रायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
KKR vs RCB: रायपुर में विराट कोहली के यादगार शतक की बदौलत बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट रहते शिकस्त दी। कोहली ने 60 गेंदों पर 105 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
विराट कोहली (फोटो- @IPL)
IPL 2026 KKR vs RCB Match Highlight: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर में आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से हराया। इस जीत के बाद आरसीबी आईपीएल 2026 की अंक तालिका में पहले स्थान पर आ चुकी है। इससे पहले आरसीबी के कप्तान रजत पाजीदार ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने केकेआर को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। जिसके बाद केकेआर ने बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। कोलकाता के द्वारा दिए गए इस टारगेट को आरसीबी ने टारगेट को 4 विकेट के नुकसान पर व 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
विराट कोहली का शतक केकेआर पर पड़ा भारी
रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विराट कोहली ने अपनी आरसीबी को अकेले दम पर जीत दिलाई। वो पारी की शुरुआत से अंत तक मैदान पर टिके रहे। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत जैकब बैथल के साथ की और जितेश शर्मा के साथ जीत दिलाने तक मैदान पर डटे रहे। विराट कोहली ने इस मुकाबले में 60 गेंदों का सामने करते हुए 105 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली।
Some classics never go out of style 💯👑 Give Virat Kohli a target and he writes history 🙌 Updates ▶️ https://t.co/X27WecYjiZ#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvKKR | @imVkohli pic.twitter.com/LcdqKiwYVo — IndianPremierLeague (@IPL) May 13, 2026
175 के स्ट्राइक रेट के खेली गई विराट कोहली की इस शतकीय पारी में 11 चौके व 3 छक्के शामिल रहे। विराट कोहली के अलावा देवदत्त पाडिक्कल ने 39, जैकब बैथल ने 15 और कप्तान रजत पाटीदार ने 11 रन बनाए। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा 8 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट कार्तिक त्यागी को मिले। वहीं, सुनील नरेन ने 1 विकेट अपने नाम किया।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
KKR की बल्लेबाजी का हाल
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शुरुआत में फिन एलन ने तेज अंदाज में रन बनाए, लेकिन वो अपनी पारी को बड़ा न कर सके। 8 गेंदों में 18 रन बनाकर एलन तब आउट हो गए जब टीम का स्कोर सिर्फ 23 रन था। तीसरे ओवर में केकेआर को पहला झटका लगने के बाद पांचवे ओवर में कप्तान अजिंक्य रहाणे भी 19 रन बनाकर जोश हेडलवुड का शिकार बने।
इसके बाद तीसरे विकेट के लिए अंगकृष रघुवंशी ने कैमरून ग्रीन पर साथ मिलाकर 46 गेंद में 68 रन की साझेदारी पूरी की। 13वें ओवर में 116 रन के स्कोर पर केकेआर को तीसरा झटका लगा। ग्रीन ने 24 गेंदों में 32 रन बनाए, लेकिन दूसरी ओर अंगकृष रघुवंशी टिके रहे और मैदान पर अपने शॉर्ट्स दिखाते रहे। रघुवंशी ने 7 चौको व 3 छक्कों की मदद से 46 गेदों पर 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अंत में दो रन पूरे करने के चक्कर में रन आउट हुए।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद BCCI लेगा बड़ा निर्णय, कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई अन्य नाम किए गए शॉर्टलिस्ट
वहीं, रिंकू सिंह ने 29 गेंदों में 3 चौको व 1 छक्के की मदद से 49 रन की नाबाद पारी खेली। चौथे विकेट के लिए रिंकूं सिंह और अंगकृष रघुवंशी के बीच 46 गेंद में 76 रन की साझेदारी हुई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इस मुकाबले गेंदबाजी की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार, जोश हेडलवुड और रसिक सलाम डाल को 1-1 विकेट मिला।
