CJP के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी, मचा हंगामा, देखें VIDEO

Jantar Mantar CJP Protest Live: संसद मार्च कर रहे सीजेपी के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया। भीड़ को काबू करने के लिए RPF कर्मियों और पुलिस ने लाठियों का इस्तेमाल किया।
CJP Protest In Delhi Jantar Mantar live
पुलिस ने मार्च की परमिशन नहीं दी है। करीब 10 हजार प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जुटे हैं। CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि हमारी ओर से कोई भी गलत काम नहीं करेगा। संसद मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा, ताकि आंदोलन को बदनाम न किया जा सके।
Published on
Updated on

Jantar Mantar Protest News LIVE: संसद मार्च कर रहे सीजेपी के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक आज संसद मार्च करते हुए आगे बढ़े रहे थे। इसी दौरान खबर सामने आई कि प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ दी। इस कारण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया।

आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद और TMC सांसद महुआ मोइत्रा CJP के विरोध मार्च वाली जगह पर मौजूद हैं। जंतर-मंतर पर CJP के विरोध मार्च के लिए इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों की RPF कर्मियों से झड़प हो गई। भीड़ को काबू करने के लिए RPF कर्मियों और पुलिस ने लाठियों का इस्तेमाल किया।

प्रदर्शनकारियों पर बरसाई जा रही लाठियां

जंतर-मंतर पर CJP के विरोध मार्च के लिए जमा हुए प्रदर्शनकारियों की RPF कर्मियों से झड़प हुई; भीड़ को काबू करने के लिए RPF कर्मियों और पुलिस ने लाठियों का इस्तेमाल किया।

केरल हाउस के पास प्रदर्शनकारियों को रोका गया

जंतर-मंतर पर तय प्रदर्शन स्थल की ओर बढ़ने की कोशिश करते समय प्रदर्शनकारियों को केरल हाउस के पास रोक दिया गया। दिल्ली में जंतर-मंतर पर  कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका, पार्टी के प्रस्तावित विरोध मार्च के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पर जमा भीड़ को संबोधित कर रहे हैं। यहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और RPF के जवान तैनात किए गए हैं।

आपको जानकारी दें, कि जंतर-मंतर पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के तीन पदाधिकारियों की भूख हड़ताल खत्म कर दी गई। अभिनेता शबाना आजमी, RJD के राज्यसभा सांसद मनोज झा और अभिनेता प्रकाश राज के पानी पिलाने के बाद यह अनशन समाप्त हुआ।

कॉकरोच जनता पार्टी के अनशन को रोकने के लिए आज दिल्ली में धारा 163 लागू की गई है। दिल्ली पुलिस में 5000 से भी ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए है और कई इलाकों में नो गो जोन घोषिक कर दिया गया है। मानसून सत्र के दौरान कानून व्यवस्था का उल्लंघन न होने का ध्यान रखा जा रहा है। दिल्ली पुलिस हजारों की तादात में आए प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com