-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Will Cloud Seeding Solve Delhis Pollution
नवभारत विशेष: क्या क्लाउड सीडिंग से दूर होगा दिल्ली का प्रदूषण
- Written By: दीपिका पाल
Artificial rain In Delhi: दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण की स्थिति निरंतर बदतर होती जा रही है, सांस लेना मुश्किल हो गया है। इसलिए दिल्ली में 28 अक्टूबर को क्लाउड सीडिंग ट्रायल्स हुए है।

क्लाउड सीडिंग से दूर होगा दिल्ली का प्रदूषण ( सौ. सोशल मीडिया)
नवभारत डिजिटल डेस्क: दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण की स्थिति निरंतर बद से बदतर होती जा रही है, सांस लेना मुश्किल हो गया है।इसलिए दिल्ली में 28 अक्टूबर को क्लाउड सीडिंग ट्रायल्स आयोजित किए गए।क्लाउड सीडिंग यानी कृत्रिम वर्षा एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसमें वैज्ञानिक बादलों के अंदर रासायनिक तत्वों को छोड़ते हैं ताकि बारिश कराई जा सके।दिल्ली सरकार ने आईआईटी कानपुर के सहयोग से बुराड़ी, उत्तरी करोलबाग, मयूर विहार, बादली सहित दिल्ली के कुछ हिस्सों में यह ट्रायल किए।आईआईटी-कानपुर ने दूसरे ट्रायल के बाद कहा कि 15 मिनट से 4 घंटे के भीतर कृत्रिम वर्षा हो जाएगी, लेकिन हुई नहीं।
सवाल यह है कि क्या क्लाउड सीडिंग से वायु प्रदूषण की समस्या का समाधान निकाला जा सकता है? विपक्षी आम आदमी पार्टी ने इस कोशिश का मजाक उड़ाते हुए कहा है कि यह ‘इंद्र देवता के श्रेय को चुराने का प्रयास है.’ सत्तारूढ़ बीजेपी ने क्लाउड सीडिंग की तारीफ करते हुए कहा है कि इससे प्रदूषण संकट का हल निकल आएगा।दुनियाभर में हुए प्रयोग पहले ही स्थापित कर चुके हैं कि क्लाउड सीडिंग वायु प्रदूषण को पराजित नहीं कर सकता।जो कुछ दिल्ली सरकार कर रही है।वह मात्र राजनीतिक नाटक है।अतः आवश्यक है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सियासी ड्रामे पर विराम लगाएं और वायु प्रदूषण क्यों बढ़ रहा है, उसके मूल कारणों को समझकर उनका समाधान करें।
दिल्ली सरकार ने स्मॉग (धुंए भरा कोहरा) सीजन के आने से पहले जून 2025 में एक 25 सूत्रीय वायु प्रदूषण शमन योजना गठित की थी, जिसमें पहला आइटम आईआईटी-कानपुर के माध्यम से क्लाउड सीडिंग का पायलट प्रोजेक्ट था।सूखे के दौरान बारिश कराने के लिए इसका इस्तेमाल भारत ने भी 1950 के दशक के शुरू में किया था और तब से इस पर निरंतर शोध हो रहे हैं।हाल ही में एक प्रयोग इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मीटरोलॉजी ने पश्चिमी घाटों के वर्षा-छाया क्षेत्रों पर किया था।थाईलैंड में तो कृत्रिम बारिश कराने का बाकायदा एक विभाग है।दर्जनों देश क्लाउड सीडिंग का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन केवल बारिश के मौसम में सूखा राहत के लिए।क्लाउड सीडिंग उस समय काम करती है जब बादल मौजूद हों, लेकिन अपने तौर पर पर्याप्त बारिश उत्पन्न न कर पाते हों।इसलिए क्लाउड सीडिंग का इस्तेमाल बारिश के मौसम में किया जाता है, न कि सूखे जाड़ों में।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, पुराने ट्रक-बस हटाओ, नई EV खरीदो और पाओ 10 साल तक टैक्स में 100% छूट
Google का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल और… सर्दियों से पहले दिल्ली में लागू होंंगे नए नियम, रेखा सरकार ने कसी कमर
नवभारत विशेष: क्लाउड सीडिंग कहीं बिगाड़ न दे इकोसिस्टम, दिल्ली में कृत्रिम वर्षा की तैयारी
अक्सर ऐसा भी हुआ है कि अनुकूल स्थितियां प्रतीत होने के बावजूद क्लाउड सीडिंग से बारिश नहीं हुई है।क्लाउड सीडिंग से वायु गुणवत्ता बेहतर करने के अधिकतर प्रयोग असफल रहे हैं, ज्यादातर मामलों में वर्षा हुई ही नहीं।क्लाउड सीडिंग वायु प्रदूषण को पराजित करने का अच्छा तरीका नहीं है।2024 में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने संसद को बताया था कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए क्लाउड सीडिंग आपात स्थिति में भी कारगर नहीं है।मंत्रालय ने यह तर्क दिये थे उत्तर भारत पर जाड़ों में जो बादल छाते हैं, वह बहुत कम समय के लिए रहते हैं और उनसे केवल प्राकृतिक बारिश होती है, जिससे क्लाउड सीडिंग अनावश्यक हो जाती है, जो बादल 5-6 किमी की ऊंचाई पर होते हैं उन्हें हवाई जहाज की सीमाओं के कारण सीड नहीं किया जा सकता।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
प्रभावी सीडिंग के लिए बादलों की विशिष्ट स्थिति की जरूरत होती है, जो कि दिल्ली की ठंड व सूखे मौसम में संभव नहीं है।बादलों के नीचे की सूखी हवा उसके जमीन पर पहुंचने से पहले उसका वाष्पीकरण कर देती है।क्लाउड सीडिंग के लिए जो रसायन इस्तेमाल किए जाते हैं, उनको लेकर भी चिंताएं बरकरार हैं कि वह कितने प्रभावी होते हैं और उनसे क्या नुकसान पहुंच सकता है।जब केंद्र सरकार क्लाउड सीडिंग के बारे में इतना कुछ स्पष्ट कह चुकी है तो तो फिर दिल्ली सरकार यह कवायद क्यों कर रही है?
कृत्रिम बारिश के प्रयास विफल हुए
प्रभावी सीडिंग के लिए बादलों की विशिष्ट स्थिति की जरूरत होती है, जो कि दिल्ली की ठंड व सूखे मौसम में संभव नहीं है।बादलों के नीचे की सूखी हवा उसके जमीन पर पहुंचने से पहले उसका वाष्पीकरण कर देती है।क्लाउड सीडिंग के लिए जो रसायन इस्तेमाल किए जाते हैं, उनको लेकर भी चिंताएं बरकरार हैं कि वह कितने प्रभावी होते हैं और उनसे क्या नुकसान पहुंच सकता है।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Will cloud seeding solve delhis pollution
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Google का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
Jul 29, 2026 | 04:46 PMभोपाल में बेकाबू हुआ किसान आंदोलन! बैरिकेड्स उखाड़ बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी, स्टेशन की तरफ कूच
Jul 29, 2026 | 04:44 PMअमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
Jul 29, 2026 | 04:39 PM‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
Jul 29, 2026 | 04:39 PMमुलुंड डंपिंग की 15 एकड़ जमीन DRP को लीज पर देने का प्रस्ताव अटका: ट्री कमेटी ने 2,710 पेड़ काटने की दी मंजूरी
Jul 29, 2026 | 04:28 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














