-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Andre Russell Created History Became The Third Player In The World To Do Such A Feat In T20 Cricket
आंद्रे रसेल ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले बने दुनिया के तीसरे खिलाड़ी
- Written By: काजल चोपड़े
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पहले नंबर पर क्रिस गेल का नाम है। गेल के नाम 1056 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। दूसरे नंबर पर पोलार्ड हैं।

मुंबई: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेले गए मैच में इतिहास रच दिया। उन्होंने आईपीएल (IPL 16) के 47वें मैच में 15 गेंदों पर 24 रन बनाए। रसेल ने अपनी इस पारी में 2 छक्के और एक चौका लगाया। रसेल ने इस मैच में भले ही बड़ी पारी नहीं खेली है, लेकिन टी20 क्रिकेट में धमाल मचा दिया है। रसेल ने टी20 क्रिकेट में 600 छक्के लगाने का शानदार कारनामा किया है। खास बात यह है कि, रसेल अब सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पहले नंबर पर क्रिस गेल का नाम है। गेल के नाम 1056 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। दूसरे नंबर पर पोलार्ड हैं। पोलार्ड ने 813 छक्के लगाने का कमाल किया है। वहीं, अब गुरुवार को खेले गए आईपीएल के मैच में रसेल ने टी20 क्रिकेट में 600 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
खास बात यह है कि, इस लिस्ट में टॉप तीनों बल्लेबाज कैरेबियाई हैं। इससे साफ है कि विश्व क्रिकेट में तूफानी बल्लेबाजी में कैरेबियाई खिलाड़ियों का दबदबा है। भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने टी20 क्रिकेट में 472 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के नाम है।
सम्बंधित ख़बरें
मिल गया आंद्रे रसेल का तोड़! कोच अभिषेक नायर ने शॉर्टलिस्ट किए 3 नाम, KKR के ये फिनिशर मचाएंगे तहलका
आंद्रे रसेल ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
IPL 2026 से पहले आंद्रे रसेल ने लिया संन्यास, KKR के लिए संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी
आंद्रे रसल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, इस दिन खेलेंगे अपना आखिरी मुकाबला
क्रिस गेल ने आईपीएल में 357 छक्के लगाए हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने आईपीएल मैचों में 251 और रोहित ने 250 छक्के लगाए हैं। रसेल ने अब तक आईपीएल में 188 छक्के लगाए हैं। मैच की बात करें तो, गुरुवार को खेले गए मैच में केकेआर ने हैदराबाद को 5 रन से हरा दिया। आखिरी ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने अपनी फिरकी का जादू दिखाया। वरुण ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया।
Andre russell created history became the third player in the world to do such a feat in t20 cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ताहिर हुसैन को दी जाए फांसी…दिल्ली दंगा मामले में पुलिस ने कोर्ट में रखी मांग, कहा- कसाई बन गए थे आरोपी
Jul 27, 2026 | 02:58 PMAkola News: मोर्णा नदी विकास परियोजना DPR में खामियां, केंद्र से मंजूरी फिर अटकी
Jul 27, 2026 | 02:54 PMMP के 6 हजार संविदा बिजली कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी, ऊर्जा विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश
Jul 27, 2026 | 02:51 PMनागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नर्क जैसे हालात: अतिक्रमण, ऑटो चालकों की दबंगई से जनता त्रस्त
Jul 27, 2026 | 02:50 PM50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PMरावण के किरदार का दबाव महसूस कर रहे हैं यश, NTR और अरविंद त्रिवेदी को लेकर कही बड़ी बात
Jul 27, 2026 | 02:46 PM‘मुझे लगातार गालियां और धमकियां मिल रहीं’, पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर ने दर्ज कराई ऑनलाइन शिकायत
Jul 27, 2026 | 02:43 PMवीडियो गैलरी

अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM














