-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Argentina Qualified For Fifa World Cup 2026 Coach Talked About Messi
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अर्जेंटीना ने किया क्वालीफाई, अब कोच ने मेसी को लेकर दे दिया ये बड़ा बयान
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
बता दें कि लियोनल मेसी जांघ की मांसपेशियों में चोट के कारण फुटबॉल नहीं खेल पा रहे हैं। फिलहाल अब मेसी के लिए अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कोलोनी का बड़ा बयान सामने आया है।

लियोनल मेसी (फोटो सोर्स- @imessi)
स्पोर्ट्स डेस्क: साल 2026 के लिए फीफा विश्वकप की जिम्मेदारी तीन देशों को मिली है। इसमें यूनाईटेड स्टेट अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको शामिल हैं। इसके लिए अर्जेंटीना की टीम ने क्वालीफाई कर लिया है। साल 2022 का विश्वकप की मेजबानी कतर ने संभाली थी। इस वक्त अर्जेंटीना की टीम ने फीफा विश्वकप की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। अर्जेंटीना के लिए पिछले कई समय से स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अहम किरदार निभाया है। साल 2022 के विश्वकप में अगर अर्जेंटीना विश्व विजेता बना था, तो उसमें मेसी का बहुत बड़ा हाथ था
फीफा विश्वकप 2022 में लियोनल मेसी ने अर्जेंटीना की टीम के लिए कुल 7 गोल किए थे। अर्जेंटीना का ये स्टार खिलाड़ी अब तक कुल पांच फीफा विश्वकप में हिस्सा ले चुका है। लेकिन अगले साल होने वाले विश्वकप में मेसी के खेलने पर कई बातें सामने आ रही हैं। अब तक अर्जेंटीना की टीम की तरफ से ये साफ नहीं हो पाया है कि मेसी 2026 के विश्वकप में खेलेंगे या नहीं।
मेसी को अकेला छोड़ देना चाहिए- कोच स्कोलोनी
बता दें कि लियोनल मेसी जांघ की मांसपेशियों में चोट के कारण फुटबॉल नहीं खेल पा रहे हैं और टीम से बाहर रह कर आराम कर रहे हैं। इन सब के बाद मेसी के लिए अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कोलोनी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने मेसी पर बात करते हुए कहा है कि हम आगे देखेंगे कि क्या होता है, अभी हमारे पास बहुत वक्त है। इस वक्त हमें एक समय में एक मैच पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर ऐसा नहीं किया तो हम पूरे साल एक ही बात के बारे में चर्चा करते रहेंगे। हमे उसे (लियोनल मेसी) को अलेका छोड़ देना चाहिए, हम देखेंगे। वो जब चाहेंगे तब फैसला करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
फीफा वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम को मिलेगा खास तोहफा, इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों को मिलेगी चैंपियनशिप रिंग
FIFA World Cup के सेमीफाइनल में हार का बदला? अर्जेंटीना का दावा- मैच हारने के बाद ब्रिटेन ने की सैन्य घुसपैठ
19 साल पहले गोद में उठाया था, अब उसी खिलाड़ी से होगा वर्ल्ड कप फाइनल का मुकाबला; जानिए मेसी-यमाल की कहानी
इंग्लैंड पर जीत के बाद अर्जेंटीना मुश्किल में, खिलाड़ियों के जश्न पर FIFA ले सकता है बड़ा एक्शन
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस वक्त अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम काफी शानदार फॉर्म में चल रही है। अर्जेंटीना ने जैसे ही क्वालीफाई किया उसके तुरंत बाद ब्राजील के साथ मैच हुआ। इस मैच में अर्जेंटीना ने ब्राजील को 1-4 के बड़े अंतर के साथ शिकस्त दी। इसके बाद अर्जेंटीना का उरुग्वे के साथ मैच हुआ। इस मैच में उनकी 1-0 से जीत हुई। बता दें कि ये दोनों मैच अर्जेंटीना ने लियोनल मेसी के बिना जीते।
Argentina qualified for fifa world cup 2026 coach talked about messi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अद्भुत: सागर में 500 साल पुरानी बस्ती के निशान! बंजर जमीन से निकल रहे मनके, 25 हजार रुपये तक कीमत
Jul 17, 2026 | 08:15 PMसीएम योगी की कांवड़ियों से अपील; कहा- आप राम के वंशज और भोले के भक्त है कांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाएं रखें
Jul 17, 2026 | 08:13 PMIAF Musician Recruitment: भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु (संगीतकार) भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका
Jul 17, 2026 | 08:09 PMगेटवे ऑफ इंडिया पर बैक फ्लिप कर समंदर में कूदा युवक, VIDEO वायरल होने पर ट्रोलर्स को दिया ये करारा जवाब
Jul 17, 2026 | 08:03 PMरोहित शर्मा का लॉर्ड्स में संन्यास तय! आखिरी मुकाबले से पहले माता-पिता पहुंचे लंदन, हिटमैन होंगे रिटायर?
Jul 17, 2026 | 08:00 PMट्रेन में BSF जवानों ने गाया ‘कोई शूरवीर ही प्राण-दान देता है’, देशभक्ति से भरे वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Jul 17, 2026 | 07:58 PMदतिया उपचुनाव: ‘BJP का असली चाल-चरित्र आया सामने…’ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अंदरूनी कलह पर कसा तंज
Jul 17, 2026 | 07:57 PMवीडियो गैलरी

1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM














