-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shubman Gill On Creating Team Environment Inspired By Rohit Virat
शुभमन गिल की कप्तानी में दिखेगा रोहित-विराट का असर! बताया कैसा चाहते हैं टीम का माहौल
- Written By: मृणाल पाठक
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले शुभमन गिल ने बताया कि बतौर कप्तान उनका पहला लक्ष्य क्या है। वह खिलाड़ियों को किस तरह का माहौल देना चाहते हैं और उन्होंने कोहली-रोहित से क्या सिखा है।

शुभमन गिल रोहित शर्मा और विराट कोहली (सोर्स- सोशल मीडिया)
लंदन: भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले शुभमन गिल ने बताया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की कौन सी लीडरशिप क्वालिटी उन्हें पसंद है और बतौर कप्तान वह उन्हें अपनाना चाहेंगे।
इतना ही नहीं नए कप्तान शुभमन गिल ने यह भी बताया कि उनका पहला लक्ष्य टीम के माहौल को खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित बनाना है। दरअसल, गिल ने हाल ही में स्काई स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने कभी कप्तान बनने की कल्पना नहीं की थी।
टीम को किस दिशा में ले जाएंगे?
गिल ने कहा कि जब वह क्रिकेट सीख रहे थे, तब उनका एकमात्र सपना टीम इंडिया के लिए खेलना और देश को जीत दिलाना था। इस इंटरव्यू में पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने गिल से बातचीत की। उन्होंने सबसे पहले सवाल किया, “एक कप्तान के तौर पर आप टीम को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं? क्या कोई खास ट्रॉफी या लक्ष्य है जिसे आपने अपने लिए तय किया है?”
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
हर कोई सुरक्षित और खुश रहे…
इस पर शुभमन गिल ने कहा, “ट्रॉफी के अलावा मैं टीम के अंदर ऐसा माहौल, संस्कृति बनाना चाहता हूं, जहां हर कोई सुरक्षित और खुश महसूस करे। ऐसा माहौल बनाना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि हम इतने सारे मैच खेलते हैं, अलग-अलग टीमें होती हैं। लेकिन अगर मैं यह कर सकता हूं, तो मैं करूंगा, यही मेरा लक्ष्य है।”
नहीं सोचा था कप्तान बनूंगा…
कार्तिक द्वारा अपने पिता की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर गिल ने कहा, “शायद उन्होंने नहीं सोचा था कि मैं कप्तान बनूंगा, मैंने भी ऐसा नहीं सोचा था। जब मैं छोटा था, तो मैं केवल देश के लिए खेलना चाहता था, देश के लिए प्रदर्शन करना चाहता था और मैच जीतना चाहता था, मैंने नहीं सोचा था कि मैं कप्तान बनूंगा।”
विराट की लीडरशिप से क्या सीखा?
दिनेश कार्तिक ने पूछा कि आप रोहित शर्मा, विराट कोहली के साथ खेले। एक लीडर के तौर पर आपने उनसे क्या सीखा? इस पर गिल ने कहा, “जब मैं विराट भाई की कप्तानी में खेला, तो टेस्ट में मैदान पर उनकी सक्रियता, उनके विचार, उनकी सोच, ये वो चीजें थीं जो मुझे पसंद आईं और मैंने उन्हें सीखा। जैसे अगर कोई योजना काम नहीं करती थी, तो उनके पास दूसरी योजना तैयार रहती थी। वह गेंदबाजों से बात करते थे कि उन्हें उनसे क्या चाहिए। मैं उन्हें आक्रामक नहीं कहूंगा लेकिन सामरिक रूप से वह एक आक्रामक कप्तान थे और वह अपनी बातचीत को स्पष्ट रखने वालों में से एक थे।”
रोहित अगर गाली भी दें तो…
रोहित शर्मा के बारे में बोलते हुए गिल ने कहा, “उन्होंने टीम के अंदर ऐसा माहौल बना रखा था कि अगर वो आपको गाली भी दें तो आप इसे दिल पर नहीं लेंगे। ये उनकी पर्सनैलिटी थी, जो शानदार थी। अगर वो आप पर गुस्सा भी करते हैं तो वो दिल से नहीं कहेंगे, वो बस टीम के हित के बारे में सोचते हुए कहेंगे।”
जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। दोनों खिलाड़ियों के अचानक संन्यास से पूरा क्रिकेट जगत हैरान था। हालांकि, अब सभी का ध्यान गिल की कप्तानी पर रहने वाला है।
Shubman gill on creating team environment inspired by rohit virat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
Jul 02, 2026 | 12:14 PMचार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
Jul 02, 2026 | 12:12 PMगोंदिया के नाबालिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपि 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में, देखें पूरी अपडेट
Jul 02, 2026 | 12:10 PMई-रिक्शा चालकों को बना रहे थे शिकार! मोबाइल ऐप से वाहन बंद कर वसूलते थे रुपये, पुलिस ने हिरासत में लिया
Jul 02, 2026 | 12:03 PMUS Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Jul 02, 2026 | 12:02 PMमुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
Jul 02, 2026 | 11:59 AMUS नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
Jul 02, 2026 | 11:53 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














