-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- West Indies Batsman Andre Russell Retires From International Cricket
आंद्रे रसल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, इस दिन खेलेंगे अपना आखिरी मुकाबला
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट की मानें तो रसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मुकाबलों की सीरीज में सिर्फ दो मैच खेलेंगे। सीरीज का दूसरा मैच सबीना पार्क में 23 जुलाई को खेला जाना है। ये मैदान उनका होम ग्राउंड है।

आंद्रे रसल (फोटो- सोशल मीडिया)
स्टार कैरेबियाई हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसल ने इंटरनेशनल क्रिकेट के संन्यास की घोषणा कर दी है। वेस्टइंडीज की टीम में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 5 मुकाबली की टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड में शामिल किया गया है। जानकारी मिल रही है कि वो इस सीरीज में सिर्फ दो मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे।
ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट की मानें तो रसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मुकाबलों की सीरीज में सिर्फ दो मैच खेलेंगे। सीरीज का दूसरा मैच सबीना पार्क में 23 जुलाई को खेला जाना है। बता दें कि ये क्रिकेट मैदान आंद्रे रसल का होम ग्राउंड है। इस मुकाबले के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।
क्रिकेट बोर्ड ने किया पोस्ट
आंद्रे रसल के संन्यास की खबर के बाद देश के क्रिकेट बोर्ड ने उनके लिए पोस्ट किया है। बोर्ड ने विस्फोटक खिलाड़ी की तस्वीरें साझा करते हुए अपने आधिकारिक अकाउंट से लिखा कि “आपने पूरे दिल, जुनून और गर्व के साथ 15 साल वेस्टइंडीज के लिए क्रिकेट खेली।” इसके अलावा बोर्ड ने कहा कि मैदान पर जब भी आंद्रे रसल होते थे, तो फैंस को चमत्कारिक ताकत का एहसास महसूस होता था। आप दो बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हैं। क्रिकेट बोर्ड आंद्रे रसल को सलाम करता है।
सम्बंधित ख़बरें
कीरोन पोलार्ड बने टी20 क्रिकेट के नए रन किंग, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर बोले- ‘सॉरी यूनिवर्स बॉस’
West Indies Championship में बल्लेबाजों के लिए पिच बनी खतरा, जेडन सील्स की गेंद से ये बल्लेबाज हुआ घायल
वेस्टइंडीज की टीम पर गिरी गाज, ICC ने लिया बड़ा एक्शन करते हुए सुनाई कड़ी सजा, कप्तान ने कबूल की गलती
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने वनडे सीरीज पर जमाया कब्जा, दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 90 रनों से रौंदा
रसेल के इस फैसले के वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम और उससे फैंस को तगड़ा झटका लगा है। वो अपनी टीम के लिए गेंद और बल्ले दोनों से कमाल की भूमिका निभाते हैं। कैरेबियाई टीम को 7 महीने के बाद ही टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला खेलना है। उससे पहले रसेल का संन्यास टीम के बड़ा झटका है। हाल में ही निकोसल पूरन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था।
रसेल ने साल 2012 और 2016 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम में खेला है। अगले साल भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 विश्वकप का आयोजन होना है। ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम में निकोलस पूरन और आंद्रे रसल जैसे तूफानी बल्लेबाजों का न होना परेशानी का सबब बन सकता है।
ये भी पढ़ें: लुंगी एनगिडी ने डेल स्टेन को छोड़ा पीछे, टी20I में साउथ अफ्रीका के लिए ऐसा…
वेस्टइंडीज की टीम के लिए आंद्रे रसल ने सीमित ओवर क्रिकेट में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने टीम के लिए 1 टेस्ट, 56 वनडे और 84 टी20 के मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 2 रन, वनडे में 1034 रन और उनके पसंदीदा टी20 क्रिकेट में 1078 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने टेस्ट में 1, वनडे में 70 और टी20 61 विकेट अपने नाम किए हैं। रसल ने टीम के लिए साल 2010 में डेब्यू किया था। कुल मिलाकर आंद्रे रसल ने टीम के लिए गेंद और बल्ले दोनों से महत्वपर्ण भूमिका निभाई है।
West indies batsman andre russell retires from international cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिल तुरंत जमा नहीं किया तो 48 गांवों का रुकेगा पानी, गोंडिया में जलापूर्ति विभाग ने जारी किया आदेश
Jul 02, 2026 | 04:02 PMViral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Jul 02, 2026 | 03:54 PMPradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














