- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Axar Patel Impact Player Rule Criticism Delhi Capitals Ipl 2026 Captain Statement
खत्म करो इसे…इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर IPL के एक कप्तान का बयान, हंसते-हंसते कह दी अपने दिल की बात
- Written By: संजय बिष्ट
Axar Patel Statement: आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को नापसंद बताया और कहा कि यह खेल के संतुलन को प्रभावित करता है।

दिल्ली कैपिटल्स (फोटो- सोशल मीडिया)
Axar Patel Statement on Impact Player Rule: आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। 28 मार्च से शुरू होने वाले इस 19वें सीजन को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने लीग के एक अहम नियम ‘इम्पैक्ट प्लेयर रूल’ को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें यह नियम बिल्कुल पसंद नहीं है और इसके पीछे की वजह भी बताई।
दिल्ली कैपिटल्स की कमान फिर अक्षर के हाथ
इस सीजन में भी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल ही संभालेंगे। पिछले सीजन में भी उन्होंने टीम की अगुवाई की थी, लेकिन टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। हालांकि इस बार टीम बेहतर प्रदर्शन के इरादे से मैदान में उतरेगी। अक्षर पटेल का मानना है कि टीम को संतुलन बनाए रखने की जरूरत है, खासकर ऐसे नियमों के बीच जो रणनीति को प्रभावित करते हैं।
इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर जताई नाराजगी
अक्षर पटेल ने इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस नियम के आने के बाद ऑलराउंडर्स की भूमिका पर असर पड़ा है। एक ऑलराउंडर होने के नाते उन्हें लगता है कि अब टीमों में उनकी अहमियत पहले जैसी नहीं रही। उन्होंने हंसते हुए कहा कि शायद यही वजह है कि उन्हें यह नियम पसंद नहीं आता।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
दूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
टी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
ऑलराउंडर्स के मौके हुए सीमित
अक्षर ने बताया कि जब यह नियम लागू नहीं था, तब ऑलराउंडर्स को टीम में ज्यादा महत्व दिया जाता था। लेकिन अब टीमों के पास विकल्प होता है कि वे मैच के दौरान किसी खिलाड़ी को बदल सकते हैं, जिससे ऑलराउंडर की उपयोगिता कम हो जाती है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि नियम जो भी हों, खिलाड़ियों को उसी के अनुसार खुद को ढालना पड़ता है।
चोट ने प्रभावित किया पिछला सीजन
अक्षर पटेल का पिछला आईपीएल सीजन व्यक्तिगत और टीम दोनों ही लिहाज से खास नहीं रहा था। उन्होंने पूरे सीजन में केवल पांच विकेट ही लिए और गेंदबाजी भी कम की। इस पर उन्होंने खुलासा किया कि इसके पीछे उनकी चोट जिम्मेदार थी। उन्होंने बताया कि आईपीएल से पहले चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान उनकी उंगली में चोट लग गई थी, जो गेंदबाजी के दौरान और बढ़ गई।
ये भी पढ़ें: दुनियाभर में हो रही PSL की नाकमयाबी पर चर्चा…कुछ प्लेयर्स ने तोड़ा कॉन्ट्रैक्ट, तो कुछ सैलरी से हुए नाखुश
अब अक्षर पटेल पूरी तरह फिट होकर आईपीएल 2026 में उतरने के लिए तैयार हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन करने और प्लेऑफ में जगह बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। कप्तान के तौर पर अक्षर पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वे टीम को सही दिशा में ले जाएं।
Axar patel impact player rule criticism delhi capitals ipl 2026 captain statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM











