Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फीफा वर्ल्ड कप हारते ही सुलग उठा अर्जेंटीना, ब्यूनस आयर्स में भारी दंगा; भीड़ ने पुलिस पर बरसाए पत्थर

Argentina Riot: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन से हार के बाद अर्जेंटीना में हिंसा भड़क गई है। ब्यूनस आयर्स में फैंस और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई और मैदान पर खिलाड़ी भी आपस में भिड़ गए।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 20, 2026 | 12:26 PM

अर्जेंटीना में भारी दंगा, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Argentina Riot News In Hindi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में स्पेन के हाथों मिली 1-0 की हार ने अर्जेंटीना को गहरे शोक और गुस्से में डुबो दिया है। हार के तुरंत बाद अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स के प्रसिद्ध ओबेलिस्क इलाके में हजारों फुटबॉल फैंस सड़कों पर उतर आए, जिसके बाद वहां भीषण दंगा भड़क गया। यह लियोनेल मेसी का आखिरी वर्ल्ड कप था, और लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूटने से प्रशंसक आपा खो बैठे।

राजधानी में हिंसक झड़प के साथ भारी आगजनी

मैच खत्म होते ही ब्यूनस आयर्स के केंद्रों पर जमा भीड़ और दंगा-रोधी पुलिस के बीच आमना-सामना हो गया। उग्र प्रशंसकों ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और खुद को बचाने के लिए ढालों का सहारा लेना पड़ा। वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में घटनास्थल से भारी धुआं उठता दिखाई दे रहा है, जो वहां बड़े पैमाने पर हुई आगजनी की ओर इशारा करता है।

🚨 #ALERTA | La policía dispersa a las personas en medio de disturbios en el Obelisco de Buenos Aires, Argentina. Hay 12 detenidos. pic.twitter.com/3eCjSziLae — Mundo en Conflicto 🌎 (@MundoEConflicto) July 20, 2026

सम्बंधित ख़बरें

स्पेन पर हुई 480 करोड़ की बरसात! रनर-अप अर्जेंटीना को मिले इतने अरब; जानें FIFA 2026 की पूरी इनामी राशि

FIFA World Cup फाइनल के बाद मैदान बना अखाड़ा! स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ियों में जमकर मारपीट, देखें VIDEO

ये स्पेन नहीं, अमेरिका की जीत है… ट्रंप के बयान से मची हलचल, अगले वर्ल्ड कप पर कही ये बात

किस्मत में लिखी थी जीत… स्पेन की जीत के बाद बोले फेरान टोरेस, आलोचकों को दिया जवाब, बोले- जब सामने मेसी हो

मैदान पर भी भिड़ गए खिलाड़ी

यह हिंसा केवल सड़कों तक सीमित नहीं रही मैच के बाद खेल भावना को ताक पर रखते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर ही एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो पेरेडेस और डिफेंडर नहुएल मोलिना पर स्पेनिश खिलाड़ियों के साथ अभद्रता करने के आरोप लगे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, मोलिना ने स्पेनिश कप्तान रोड्री पर मुक्का चलाने की कोशिश की, जबकि पेरेडेस को एरिक गार्सिया का गला पकड़कर धक्का देते और गावी के साथ धक्का-मुक्की करते देखा गया। इस दौरान अर्जेंटीना के हेड कोच स्कालोनी को बीच-बचाव के लिए मैदान पर उतरना पड़ा।

Tras la derrota de Argentina ante España, la policía intervino para dispersar disturbios en las inmediaciones del Obelisco, en Buenos Aires. Reportes preliminares indican enfrentamientos y al menos cuatro personas detenidas la noche de este 19 de julio. 📹 AFP pic.twitter.com/nRnRByqA0K — REFORMA (@Reforma) July 20, 2026

ट्रॉफी समारोह के दौरान ‘शर्मनाक’ व्यवहार

अर्जेंटीना की टीम पर एक और गंभीर आरोप लगा है। जब स्पेनिश खिलाड़ी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में अपनी वर्ल्ड कप ट्रॉफी और मेडल स्वीकार कर रहे थे, तब अर्जेंटीना के खिलाड़ी समारोह की तरफ अपनी पीठ करके खड़े हो गए।

यह भी पढ़ें:- FIFA World Cup फाइनल के बाद मैदान बना अखाड़ा! स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ियों में जमकर मारपीट, देखें VIDEO

इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी स्टुअर्ट पियर्स ने इस व्यवहार को शर्मनाक करार दिया है। फिलहाल, अर्जेंटीना के प्रमुख शहरों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने प्रशंसकों से शांति बनाए रखने की अपील की है, लेकिन राजधानी में अब भी तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

Argentina riot fifa world cup final spain victory violence messi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 12:09 PM

Topics:  

  • Argentina Team
  • FIFA
  • FIFA World Cup

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.