-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Australia Would Like To Avoid Any Mistake Against West Indies To Make It To The Semi Finals
सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भी गलती से बचना चाहेगा आस्ट्रेलिया
- Written By: वैष्णवी वंजारी

अबू धाबी: बांग्लादेश को पिछले मैच में रौंदने के बाद आस्ट्रेलिया का अभियान पटरी पर लौट आया है और टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित करने के लिये उन्हें शनिवार को यहां होने वाले सुपर 12 चरण के अंतिम मैच में अनिश्चित वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भी गलती से बचना होगा। पिछले शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को बांग्लादेश पर रिकॉर्ड आठ विकेट से जीत दर्ज कर वापसी की जिससे उसका नेट रन रेट -0.627 से +1.031 पहुंच गया।
आरोन फिंच की टीम के लिये अंतिम चार में स्थान सुनिश्चित करने के लिये यह जीत भी शायद नाकाफी हो सकती है, अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम शारजाह में होने वाले ग्रुप एक के एक अन्य मैच में इंग्लैंड को हरा दे जिससे उसका नेट रन रेट आस्ट्रेलिया से बेहतर हो जायेगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद भी अगर आस्ट्रेलिया भाग्यशाली रहता है तो वह ग्रुप ए में उप विजेता रहकर सेमीफाइनल स्थान सुनिश्चित कर सकता है बशर्ते इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका को हराकर सभी पांचों मैच जीत ले। इसलिये काफी कुछ इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के नतीजों पर निर्भर करेगा।
आस्ट्रेलियाई टीम इस समय ग्रुप एक तालिका में बेहतर नेट रन रेट की बदौलत दक्षिण अफ्रीका से आगे दूसरे स्थान पर है। इस अनिश्चित परिदृश्य को देखते हुए आस्ट्रेलियाई टीम आत्ममुग्ध होना गंवारा नहीं कर सकती। साथ ही गत चैम्पियन कैरेबियाई टीम भी जीत के साथ टूर्नामेंट का समापन करना चाहेगी। वहीं 2010 उप विजेता आस्ट्रेलिया ने 2012 में पिछली बार सेमीफाइनल में जगह बनायी थी जिसमें उन्हें चैम्पियन बनी वेस्टइंडीज ने हराया था। दो बार की गत चैम्पियन वेस्टइंडीज की टीम उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी जो अपने उम्रदराज सितारों जैसे क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, आंद्रे रसेल और कीरोन पोलार्ड पर निर्भर थी।
सम्बंधित ख़बरें
भारत की अनाहत सिंह का कमाल, इतिहास रचकर वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश के अंतिम-4 में बनाई जगह; अब खिताबी जीत पर नजर
WI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
वेस्ट इंडीज के महान क्रिकेटर गैरी सोबर्स का निधन, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म के इस एक्टर का 78 की उम्र में निधन, ऑस्ट्रेलियाई PM ने जताया गहरा दुख
ग्रुप के शुरूआती मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 55 रन पर सिमटने के बाद गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ हारने से टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी। वहीं दूसरी ओर आस्ट्रेलिया अपने पहले खिताब को जीतने के लिये सही समय पर लय में आ रही है। उनका गेंदबाजी आक्रमण बांग्लादेश के खिलाफ आठ विकेट की जीत के दौरान शानदार रहा जो उसने 82 गेंद रहते हासिल की। यह इन दोनों पूर्ण सदस्य टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ी जीत थी। जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने शुरुआती झटके दिये तो लेग स्पिनर एडम जम्पा ने पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट कर 19 रन पर पांच विकेट झटक कर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
यहां तक कि ग्लेन मैक्सवेल भी कामचलाऊ आफ स्पिन में किफायती रहे और टीम उम्मीद करेगी कि वह बल्ले से भी धमाल शुरू कर दें। उनके अनिरंतर शीर्ष क्रम को भी मिशेल मार्श के तीसरे नंबर पर आने से कुछ फायदा मिला। वे उम्मीद करेगे कि डेविड वार्नर और मैक्सवेल वेस्टइंडीज के खिलाफ लय में लौट आयें जिससे उम्मीद है कि वे अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं करेंगे।
टीमें इस प्रकार हैं
ऑस्ट्रेलिया:
आरोन फिंच (कप्तान), पैट कमिन्स, एशटन एगर, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, मिशेल स्वेपसन।
वेस्टइंडीज:
कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरण, फैबियन एलेन, ड्वेन ब्रावो, रोस्टन चेज, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, शिमरोन हेटमायर, एविन लुईस, जेसन होल्डर, लेंडल सिमंस, रवि रामपॉल, आंद्रे रसेल, ओशेन थॉमस, हेडन वॉल्श जूनियर। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। (एजेंसी)
Australia would like to avoid any mistake against west indies to make it to the semi finals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gadchiroli News: गड़चिरोली में धान की बुआई अंतिम चरण में, किसानों की नजर अब मानसून पर
Jul 24, 2026 | 02:35 PMइराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
Jul 24, 2026 | 02:34 PMप्यार पर किया भरोसा, गंवाई 31 करोड़ पाउंड की दौलत; जानिए टेनिस चैंपियन अरांत्सा सांचेज की दर्दनाक कहानी
Jul 24, 2026 | 02:31 PMकूटनीति के इतिहास में महिलाओं की कहानी, क्यों कहा जाता है ‘अच्छा व्यवहार करने वाली महिलाएं इतिहास नहीं रचती’
Jul 24, 2026 | 02:31 PMहम ऐसे नहीं देख सकते, जल्द कुछ करो; उग्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
Jul 24, 2026 | 02:28 PMFlipkart Food Delivery: जोमैटो-स्विगी की बढ़ेगी टेंशन! फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री कर रहा है फ्लिपकार्ट
Jul 24, 2026 | 02:27 PMGadchiroli News: गडचिरोली में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन और रैलियां
Jul 24, 2026 | 02:23 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














