिला टीम को मिली हार
भारतीय सब-जूनियर महिला टीम को अपने एलीट पूल मुकाबले में चीन से 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। पहले हाफ तक मुकाबला 3-3 की बराबरी पर था। भारत के लिए संदीपा कुमारी ने एक और किरण एक्का ने दो गोल किए। हालांकि दूसरे हाफ में चीन ने शानदार वापसी करते हुए जीत अपने नाम कर ली। चीन की गुओ जियाशिन ने हैट्रिक लगाई, जबकि लू टोंगटोंग ने दो गोल किए।
ये भी पढ़ें- प्यार पर किया भरोसा, गंवाई 31 करोड़ पाउंड की दौलत; जानिए टेनिस चैंपियन अरांत्सा सांचेज की दर्दनाक कहानी
खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी की बात
सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि FIH यूथ हॉकी5s एशिया चैंपियनशिप 2026 पहली बार आयोजित होने वाले FIH यूथ हॉकी5s विश्व कप के लिए एशियाई क्वालिफायर भी है, ऐसे में इस टूर्नामेंट का महत्व और बढ़ जाता है। इस प्रतियोगिता में टीम इंडिया का हर खिलाड़ी विश्व कप के मुख्य टिकट को हासिल करने के लिए मैदान पर अपनी पूरी जान लगा रहा है।
