-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sam Neill Death Jurassic Park Actor Passes Away At 78 Australian Prime Minister Pays Tribute
Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म के इस एक्टर का 78 की उम्र में निधन, ऑस्ट्रेलियाई PM ने जताया गहरा दुख
- Written By: यति सिंह
Jurassic Park Star Sam Neill Death: हॉलीवुड की फेमस फिल्म जुरासिक पार्क में डॉक्टर एलन ग्रांट का रोल निभाने वाले दिग्गज एक्टर सैम नील का 78 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया है।

दिवंगत सैम नील (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Jurassic Park Actor Sam Neill Death: हॉलीवुड अपनी एक्टिंग से समृद्ध करने वाले एक महान कलाकार के चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जुरासिक पार्क’ फ्रेंचाइजी में अपनी यादगार एक्टिंग से दुनिया भर के दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले दिग्गज एक्टर सैम नील अब हमारे बीच नहीं रहे।
सैम नील ने 78 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। इस दुखद खबर के सामने आते ही सिनेमा प्रेमी और उनके फैंस गहरे सदमे में हैं। मूल रूप से न्यूजीलैंड के रहने वाले इस एक्टर ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में अपने प्रियजनों के बीच अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी मिलते ही दुनिया भर से लोग उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं।
सैम नील के परिवार ने शेयर किया एक बेहद भावुक संदेश
सैम नील के जाने की पुष्टि खुद उनके परिवार ने की है। परिवार ने सैम नील के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद गरिमामयी और भावुक बयान जारी कर इस अपूरणीय क्षति की जानकारी शेयर की। उन्होंने अपने संदेश में बताया कि सोमवार 13 जुलाई को सिडनी में सैम ने दुनिया अलविदा कह दिया।
सम्बंधित ख़बरें
डॉली जावेद के एविक्शन के बाद रीवा किशन पर फूटा फैंस का गुस्सा, ‘धोखेबाज’ कहकर किया ट्रोल
Josh Grisetti Death: हॉलीवुड से आई दिल दहला देने वाली खबर, 44 साल की उम्र में इस एक्टर ने किया सुसाइड
Pawan Kalyan Health Update: अस्पताल में पवन कल्याण से मिले चंद्रबाबू नायडू, पत्नी ने बताया हाल
गदर 2 के बाद एक बार फिर लाहौर में गर्दा उड़ाएगे सनी देओल! पहली बार साथ दिखेगी पिता-पुत्र की जोड़ी
सैम नील के आखिरी समय में उनका पूरा परिवार उनके साथ मौजूद था। परिवार ने कहा कि उन्होंने अपनी अंतिम सांस भी उसी मान-सम्मान और गरिमा के साथ ली, जो उनके पूरे जीवन और शानदार करियर की मुख्य पहचान रही थी। हालांकि उनकी मृत्यु अचानक हुई, लेकिन राहत की बात यह रही कि वे अपने अंतिम समय में पूरी तरह से कैंसर मुक्त थे।
कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को दी थी मात
सैम नील के स्वास्थ्य और उनके जीवन के संघर्ष की कहानी भी बेहद प्रेरणादायक रही है। साल 2022 में उन्हें पता चला था कि वह ब्लड कैंसर के एक बेहद दुर्लभ बीमारी थ्री एंजियोइम्युनोब्लास्टिक टी-सेल लिम्फोमा से जूझ रहे थे। साल 2023 में सैम नील ने खुद दुनिया के सामने अपनी इस गंभीर बीमारी का खुलासा किया था।
इसके इलाज के लिए उनकी लंबी कीमोथेरेपी चली थी। मुश्किल समय में खुद को बिजी रखने और जिंदगी को एक नया मकसद देने के लिए उन्होंने अपनी बायोग्राफी भी लिखी थी। परिवार ने बताया कि इलाज के बाद उनकी बीमारी पूरी तरह ठीक हो चुकी थी और वे कैंसर से जंग जीत चुके थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने इस महान कलाकार को दी श्रद्धांजलि
सैम नील के निधन पर केवल हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बेहद संवेदनशील पोस्ट लिखकर सैम नील को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सैम नील ने कई ऐतिहासिक ऑस्ट्रेलियाई कहानियों को अपने अभिनय से जीवंत किया और वहां के नागरिकों के दिलों में एक अमूल्य स्थान बनाया। उन्होंने याद किया कि सैम जितने मजाकिया थे, उतने ही गंभीर भी थे। उन्होंने अपनी बीमारी का सामना भी उसी अदम्य साहस, गरिमा और जिंदादिली के साथ किया जो उनकी हर फिल्म और परफॉर्मेंस में साफ दिखाई देती थी।
Sam Neill starred in so many beloved Australian stories and he earned a special place in Australian hearts. Wry and dry, thoughtful and laconic, Sam fought illness with the same dignity, humour and conviction that gave strength to his every performance. He will be much… — Anthony Albanese (@AlboMP) July 13, 2026
ये भी पढ़ें: Josh Grisetti Death: हॉलीवुड से आई दिल दहला देने वाली खबर, 44 साल की उम्र में इस एक्टर ने किया सुसाइड
सैम नील ने 5 दशकों से भी ज्यादा लंबे अपने अभिनय सफर में 150 से अधिक फिल्मों और टेलीविजन शोज में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था। जुरासिक पार्क के अलावा उन्होंने हॉलीवुड द हंट फॉर रेड अक्टूबर, द जंगल बुक, डेड काम, इवेंट होराइजन और पीटर रैबिट जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। हाल ही में हॉलीवुड एक्टर जोश ग्रिसेटी की भी महज 44 साल की उम्र में निधन की खबर ने लाखों लोगों को हैरान कर दिया था।
Sam neill death jurassic park actor passes away at 78 australian prime minister pays tribute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म के इस एक्टर का 78 की उम्र में निधन, ऑस्ट्रेलियाई PM ने जताया गहरा दुख
Jul 13, 2026 | 02:02 PMकिलकारी ऑडियो कॉल सुनने में गड़चिरोली राज्य में चौथे नंबर पर, मातृ स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा
Jul 13, 2026 | 02:01 PMCCRUM Recruitment 2026: आयुष मंत्रालय के CCRUM में 176 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की आखिरी तारीख
Jul 13, 2026 | 02:00 PMउज्जैन के बड़नगर में भीषण अग्निकांड: बारदान-प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, कई घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू
Jul 13, 2026 | 01:59 PMयवतमाल जिले में संशोधित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू, डिजिटल क्रॉप सर्वे न होने पर रद्द होगा आवेदन
Jul 13, 2026 | 01:58 PMMonsoon Foot Care Tips: बारिश में पैरों की अनदेखी पड़ सकती है भारी, जानिए सही फुट केयर रूटीन
Jul 13, 2026 | 01:57 PMडॉली जावेद के एविक्शन के बाद रीवा किशन पर फूटा फैंस का गुस्सा, ‘धोखेबाज’ कहकर किया ट्रोल
Jul 13, 2026 | 01:57 PMवीडियो गैलरी

‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM













