-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Bihar Government Will Award Of Rs 10 Lakh To Each Member Of Indian Team After Winning The Asian Champions Trophy
हॉकी में एशिया की चैंपियन बनने के बाद भारतीय महिला खिलाड़ी हुई मालामाल, बिहार सरकार ने दिया पूरी टीम को खास तोहफा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
बिहार सरकार ने बुधवार को यहां एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का पुरस्कार देने का फैसला किया। भारत ने फाइनल में मौजूदा ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 1-0 से हराया।

भारतीय टीम ट्रॉफी जीतने के बाद (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : बिहार के राजगीर में खेले गए एशियन चैंपियन ट्रॉफी में भारतीय महिला टीम ने तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का दबदबा देखने को मिला। भारतीय टीम ने चीन को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम की। बिहार के खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के जीत के बाद भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को बिहार सरकार ने 10-10 लाख देने का ऐलान किया है। वहीं हॉकी इंडिया ने भी खिलाड़ियों को 3 लाख और स्पोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख देने का ऐलान किया है।
भारत और चीन के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले दो क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सका। हाफ टाइम तक दोनों टीमों ने अच्छा डिफेंड किया। हालांकि इस दौरान भारतीय टीम को कई मौके मिले लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा सकी। तीसरा क्वार्टर शुरू होने के बाद पहले ही मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसके बाद भारतीय टीम ने इसका पूरा फायदा उठाया। दीपिका ने गोल करके भारत को 1-0 से बढ़त दिला दी। सलीमा टेटे को इस टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था और अपने पहले ही टूर्नामेंट में टीम को खिताब दिला दी। चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम एक बार फिर चैंपियन बन गई।
बिहार सरकार ने खिलाड़ियों को दिया 10 लाख का ईनाम
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को टूर्नामेंट के दौरान राजगीर हॉकी स्टेडियम में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 10 लाख रुपये मिलेंगे।” मुख्य कोच हरेंद्र सिंह और उनके सहयोगी स्टाफ को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा। विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘इसके अलावा मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया जबकि बाकी सहयोगी स्टाफ को पांच-पांच लाख रुपये मिलेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में पेंशन उत्सव: मुजफ्फरपुर के 4 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिली बढ़ी हुई पेंशन; यहां चेक करें स्टेटस
बिहार में 15 अगस्त को 30 हजार भूमिहीनों को मिलेगी जमीन! सम्राट सरकार का ‘अभियान बसेरा-2’ प्लान तैयार
NDA सरकार के नोटिस पर राबड़ी देवी का जवाब, लालू यादव के इलाज का हवाला देकर वक्त बढ़ाने की मांग
Bihar: पूर्व डिप्टी सीएम के बंगले में रहेंगे निशांत कुमार! रामकृपाल को भी मिला 2 देशरत्न मार्ग का सरकारी आवास
बिहार के मुख्यमंत्री ने भारतीय टीम के जीत के बाद कहा, ‘‘यह जीत सभी भारतीयों के लिए गर्व और गौरव की बात है। सभी टीम सदस्यों को मेरी हार्दिक बधाई।” उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राज्य सरकार विजेता टीम की सभी सदस्यों और मुख्य कोच को 10-10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देगी। टीम के सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को भी पांच-पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हॉकी इंडिया ने भी खिलाड़ियों को दिए ईनाम
हॉकी इंडिया ने बिहार में आयोजित महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में विजयी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख रुपये और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ सदस्य को 1.5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
Bihar government will award of rs 10 lakh to each member of indian team after winning the asian champions trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














