- Hindi News »
- Sports »
- Amit Kumar Wins Bronze For India Asian Canoeing Championships
Asian Canoeing Championships: थाईलैंड में लहराया तिरंगा, भारत को अमित कुमार ने दिलाया ब्रॉन्ज मेडल
अमित कुमार की सफलता उनके दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास का परिणाम है। उनके कोच मंजीत शेखावत ने बताया कि अमित हर दिन दिल्ली की यमुना नदी में सुबह और शाम नियमित अभ्यास करते थे।
- Written By: मृणाल पाठक

सोर्स- सोशल मीडिया
बैंकॉक: थाईलैंड में जारी एशियाई पैरा कैनो चैंपियनशिप 2024 में भारत का विजय अभियान लगातार जारी है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन दिल्ली के पैरा एथलीट अमित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को कांस्य पदक दिला दिया है। अमित की इस उपलब्धि के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 20 पहुंच गई है, जिसमें 5 गोल्ड, 5 सिल्वर और 10 कांस्य शामिल हैं।
इस मौके पर भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ (आईकेसीए) के अध्यक्ष भी थाईलैंड पहुंचे और खिलाड़ियों से मुलाकात की। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि हम अपने पैरा खिलाड़ियों को उनकी जरूरत की हर सुविधा देंगे, ताकि वे भविष्य में ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीत सकें।
भारत में पैरा कैनो स्पोर्ट को एक नई पहचान दिलाने का श्रेय मयंक ठाकुर को जाता है, जिन्हें इस खेल का ‘जनक’ माना जाता है। उनकी दूरदर्शिता और मार्गदर्शन की बदौलत भारत ने इस खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
सम्बंधित ख़बरें
RR vs LSG: शतक से चूके मिचेल मार्श, जयपुर में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 221 रन
बांग्लादेश में इंडियन हाई कमीशन के अधिकारी की मिली लाश, संदिग्ध हालत में हुई मौत
DIG ऑफिस पहुंची थीं सपा सांसद इकरा हसन, तभी पुलिस ने हिरासत में लिया; आखिर क्या है पूरा मामला?
Who is Gurnoor Brar: किस्मत हो तो गुरनूर बराड़ जैसी, IPL में खेला सिर्फ 1 मैच और सीधे मिल गई टीम इंडिया में जगह
भारतीय पैरा कैनो टीम की कोचिंग की ज़िम्मेदारी अनिल राठी और रिंकू सिंह ने बखूबी निभाई। उन्होंने खिलाड़ियों को सही दिशा में प्रशिक्षित किया और उन्हें प्रतियोगिता के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार किया।
अमित कुमार की सफलता उनके दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास का परिणाम है। उनके कोच मंजीत शेखावत ने बताया कि अमित हर दिन दिल्ली की यमुना नदी में सुबह और शाम नियमित अभ्यास करते थे। उन्होंने साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो संसाधनों की कमी भी किसी बाधा का कारण नहीं बन सकती।
शुभमन गिल की कप्तानी में दिखेगा रोहित-विराट का असर! बताया कैसा चाहते हैं टीम का माहौल
अमित की सफलता को लेकर दिल्ली स्टेट कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन में गर्व और खुशी का माहौल है। सभी सदस्य इस जीत को बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। अमित की यह जीत न सिर्फ उनके लिए बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। यह दर्शाता है कि भारत के पैरा खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करने में किसी से कम नहीं हैं।
Amit kumar wins bronze for india asian canoeing championships
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














