- Hindi News »
- Sports »
- Asian Champions Trophy India Became Number 1 In Asia Won The Title Again By Defeating China
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: एशिया में नंबर-1 बना इंडिया, चीन को रौंदकर फिर जीता खिताब
भारतीय टीम ने चीन को हराकर फिर से एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर अपना कब्जा जमाया है। भारतीय महिला टीम पिछले संस्करण की विजेता रही थी और इस बार भी भारतीय टीम ने अपने खिताब का बचाव कर लिया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: बिहार के राजगीर में खेले जा रहे महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का दबदबा बरकरार रहा। भारतीय टीम ने चीन को हराकर फिर से एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर अपना कब्जा जमाया है। भारतीय महिला टीम पिछले संस्करण की विजेता रही थी और इस बार भी भारतीय टीम ने अपने खिताब का बचाव कर लिया है।
भारत ने महिला हॉकी एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 1-0 से हराकर एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब बरकरार रखा। भारत और चीन के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले दो क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सका। हाफ टाइम तक दोनों टीमों ने अच्छा डिफेंड किया। हालांकि इस दौरान भारतीय टीम को कई मौके मिले लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा सकी।
तीसरा क्वार्टर शुरू होने के बाद पहले ही मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसके बाद भारतीय टीम ने इसका पूरा फायदा उठाया। दीपिका ने गोल करके भारत को 1-0 से बढ़त दिला दी। सलीमा टेटे को इस टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था और अपने पहले ही टूर्नामेंट में टीम को खिताब दिला दी। चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम एक बार फिर चैंपियन बन गई।
सम्बंधित ख़बरें
Asia Cup को लेकर खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, पाकिस्तान को भारत में खेलने की…
हॉकी में एशिया की चैंपियन बनने के बाद भारतीय महिला खिलाड़ी हुई मालामाल, बिहार सरकार ने दिया पूरी टीम को खास तोहफा
Champions Trophy में भारत के सामने होगी चाइनीज चुनौती! तीसरी बार फाइनल में पहुंचा चीन
Hockey: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला टीम शान से पहुंची सेमीफाइनल में, जापान को 3-0 से हराया
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चीन ने आखिरी मिनट तक गोल करने का पूरा प्रयास किया। यहां तक कि उसने आखिरी मिनट में गोलकीपर को फील्ड पर 11वें खिलाड़ी से सब्स्टिट्यूट कर दिया था। इसके बावजूद चीन की टीम गोल नहीं कर सकी। जापान के खिलाफ सेमीफाइनल में 16 पेनल्टी कॉर्नर में से एक भी तब्दील नहीं कर सकी भारतीय टीम की कमजोरी फाइनल में पहले 30 मिनट में फिर देखने को मिली जब उसे मिले चार पेनल्टी कॉर्नर बेकार गए । भारत के पास चौथे मिनट में गोल करने का मौका था जब सुनेलिटा टोप्पो दाहिने फ्लैंक से अकेले गेंद लेकर आगे बढी लेकिन उनके प्रयास को चीन की गोलकीपर ने नाकाम कर दिया। हालांकि इसके बावजूद भी टीम इंडिया ने खिताब कर इतिहास रच दिया।
चौथी बार एशिया की सरताज बनी भारतीय महिला टीम
भारतीय महिला टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब तीसरी बार अपने नाम किया है। 2023 में रांची में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने जापान को 4-0 से हराकर जीत हासिल की थी।
Asian champions trophy india became number 1 in asia won the title again by defeating china
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














