छठ महापर्व पर डबल खुशखबरी! CM रेखा ने किया सरकारी छुट्टी का ऐलान; रेलवे की इस पहल ने जीता सबका दिल

Delhi की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने छठ पर्व को लेकर सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। वहीं भारतीय रेलवे के द्वारा भी इस बार एक अनौखी पहल की गई है इसके तहत तमाम रेलवे स्टेशनों पर छठ गीत बजाय जायेंगे।
chhath-puja-2025 delhi-government-holiday-declared-cm-rekha-indian-railway play-songs-at stations
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Delhi Government Declared Holiday on Chhath: छठ महापर्व को लेकर दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है कि दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए सरकारी छुट्टी की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद इसका ऐलान किया। यह छुट्टी 27 अक्टूबर, सोमवार को रहेगी। यह खबर लाखों छठ व्रतियों के लिए राहत भरी है। सिर्फ सरकार ही नहीं, भारतीय रेलवे ने भी त्योहार को खास बनाने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है, जो यात्रियों को घर जैसा अहसास कराएगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि चार दिवसीय छठ पर्व का तीसरा दिन सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भक्त नदियों या तालाबों के किनारे पूरी श्रद्धा के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। सुबह से ही परिवार विभिन्न अनुष्ठान करते हैं और तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 27 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

आस्था और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर सभी भक्तों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ प्रकृति को समर्पित एक अनूठा त्योहार है, जहां लोग सूर्य देवता और छठी मैया की पूरी भक्तिभाव से पूजा करते हैं। उन्होंने जोर दिया कि यह त्योहार केवल आस्था का नहीं, बल्कि भक्ति और सर्वोच्च स्वच्छता का भी प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति, पानी और सूर्य की पूजा के माध्यम से हम सभी को पर्यावरण संरक्षण का एक अमूल्य संदेश देता है।

सफर में भी घर का अहसास, रेलवे की अनूठी पहल

दूसरी ओर, छठ पूजा के इस पावन मौके पर भारतीय रेलवे ने एक बेहद खूबसूरत पहल शुरू की है। जो लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घर जा रहे हैं, उन्हें यात्रा के दौरान भी उत्सव का माहौल देने का प्रयास किया जा रहा है। देश के कई बड़े और प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर छठ के पारंपरिक और भक्ति गीत बजाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को त्योहार का माहौल और घर जैसी सुखद भावना महसूस हो सके। यह पहल यात्रियों को खूब पसंद आ रही है।

रेलवे का कहना है कि इस पहल का मुख्य मकसद यात्रियों को छठ महापर्व की भक्ति और खुशी से सीधे जोड़ना है। इन गीतों से उनकी यात्रा और भी सुखद और यादगार बन सकेगी। यह व्यवस्था पटना, दानापुर, हाजीपुर, भागलपुर, जमालपुर और सोनपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर की गई है। इसके साथ ही, नई दिल्ली, गाजियाबाद और आनंद विहार टर्मिनल जैसे बड़े स्टेशनों पर भी छठ गीतों की मधुर धुनें गूंजेंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com