ट्रंप का ईरान पर बड़ा दावा: अमेरिकी सेना ने फिर किया हमला, कहा- होर्मुज स्ट्रेट अब हमारे कब्जे में

US Strikes Iran: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर नए हमलों की पुष्टि करते हुए दावा किया है कि ईरानी सेना लगभग खत्म हो चुकी है। साथ ही उन्होंने कनाडा की आग और स्पेन से रिश्तों पर भी बयान दिया।
Trump's major claim regarding Iran: US military strikes again; declares Strait of Hormuz is now under US control.
डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Updated on

US Strikes Iran Latest News In Hindi: पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान देते हुए ईरान पर नए सैन्य हमलों की पुष्टि की है। राष्ट्रपति के अनुसार, अमेरिकी सेना ने ईरान के भारी सैन्य नुकसान पहुंचाया है और अब 'होर्मुज स्ट्रेट' पर तेहरान का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।  ट्रंप ने आगे बताया कि यह सैन्य कार्रवाई उन तीन अमेरिकी सैनिकों के सम्मान में की गई है, जिनकी इस जंग में मृत्यु हो गई है।

ईरानी सैन्य क्षमता लगभग समाप्त

ट्रंप पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने एक सैन्य शक्ति के तौर पर लगभग अपना सब कुछ खो दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। उनके पास अब कुछ मिसाइलें और ड्रोन ही बचे हैं, और उनकी निर्माण क्षमता भी अब न के बराबर रह गई है।

ट्रंप ने उन सेवा सदस्यों को महान देशभक्त करार दिया जो यह सुनिश्चित करने के लिए लड़ रहे थे कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके।

होर्मुज स्ट्रेट अब हमारे कब्जे में

ट्रंप ने साफ तौर पर कहा कि अब होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कब्जा है। फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ने वाला यह मार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा गलियारों में से एक है। ट्रंप ने कड़े लहजे में कहा कि  हम स्ट्रेट को कंट्रोल करते हैं वे (ईरान) किसी चीज को कंट्रोल नहीं करते।

इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की सैन्य अस्थिरता वैश्विक शिपिंग को बाधित कर सकती है, जिसका सीधा असर तेल की कीमतों और भारत जैसे बड़े तेल आयातक देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

कनाडा को दी चेतावनी

ईरान संकट के अलावा, राष्ट्रपति ट्रंप ने कनाडा में लगी जंगल की आग से अमेरिका में आ रहे धुएं पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से इस विषय पर बात की और कहा कि इस धुएं ने अमेरिका की हवा को जहरीला बना दिया है। ट्रंप ने संकेत दिया कि यदि इस आग और धुएं को नहीं रोका गया, तो वे कनाडा पर टैरिफ लगा सकते हैं या हर्जाने की मांग कर सकते हैं।

स्पेन और फीफा वर्ल्ड कप पर बयान हाल ही में संपन्न हुए फीफा वर्ल्ड कप में स्पेन की जीत के बाद उठ रहे कयासों पर विराम लगाते हुए ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उनके और स्पेन के बीच कोई तनाव नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुझे किसी के साथ भी कोई परेशानी नहीं है। राष्ट्रपति ने यह भी संकेत दिया कि आगामी एक महीने के भीतर अमेरिका अपनी मिसाइल डिफेंस क्षमताओं और अन्य संसाधनों को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए नई तैनाती करेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com