- Hindi News »
- Sports »
- Rench Open 2026 N Sriram Balaji Marcelo Demoliner Reach Mens Doubles Quarterfinals
French Open 2026: श्रीराम बालाजी-डेमोलिनर क्वार्टरफाइनल में पहुंचे, पुरुष वर्ग में अर्णव ने भी मारी बाजी
- Written By: संजय बिष्ट
French Open Doubles: एन. श्रीराम बालाजी और मार्सेलो डेमोलिनर ने फ्रेंच ओपन 2026 में बड़ा उलटफेर कर मेंस डबल्स क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई, जबकि युकी भांबरी बाहर हो गए।

श्रीराम बालाजी और मार्सेलो डेमोलिनर (फोटो- IANS)
N Sriram Balaji French Open 2026: भारतीय स्टार एन. श्रीराम बालाजी और उनके ब्राजीलियाई जोड़ीदार मार्सेलो डेमोलिनर ने फ्रेंच ओपन के मेंस डबल्स वर्ग के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। इस जोड़ी ने सोमवार को स्टेड रोलैंड गैरोस में बड़ा उलटफेर करते हुए छठी वरीयता प्राप्त जर्मन जोड़ी केविन क्राविएट्ज और टिम पुएट्ज के खिलाफ प्री-क्वार्टरफाइनल मैच में 7-5, 6-4 से जीत दर्ज की।
1 घंटे 25 मिनट तक चला मुकाबला
इंडो-ब्राजीलियन जोड़ी ने संयमित प्रदर्शन करते हुए क्ले कोर्ट के इस बड़े टूर्नामेंट का प्री-क्वार्टरफ़ाइनल मैच 1 घंटे 25 मिनट में जीता। इसके साथ ही बालाजी और डेमोलिनर दोनों ने ग्रैंड स्लैम में पहली बार क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। यह टूर्नामेंट में उनकी लगातार तीसरी जीत है, जो एक टीम के तौर पर उनके बढ़ते आत्मविश्वास को दिखाता है। इससे पहले उन्होंने दूसरे दौर में जर्मनी के जैकब श्नाइटर और मार्क वालनर पर 7-5, 6-2 से शानदार जीत दर्ज की थी।
युकी भांबरी-माइकल वीनस को मिली हार
हालांकि, मेंस डबल्स प्रतियोगिता में भारत को कुछ झटके भी लगे। भारत के युकी भांबरी और न्यूजीलैंड के माइकल वीनस को दूसरे दौर में अनुभवी इतालवी जोड़ी सिमोन बोलेली और एंड्रिया ववास्सोरी के हाथों 3-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। भांबरी और वीनस ने अपने अभियान की शुरुआत मजबूती से की थी। इस जोड़ी ने पहले दौर में अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को सेरुंडोलो और मारियानो केस्टेलबोइम को 7-5, 6-2 से हराया था। हालांकि, भांबरी मिक्स्ड डबल्स में अपनी जोड़ीदार एलेक्जेंड्रा पैनोवा के साथ आगे बढ़ने के बाद टूर्नामेंट में अभी भी बने हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Men’s Under-18 Asia Cup: केतन कुशवाहा ने दागे 2 गोल, भारत ने कोरिया को 4-1 से हराया
RCB की जीत का इंटरनेशनल क्रेज, बेंगलुरु के चैंपियन बनते ही खुशी से झूम उठे ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री
French Open Controversy: महिला अंपायर पर अभद्र टिप्पणी कर फंसा ये खिलाड़ी, लगा लाखों का जुर्माना
RCB बनी IPL 2026 की चैंपियन, फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर जमाया कब्जा
मिक्स्ड डबल्स में, युकी भांबरी और रूस की एलेक्जेंड्रा पैनोवा को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। यह जोड़ी पिछले साल के सेमीफाइनलिस्ट नील स्कुपस्की (ग्रेट ब्रिटेन) और यूएसए की डेसिरे क्रावजिक के हाथों 1-6, 3-6 से हार गई।
ये भी पढ़ें: महिला अंपायर पर अभद्र टिप्पणी कर फंसा ये खिलाड़ी, लगा लाखों का जुर्माना
जूनियर प्रतियोगिता में, अर्नव पापरकर ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए, चीनी ताइपे के 15वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी कुआन-शौ चेन पर 6-2, 6-4 की शानदार जीत के साथ लड़कों के एकल वर्ग के ‘राउंड ऑफ 16’ में जगह बनाई। पापरकर लड़कों के युगल (डबल्स) मुकाबले में भी हिस्सा लेंगे, जहां थाईलैंड के कुनानन पंतारटॉर्न, ग्रेट ब्रिटेन के मार्क सेबान और रूस के किरिल फिलारेतोव की जोड़ी का सामना करेंगे।
IANS इनपुट के साथ
Rench open 2026 n sriram balaji marcelo demoliner reach mens doubles quarterfinals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kashmiri Beauty Tips: कश्मीर की महिलाओं की खूबसूरती का राज क्या है? जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट्स
Jun 02, 2026 | 11:15 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में बगावत का विस्फोट! महायुति और MVA के सामने बागी बने मुसीबत, देखें पूरी लिस्ट
Jun 02, 2026 | 11:12 AMKangana Ranaut Girija Oak: नेशनल क्रश कहलाने पर Girija Oak को Kangana Ranaut का करारा जवाब, कही ये बड़ी बातें
Jun 02, 2026 | 11:11 AMFrench Open 2026: श्रीराम बालाजी-डेमोलिनर क्वार्टरफाइनल में पहुंचे, पुरुष वर्ग में अर्णव ने भी मारी बाजी
Jun 02, 2026 | 11:11 AMHanwha Explosion: दक्षिण कोरिया की हनव्हा एयरोस्पेस फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, पांच लोगों की मौत
Jun 02, 2026 | 11:06 AMप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- जनता के सवाल पूछना मेरा कर्तव्य
Jun 02, 2026 | 11:05 AMJEE Advanced में नागपुर का डंका: माधव नोतानी को मिली ऑल इंडिया 25वीं रैंक, कोविद भी देश के टॉप-100 में शामिल
Jun 02, 2026 | 11:04 AMवीडियो गैलरी

मंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PM
कल तक घरों में करती थीं झाड़ू-पोछा, अब बनीं मंत्री, ₹2500 कमाने वाली कलिता की कहानी सुन भर आएंगी आंखें- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:10 PM
क्यों वायरल हो रहा है ‘कचौड़ी गली’? जानें इस फोक सॉन्ग का राज- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:05 PM
इंजीनियरिंग छोड़, वर्दी को चुना, जानें कौन हैं IPS राजीव कृष्ण? जो बनें उत्तर प्रदेश के नए DGP
Jun 01, 2026 | 10:06 PM
कालापानी, लिपुलेख के बीच PM बालेन शाह का विवादित बयान! क्या है ‘दसगजा’ बॉर्डर का पूरा गणित? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:34 PM
India-ओमान के बीच CEPA समझौता से अब किसे होगा ज्यादा फायदा? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:01 PM














