Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ये स्पेन नहीं, अमेरिका की जीत है… ट्रंप के बयान से मची हलचल, अगले वर्ल्ड कप पर कही ये बात

न्यू जर्सी में खेले गए FIFA World Cup 2026 Final के मैच में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब जीत लिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस आयोजन की सफलता को अमेरिका की बड़ी जीत बताया है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 20, 2026 | 10:35 AM

डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Donald Trump Statement On Spain Victory:  फीफा वर्ल्ड कप 2026′ का रविवार को भव्य समापन हो गया। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से मात देकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है।

इस जीत के साथ ही स्पेन ने 16 साल बाद दोबारा फुटबॉल के इस महाकुंभ पर कब्जा जमाया है। मुकाबला इतना कड़ा था कि निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं, जिसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा।

फेरान टोरेस का ऐतिहासिक विजयी गोल

मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच जबरदस्त खेल देखने को मिला। खेल के 106वें मिनट में वह क्षण आया जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी फेरान टोरेस ने निको विलियम्स के शानदार पास को गोल में बदलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, जो खिताबी जीत साबित हुई।

सम्बंधित ख़बरें

यूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला

नए पीएम के आते ही उप-प्रधानमंत्री का डेविड लैमी इस्तीफा, ब्रिटेन सियासी हलचल तेज, जाते-जाते दी बड़ी चेतावनी

कुर्सी संभालते ही एक्शन में आए एंडी बर्नहैम, नेताओं को लेकर दिया सख्त बयान, बोले- बेहतर की उम्मीद- VIDEO

पहले बताओ कारगिल में कितने मरे… पाकिस्तानी मौलाना ने आसिम मुनीर की निकाली हेकड़ी, कुरेदा 27 साल पुराना जख्म

इस हार के बाद अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी काफी भावुक नजर आए और उनके रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह अमेरिका की बड़ी जीत है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विशेष रूप से राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर ‘मरीन वन’ से फाइनल मैच देखने पहुंचे थे। उन्होंने फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो के साथ मिलकर विजेता टीम स्पेन को वर्ल्ड कप ट्रॉफी सौंपी। भले ही खिताब स्पेन के नाम रहा, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे अमेरिका की एक बड़ी सफलता और जीत करार दिया है।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह साबित हो गया कि अमेरिका भी एक फुटबॉल प्रेमी देश है और इस सफल आयोजन ने पूरी दुनिया को एक साथ लाने का काम किया है।

अगले वर्ल्ड कप की मेजबानी पर ट्रंप का सुझाव

राष्ट्रपति ट्रंप इस टूर्नामेंट की मेजबानी और इससे मिले अंतरराष्ट्रीय प्यार से इतने प्रभावित हैं कि उन्होंने फीफा अध्यक्ष को अगला वर्ल्ड कप भी जल्द से जल्द फिर से अमेरिका में कराने का सुझाव दे डाला है। गौरतलब है कि इस बार वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको ने की थी।

यह भी पढ़ें:- FIFA Golden Boot 2026: मेसी-रोनाल्डो सब छूटे पीछे! किलियन एम्बाप्पे ने बना डाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड, देखें VIDEO

शुरुआत में सख्त वीजा नियमों और कुछ विशेष देशों के प्रशंसकों पर पाबंदियों के कारण अमेरिकी प्रशासन को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन फाइनल के सफल समापन ने ट्रंप के आत्मविश्वास को बढ़ा दिया है। टूर्नामेंट के अन्य बड़े पुरस्कारों की बात करें तो, फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने लगातार दूसरी बार ‘गोल्डन बूट’ जीतकर इतिहास रचा, जबकि स्पेन के उनाई सिमोन को ‘गोल्डन ग्लव’ से नवाजा गया। स्पेन की इस खिताबी जीत ने पूरे यूरोप में जश्न का माहौल बना दिया है।

Donald trump spain win america victory next world cup statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 10:04 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • FIFA
  • FIFA World Cup
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.