- Hindi News »
- Sports »
- Arshdeep Singh On His Role In Team India Ind Vs Afg 3rd
अर्शदीप सिंह ने खोला राज, बोले- ‘जब भूमिका स्पष्ट होती है तो आप अच्छा…’
- Written By: मृणाल पाठक

अर्शदीप सिंह (PIC Credit: Social Media)
बेंगलुरु: अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के लिए पिछला साल उतार चढ़ाव वाला रहा, लेकिन इस तेज गेंदबाज ने मंगलवार को यहां कहा कि हाल के मैचों में नई गेंद (New Ball) से गेंदबाजी (Bowling) करने से उनका आत्मविश्वास (Self Confidence) बढ़ा।
अर्शदीप ने अफगानिस्तान (IND vs AFG 3rd T20) के खिलाफ होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा,‘‘पिछले 12 महीने मेरे लिए मिश्रित सफलता वाले रहे। मैंने कुछ मैच में अच्छा प्रदर्शन किया और मुझे कुछ नया सीखने को मिला। इसके साथ कुछ उतार-चढ़ाव भी रहे।”
सम्बंधित ख़बरें
Afghanistan के खिलाफ टेस्ट मैच में कई नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, गिल और बुमराह को मिल सकता है आराम
प्रीति जिंटा से गले मिलकर खुशी से झूम उठे अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी के सामने मनाया जश्न, देखें ये वायरल VIDEO
वानखेड़े में अर्शदीप सिंह का जलवा, MI के खिलाफ झटके 2 विकेट और रच दिया इतिहास; बने पंजाब के नंबर-1 गेंदबाज
PBKS के लिए गले की फांस बना 18 करोड़ी खिलाड़ी, 4 मैचों में झटके मात्र 2 विकेट; बढ़ी टीम की टेंशन
इस तेज गेंदबाज ने कहा कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में नई गेंद से गेंदबाजी करने से एक गेंदबाज के रूप में उनमें निखार आया। उन्होंने कहा,‘‘हाल में मैंने नई गेंद से गेंदबाजी करनी शुरू की विशेष कर धीमी विकटों पर। पिछले मैच में मैंने विशेष कर बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए कुछ नई वेरिएशन आजमाई जो कारगर रही। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा। मैं अपने कौशल को निखारने पर ध्यान दे रहा हूं।”
अर्शदीप ने कहा कि टीम में भूमिका स्पष्ट होने के कारण उन्हें मदद मिली। उन्होंने कहा,‘‘खिलाड़ियों की भूमिकाएं तय हैं। एक गेंदबाज होने के नाते आप जानते हैं कि की आपको शुरू में या बीच के ओवरों में गेंदबाजी करनी पड़ेगी। जब भूमिका स्पष्ट होती है तो आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं।” (एजेंसी)
Arshdeep singh on his role in team india ind vs afg 3rd t20
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी नांदेड़ से गिरफ्तार, पुलिस ने बिछाया था जाल
Apr 29, 2026 | 03:25 PMयवतमाल: पत्नी के साथ अफेयर का था संदेह; सोते हुए युवक पर कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Apr 29, 2026 | 03:19 PMWardha Water Crisis: 14 गांवों की जनता परेशान, असामाजिक तत्वों ने पाइप लाइन में की तोड़फोड़
Apr 29, 2026 | 03:15 PM‘कानून बनाना संसद का काम, हमारा नहीं’, हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; याचिका खारिज
Apr 29, 2026 | 03:14 PMपैसा कट गया तो मत कहना, कार सर्विस में ये गलती तो पड़ेगा महंगा, जान लें सही टाइमिंग
Apr 29, 2026 | 03:12 PMयवतमाल में कुदरत का कहर! 46°C के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन, लू और उमस से घरों में कैद हुए लोग
Apr 29, 2026 | 03:12 PM40 डिग्री में अतिथि शिक्षकों का हल्लाबोल, दी चेतावनी- चुनाव में खामियाजा भुगतेगी सरकार
Apr 29, 2026 | 03:07 PMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM














