French Open 2026: आर्याना सबालेंका ने चौथी बार बनाई अंतिम-16 में जगह, रोमांचक मैच में नाओमी ओसाका को दी शिकस्त
Aryna Sabalenka: आर्याना सबालेंका ने नाओमी ओसाका को 7-5, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन 2026 के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना डायना श्नाइडर से होगा।
- Written By: संजय बिष्ट
आर्याना सबालेंका (फोटो- सोशल मीडिया)
French Open 2026 Aryna Sabalenka: आर्याना सबालेंका ने रोलैंड गैरोस (फ्रेंच ओपन 2026) में चौथे राउंड के रोमांचक मैच में नाओमी ओसाका को 7-5, 6-3 से हराकर लगातार 14वें ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। महिला ड्रॉ में सबालेंका अकेली ऐसी खिलाड़ी बची हैं जिन्होंने मेजर फाइनल खेला है। सबालेंका का अब सामना 25वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी डायना श्नाइडर से होगा, जिन्होंने 19वीं वरीयता प्राप्त मैडिसन कीज को तीन सेट में हराकर अपने करियर के पहले ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।
ओसाका ने मैच की शानदार शुरुआत की और पहले दो गेम जीत लिए। दूसरी ओर, सबालेंका शुरू से ही संघर्ष करती नजर आईं। उन्होंने पांच ऐसी गलतियां कीं जो बिना दबाव के हुईं, जिनमें एक डबल फॉल्ट भी शामिल था। यह डबल फॉल्ट ब्रेक पॉइंट पर हुआ, जिससे ओसाका को शुरुआती बढ़त बनाने में मदद मिली।
सबालेंका ने की जबरदस्त वापसी
शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सबालेंका ने खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी की। उन्होंने दो शानदार फोरहैंड विनर लगाए और तुरंत ब्रेक की भरपाई कर ली। इसके बाद उन्होंने पूरे मैच में अपनी सर्विस मजबूत रखी। डब्ल्यूटीए की रिपोर्ट के अनुसार, मैच के बाकी हिस्से में उन्हें एक भी ब्रेक पॉइंट का सामना नहीं करना पड़ा और उनके सर्विस गेम शायद ही कभी ड्यूस तक पहुंचे।
सम्बंधित ख़बरें
French Open 2026: श्रीराम बालाजी-डेमोलिनर क्वार्टरफाइनल में पहुंचे, पुरुष वर्ग में अर्णव ने भी मारी बाजी
Men’s Under-18 Asia Cup: केतन कुशवाहा ने दागे 2 गोल, भारत ने कोरिया को 4-1 से हराया
RCB की जीत का इंटरनेशनल क्रेज, बेंगलुरु के चैंपियन बनते ही खुशी से झूम उठे ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री
French Open Controversy: महिला अंपायर पर अभद्र टिप्पणी कर फंसा ये खिलाड़ी, लगा लाखों का जुर्माना
सबालेंका की सर्विस पर पूरे मैच में सिर्फ एक बार मुकाबला ड्यूस तक पहुंचा। यह दूसरे सेट का छठा गेम था, जब ओसाका 3-2 से आगे चल रही थीं। करीब छह मिनट तक चले इस गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि, इसके तुरंत बाद ओसाका अपनी बढ़त कायम नहीं रख सकीं। सबालेंका ने मौके का फायदा उठाया और लगातार चार गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। इस दौरान ओसाका को मिले अहम मौकों को वह भुना नहीं सकीं, जिससे मैच का रुख पूरी तरह सबालेंका की ओर मुड़ गया।
शानदार फॉर्म में आर्याना
एक साल पहले अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीतने से चूकने वाली सबालेंका इस बार शानदार फॉर्म में हैं। जीत के बाद उन्होंने कहा कि वह इस टूर्नामेंट को लेकर ज्यादा नहीं सोच रही हैं और खुद को दबाव से दूर रखने की कोशिश कर रही हैं।उन्होंने कहा, “मैं ज्यादा सोच-विचार नहीं कर रही हूं। इस साल फ्रेंस ओपन में जो कुछ हो रहा है, उससे खुद को थोड़ा अलग रख पाई हूं। मैं पहले भी ऐसे हालात देख चुकी हूं। खेल में कुछ भी हो सकता है। यही टेनिस की खूबसूरती है।”
ये भी पढ़ें: श्रीराम बालाजी-डेमोलिनर क्वार्टरफाइनल में पहुंचे, पुरुष वर्ग में अर्णव ने भी मारी बाजी
आर्याना सबालेंका ने आगे कहा, “मैं सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देने की कोशिश कर रही हूं। मेरा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि जब मैं कोर्ट पर उतरूं, तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकूं। मैं हर मैच में पूरी मेहनत और पूरी ताकत के साथ खेल रही हूं। इस ट्रॉफी को जीतने के लिए मैं अपनी ओर से हर संभव कोशिश कर रही हूं।”
IANS इनपुट के साथ
